Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: 'डॉन अब घर में है', माही विज को एक्स पति जय भानुशाली ने किया सपोर्ट, पोस्ट में कही ये बात

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 शुरू हो गया है और इस बार कुल 16 कंटेस्टेंट्स शो में नजर आ रहे हैं. इनमें टीवी की जानी-मानी माही विज (Mahhi Vij) का भी नाम शामिल है. सलमान ने बताया कि मेकर्स सालों से माही को शो के अप्रोच कर रहे थे और अब जाकर उन्होंने हामी भरी है. वहीं, शो में एंट्री लेते ही माही ने अपना गेम भी शुरू कर दिया है. वहीं, उन्हें बाहर एक्स पति जय भानुशाली से सपोर्ट मिल रहा है. 

माही विज को जय ने किया सपोर्ट

माही विज के इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उनकी बिग बॉस 20 में एंट्री देखने को मिल रही है. इसी वीडियो को उनके एक्स पति जय (Jay Bhanushali)  ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और और लिखा- 'डॉन अब घर में है। ढेर सारी शुभकामनाएं और धूम मचा दो तारा की मम्मा.' बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जय भानुशाली तलाक के बाद भी माही विज को सपोर्ट करते दिखाई दिए हैं. इससे पहले जब माही को शो 'सहर होने को है' में देखा गया था, तब भी जय ने उन्हें सपोर्ट किया था. 

Jay Bhanushali Post

सीजन 15 में नजर आए ते जय

बता दें, कि माही से पहले जय भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने सीजन 15 में देखा गया था. हालांकि शो में उनकी परफॉर्मेंस से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो खरा नहीं उतर पाए थे और कुछ ही हफ्तों मेंबाहर हो गए थे. वहीं, माही के गेम की बात करे तो उन्होंने पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स की नाक पर दम कर दिया है. शो के कई प्रोमो वीडियो सामने आए हैं. जिसमें माही घरवालों को ऑर्डर देते दिखाई दे रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा

माही विज ने कंटेस्टेंट को दिया ऑर्डर

बिग बॉस 20 का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें माही विज कंटेस्टेंट्स से काम कराती नजर आ रही हैं. दरअसल प्रोमो में माही विज एक्टर अमन गांधी (Aman Gandhi) से उनका सामान  उठाने में मदद मांगती हैं. लेकिन अमन प्लीज बोलने को कहते हैं तो माही  गुस्से में बोलती हैं कि मैं क्यों प्लीज बोलूं.  वहीं,  माही अरिश्फा को चाय बनाने का ऑर्डर भी देती दिखीं.  .  वहींअरिश्फा चिढ़ जाती हैं और वो माही को गुस्से में बोलती हैं कि मुझे चाय बनानी नहीं आती इसके बाद बाकि घरवाले भी माही के बारे में बाते करते हैं. 

माही जय की शादी और तलाक

बता दें, माही विज और जय भानुशाली की लव स्टोरी 2009 में शुरू हुई थी. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी और बाद में दोनों करीब आए. जय ने 31 दिसंबर 2009 को माही को प्रपोज किया था फिर दोनों ने 2010 में गुपचुप तरीके से शादी की, हालांकि बाद में माही ने अपनी शादी की तारीख 11 नवंबर 2011 बताई. शादी के बाद दोनों टीवी के पॉपुलर कपल बने और 2012-13 में ‘नच बलिए 5’ भी जीता. दोनों के तीन बच्चे हैं. हालांकि कुछ समय से उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही थीं और जनवरी 2026 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का ऐलान कर दिया. दोनों ने अपने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि वे अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन बच्चों के लिए एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे.

ये भी पढ़ें- 'ये अंडरगारमेंट्स भी धुलवाएगी....', Bigg Boss 20 में पहले ही दिन मचा घमासान, माही विज की बॉसगिरी से भड़कीं ईशा रिखी

Continue reading on the app

'प्रलय' के सेट से रणवीर सिंह का वीडियो लीक, धुरंधर अंदाज में आए नजर, लंबे बाल देख फैंस को 'हमजा अली मजारी' की आई याद

Ranveer Singh Pralay First Look leaked: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए साल 2025-26 बहुत लकी साबित हुए. पिछले साल 2025 में उनकी धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. इसके बाद वह धुरंधर 2 में नजर आए. इसने भी कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इसमें उनके जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था. अब वह दोबारा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. रणवीर जय मेहता की प्रलय में धुरंधर अंदाज में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है. इसी बीच फिल्म के सेट से रणवीर सिंह का एक वीडियो लीक हुआ. जिसमें उनके लंबे-लंबे बाल और कॉस्टयूम धुरंधर के किरदार की याद दिलाते नजर आए. फैंस को उनके हमजा अली मजारी के किरदार की याद आ गई है. 

'प्रलय' के सेट से रणवीर सिंह का वीडियो लीक

दरअसल, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू कर दी है. मुंबई में ही इस जॉम्बी एक्शन थ्रिलर 'प्रलय' का सेट लगाया गया है और जहां पर शूटिंग जारी है. दिलचस्‍प बात यह है कि अगस्त में शुरू हुई शूटिंग के बीच पहली बार सेट से रणवीर सिंह का वीडियो लीक हुआ है. सोशल मीडिया पर रणवीर के फैंस 'प्रलय' में एक्‍टर की पहली धांसू झलक देखने के बाद उनके दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस यह वीडियो शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.

कैसा है रणवीर का प्रलय में लुक

प्रलय से सामने आए इस वीडियो में उनका काफी दमदार लग रहा है. वह एकदम धुरंधर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके लंबे-लंबे हैं, जो उनके धुरंधर के कैरेक्टर की याद दिलाता है. उनका कॉस्टयूम भी ध्यान लोगों का खींच रहा है. इस वीडियो में रणवीर एक बच्चे को अपनी पीठ पर उठाकर ले जाते हुए नजर आए. इतना ही नहीं इसमें उनके साथ कई लोग साथ में चलते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी दिखाई दे रही है जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. दिग्‍गज डायरेक्‍टर प्र‍ियदर्शन की बेटी कल्‍याणी इससे पहले मलयालम फिल्‍म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' से डेब्‍यू कर चुकी हैं. इस फिल्‍म में उन्‍होंने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया था.

फैंस को याद आई 'हमजा अली मजारी' की

'प्रलय' में रणवीर सिंह के लुक को देखने के बाद फैंस को उनके धुरंधर के हमजा अली मजारी के किरदार की याद गई. लोग इस कैरेक्टर को धुंरधर में उनके निभाए हमजा अली मजारी से जोड़ रहे हैं. दरअसल, फिल्म धुरंधर में रणवीर के लंबे-लंबे बाल थे और प्रलय में भी उनका लुक वैसा ही नजर आ रहा है. इसलिए फैंस को प्रलय में उनके किरदार को देखने के बाद हमजा अली मजारी की याद गई है. 

ये भी पढ़ें: 'जेल में रहकर...', महाराष्ट्र के मंत्री ने संजय दत्त से की मराठी बोलने की अपील, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

प्रलय के बारे में जानिए

रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' को  जाने-माने डायरेक्टर जय मेहता डायरेक्‍ट कर रहे हैं. इससे पहले वह 'लुटेरे' और हंसल मेहता के साथ 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं. वहीं, फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह एक जॉम्बी पर बेस्ड सर्वाइवल ड्रामा फिल्‍म है. इसमें जॉम्‍बी के खतरों से निपटने वाला एक्‍शन-थ्र‍िलर भी है. फिल्‍म की कहानी फ्यूचर मुंबई पर आधारित है, जो एक जानलेवा महामारी और उसके बाद जॉम्बी के हमले से बर्बाद हो गई है. ये फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज हो सकती है. 

Continue reading on the app

  Sports

'मियां भाई' को जमकर पड़ी मार, ईशान-वैभव सबने बहती 'रनों की गंगा' में धोया हाथ, अचानक सिराज को हुआ क्या है?

mohd siraj struggle: घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक, दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जो कुछ भी हुआ, उसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. सिराज वो गेंदबाज़ है जिनकी की रफ़्तार और स्विंग से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ थर-थर कांपते थे, आज उसे विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. Mon, 7 Sep 2026 15:35:00 +0530

  Videos
See all

कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी… फिर पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा! Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:24+00:00

Colonel Rajeev Bhardwaj: 'डर के जीने से इंसान मर जाता है' #surakshasabha #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers