गुवाहाटी में पति ने की पत्नी की जघन्य हत्या, फ्रिज में मिला कटा हुआ सिर, आरोपी ने किया सरेंडर
असम की राजधानी गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहित महिला रिया तालुकदार गोस्वामी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनके पति रामानुजन गोस्वामी ने यह जघन्य अपराध किया है। हत्या के बाद उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर काले पॉलीथिन बैग में लपेटकर फ्रिज में छिपा दिया और उंगलियां भी काट दी।
जानकारी के अनसार, रिया और रामानुजन की शादी लगभग छह महीने पहले हुई थी। वो हाटीगांव के बसिष्ठपुर बाइलेन स्थित अंजलि गृह अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रह रहे थे। रिया नूनमती की रहने वाली थीं और फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में एक बुटीक में काम करती थीं। उनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी थी और एक भाई है। रामानुजन गौरीपुर का रहने वाले हैं और उबर ड्राइवर के रूप में काम करता है।
इस तरह हुआ घटना का खुलासा
पुलिस के अनुसार रविवार रात घटना की जानकारी मिली। पड़ोसियों ने फ्लैट से तेज दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की थी। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि दंपत्ति करीब दो दिनों से दिखाई नहीं दिया है और उनके मोबाइल फोन भी बंद थे। इसके बाद पुलिस फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई। जांच के दौरान फ्लैट के अंदर पुलिस को रिया तालुकदार गोस्वामी का शव मिला। शुरुआती जांच में शव पर गंभीर चोटों और अंगों को काटे जाने के निशान मिले। उसका सिर शरीर से अलग था। तलाशी के दौरान पुलिस को कटा हुआ सिर फ्रिज में पॉलीथिन के अंदर रखा मिला। उसकी उंगलियां काटे जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हत्या शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले हुई होगी। शव सड़ना शुरू हो गया था। पुलिस ने शव और सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से एक धारदार हथियार भी बरामद किए जाने की जानकारी मिली है।
आरोपी पति ने किया सरेंडर
हत्या के बाद रामानुजन गोस्वामी मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की। बाद में उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके बयान को घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ मिलाकर जांच की जा रही है। अब तक हत्या के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि पति पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रहे हैं।
UAE में रस-अल-खैमा के शासक से मिले CM डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश में निवेश और कारोबारी साझेदारी पर हुई बात
भोपाल। मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेश लाने की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UAE में रस-अल-खैमा के शासक और UAE की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य शेख सौद बिन सक़र अल क़ासिमी से मुलाकात की। AIM Congress के दौरान हुई इस उच्चस्तरीय मुलाकात में मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों मध्य प्रदेश के निवेश मिशन के तहत UAE दौरे पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने शेख सौद बिन सक़र अल क़ासिमी के सामने प्रदेश में मौजूद औद्योगिक और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी रखी।
निवेश के लिए MP में मौजूद अवसरों पर चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में कारोबारी संभावनाओं को सामने रखा। दोनों के बीच निवेश के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं को लेकर भी बातचीत हुई।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब मुख्यमंत्री AIM Congress के मंच के जरिए वैश्विक निवेशकों और कारोबारी नेतृत्व के सामने मध्य प्रदेश को निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
भारत के राजदूत दीपक मित्तल भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और रस-अल-खैमा के शासक के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल भी मौजूद रहे।
CM डॉ. मोहन यादव के UAE दौरे का फोकस वैश्विक निवेश नेटवर्क से सीधे संवाद करने और मध्य प्रदेश के लिए दीर्घकालिक कारोबारी साझेदारियों की संभावनाएं तलाशने पर है। इसी कड़ी में रस-अल-खैमा के शासक के साथ हुई बातचीत को भी निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण संवाद के तौर पर देखा जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







.jpg)