न आउट हुए, न चोट लगी, फिर 250 रन बनाने के बाद पवेलियन क्यों लौटे ईशान किशन? जानिए क्या है असली वजह
Ishan Kishan : दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले दिन 111 रन पर वापस लौटे ईशान किशन ने दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा और दोहरा शतक जड़ दिया. डबल सेंचुरी पूरी करने के बाद भी ईशान रुके नहीं और तेजी से रन बनाने लगे. मगर, फिर 250 के स्कोर पर आने के बाद वह आउट हुए बिना ही पवेलियन वापस लौट गए.
ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक
साउथ जोन के साथ खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. पहले दिन उन्होंने अपना शतक पूरा किया और 111 रन पर नाबाद वापस लौटे. दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी को शुरू किया और फिर देखते ही देखते कमाल कर दिया. ईशान ने दूसरे दिन 270 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के जड़े.
250 के स्कोर पर वापस लौटे ईशान किशन
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे हाईवोल्टेज मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. दोहरा शतक पूरा करने के बाद उन्होंने गियर बदला और तेजी से रन बनाने लगे. जी हां, 200 के बाद अगले 50 रन उन्होंने महज 31 गेंदों पर ही बना लिए. हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपनी पारी पर फुल स्टॉप लगाया और बिना आउट हुए ही वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: इंटरनेशनल ही नहीं घरेलू क्रिकेटर्स पर भी पैसों की बारिश करता है बीसीसीआई, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?
'बदकिस्मती से पाकिस्तान क्रिकेट में...' मिस्बाह उल हक में माना बीसीसीआई का दम, रोहित-विराट का नाम लेकर खोली PCB की पोल
Pakistan Cricket : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में इन दिनों बहुत उथल-पुथल चल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में मिली लगातार हार के बाद पीसीबी ने अपने 7 खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बाहर कर दिया. इसके बाद टीम के चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अब उन्होंने इंडियन क्रिकेट की तारीफ की है और इसके साथ ही पीसीबी की पोल खोल कर रख दी है. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम लेकर बड़ी बात बोली है. मिस्बाह ने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Pakistan Squad Practice Session at Edgbaston Stadium pic.twitter.com/nD26bwBGc2
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) September 5, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट की कमियों पर बोले मिस्बाह
मिस्बाह उल हक ने कहा कि, 'हम विदेशी कोच को ज्यादा अधिकार और पावर देते हैं और अगर टीम खराब परफॉर्म करती है तो उन्हें कम जिम्मेदार ठहराया जाता है. इसके उलट, लोकल कोच हमेशा सभी की जांच का सामना करते हैं. पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस, क्रिटिक्स, पुराने खिलाड़ियों और बोर्ड को लोकल कोच को अधिक सपोर्ट देना चाहिए न कि सिर्फ उनकी बुराई करनी चाहिए'.
मिस्बाह ने आगे कहा कि, 'हमारे खिलाड़ियों के लिए फॉर्म और कॉन्फिडेंस वापस पाना बहुत मुश्किल हो जाता है. हमें प्रेशर की वजह से घबराकर कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करनी चाहिए. हमें परफॉर्मेंस और सिचुएशन को एनालाइज करने और फिर आगे बढ़ने का फैसला करने की जरूरत है. बदकिस्मती से हम पाकिस्तान क्रिकेट में रिएक्टिव फैसले लेने के आदी हैं'.
Misbah Ul Haq said : “Indian cricket took time to process and develop and they made gradual investments in their system after the 90s. There is no quick fix to the system,” [PTI] pic.twitter.com/WxdWgAbLkq
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 7, 2026
भारतीय क्रिकेट पर बोले मिस्बाह उल हक
जब मिस्बाह उल हक से पूछा गया कि निकाले गए खिलाड़ी इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान को इंग्लैंड दौरे वाली टीम में क्यों चुना गया और सिलेक्शन के क्राइटेरिया क्या थे. तो मिस्बाह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि, 'इंडियन क्रिकेट आगे बढ़ा क्योंकि वे घबराए नहीं और अपने प्लान पर टिके रहे. इंडिया अब क्रिकेट में पाकिस्तान पर इसलिए हावी है क्योंकि उनके खिलाड़ियों को ज्यादा एक्सपोजर मिला है और वो प्रेशर में परफॉर्म करने के लिए प्रोफेशनली और मेंटली मजबूत हैं'.
मिस्बाह ने अंत में कहा कि, 'हमारे युवा खिलाड़ी बहुत ज्यादा व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं और रेड-बॉल क्रिकेट में उनका अनुभव कम है. चार दिन का क्रिकेट काफी नहीं है. इसका मतलब है कि उनके पास दबाव में टूटने के ज्यादा मौके हैं. भारत को प्रोसेस करने और डेवलप होने में समय लगा और उन्होंने 90 के दशक के बाद अपने सिस्टम में धीरे-धीरे इन्वेस्टमेंट किया. सिस्टम का कोई क्विक फिक्स नहीं है'.
India’s gradual investments has helped them leave Pakistan behind: Misbah-ul-Haq
— Cricket Hub (@Anurag9793) September 7, 2026
Misbah-ul-Haq said:
"India took time to process and develop and they made gradual investments in their system after the 90s. There is no quick fix to the system."
"Our youngsters are playing too… pic.twitter.com/MMUvpdoZB4
मिस्बाह उल हक का अंतरराष्ट्रीय करियर
| फॉर्मेट | अवधि | मैच | पारी | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 2001–17 | 75 | 132 | 20 | 5,222 | 161* | 46.6 | 11,726 | — | 10 | 39 | 511 | 81 |
| वनडे | 2002–15 | 162 | 149 | 31 | 5,122 | 96* | 43.4 | 6,945 | 73.8 | 0 | 42 | 342 | 83 |
| टी20 इंटरनेशनल | 2007–12 | 39 | 34 | 13 | 788 | 87* | 37.5 | 715 | 110.2 | 0 | 3 | 45 | 26 |
ये भी पढ़ें : IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान का टी20 में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किसने कितनी बार मारी बाजी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








