दूध के सरकारी दाम को लेकर नाराज किसान, 10 सितंबर को उज्जैन कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव
दूध के सरकारी दाम को लेकर किसान नाराज हो गए हैं और अब उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में दूध के सरकारी दामों को लेकर नागदा, उन्हेल, महिदपुर, खाचरोद और माकड़ोन क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच बैठक रखी गई थी।
दूध उत्पादकों के बीच कोई इस बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि 10 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान उज्जैन कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे।
बढ़ गई है लागत
किसानों के मुताबिक तेल, पशु आहार, खल, दवाइयों और दुधारू पशुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। लागत तो बढ़ गई है लेकिन उचित दाम ना मिलने की वजह से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों के सामने पशुपालन को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
क्या है किसानों की मांग
किसानों के मांग की बात करें तो जितने भी किसान इस बैठक में शामिल होने गए थे वह सभी पशुपालन के लगातार बढ़ रही लागत और महंगाई की वजह से नाराज हैं। अपने पशुओं को पालने के लिए किसानों को दिन पर दिन ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार की तरफ से उन्हें दूध का रेट अभी भी 8.40 रुपए प्रति फैट दिया जा रहा है। किसानों का कहना है की कीमत को बढ़ाकर 12 रूपए प्रति फैट किया जाना चाहिए। मौजूदा भाव में उनका पशुपालन खर्च निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है।
आंदोलन की चेतावनी
किसानों ने अभी तो प्रशासन को ज्ञापन भी नहीं सौंपा है। लेकिन उसके पहले ही यह चेतावनी दे दी है कि अगर 10 सितंबर को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है। तो इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। वो सरकार से अपनी मांगें मनवा कर रहेंगे।
Shardiya Navratri 2026: अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि इस दिन होगी शुरू, नोट करें नवरात्रि की सभी तिथियां और कलश स्थापना का मुहूर्त
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। इस दिन मां दुर्गा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए उनके बीच आती हैं । आइए जानें 9 दिन चलने वाला यह पर्व कब से शुरू होगा, इसकी सभी तिथियां और कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त क्या होगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Moneycontrol








