Responsive Scrollable Menu

Viral Video: 51 की अमीषा पटेल... 32 के हार्दिक पांड्या, डेटिंग रूमर्स उड़ी तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया ऐसा जवाब

Ameesha Patel-Hardik Pandya Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में उनका भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। अब अमीषा ने ऐसी अफवाहों पर चुप रहने के बजाय एक यूजर को करारा जवाब दिया है।

हार्दिक के साथ वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
वायरल वीडियो कथित तौर पर मुंबई के ताज महल पैलेस का बताया जा रहा है। इसमें अमीषा पटेल हार्दिक पांड्या को अपने कुछ दोस्तों से मिलवाती नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने हार्दिक के कंधे पर हाथ रखा और दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ होने की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

यूजर के कमेंट पर अमीषा का जवाब
डेटिंग की चर्चाओं के बीच एक X यूजर ने अमीषा और हार्दिक के वीडियो को लेकर दावा किया कि अभिनेत्री ने क्रिकेटर के कंधे पर हाथ रोमांटिक अंदाज में रखा था। अमीषा ने इस कमेंट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर तंज कसते हुए जवाब दिया- "बिल्कुल सही कहा। सच में, तुम सही कह रहे हो... जिस तरह से मेरा हाथ उस पर था, वह वाकई बहुत रोमांटिक था। मैं तुम्हें जानती तो नहीं, लेकिन पक्का तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड तो क्या, कोई फीमेल फ्रेंड भी नहीं होगी। ऐसी बातें पोस्ट करने से पहले तुम्हें किसी लड़की से दोस्ती कर लेनी चाहिए..."

Ameesha Patel (Instagram story)

महिका शर्मा को डेट कर रहे हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या फिलहाल मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दोनों को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चाएं होती रही हैं।

इंस्टाग्राम पर दोनों अपनी कोजी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने महिका शर्मा के साथ अपनी लव लाइफ शुरू की है।

‘गदर 2’ में नजर आईं अमीषा
अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना... प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और अमीषा रातोंरात दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं।

इसके बाद उन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। लंबे समय बाद वह ‘गदर 2’ में सकीना के किरदार के साथ बड़े पर्दे पर लौटीं। सनी देओल स्टारर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही।

Continue reading on the app

India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी

संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व मानचित्र को अधिक सटीक बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर जोरदार कूटनीतिक भिड़ंत छिड़ गई है। भारत ने साफ कर दिया है कि उसके संप्रभु क्षेत्र, जिनमें केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं, को भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुरूप ही दिखाया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार का ‘‘गलत’’ या ‘‘भ्रामक’’ चित्रण स्वीकार्य नहीं होगा। वहीं पाकिस्तान ने इस स्पष्ट भारतीय रुख पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उसे ‘‘निराधार’’ बताया है।

हम आपको बता दें कि ताजा विवाद की पृष्ठभूमि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा चार सितंबर को पारित उस प्रस्ताव से जुड़ी है, जिसका शीर्षक है— ‘करेक्ट द मैप: वैश्विक मानचित्रण प्रतिनिधित्व में संतुलन और विश्व के क्षेत्रों, विशेषकर अफ्रीका का समान प्रतिनिधित्व।’ टोगो द्वारा प्रायोजित इस प्रस्ताव को 164 देशों का समर्थन मिला। अमेरिका ने इसके खिलाफ अकेले मतदान किया, जबकि एस्टोनिया, जॉर्जिया, लिथुआनिया, मोल्दोवा, सर्बिया और यूक्रेन मतदान से दूर रहे।

इसे भी पढ़ें: China के सैन्य मॉडल की राह पर Pakistan! 50 साल बाद किए बड़े बदलाव, India के लिए क्या हैं मायने?

इस प्रस्ताव का मूल उद्देश्य राजनीतिक सीमाओं को बदलना या किसी देश के क्षेत्रीय दावों को मान्यता देना नहीं, बल्कि ऐसी ‘इक्वल एरिया’ मैप प्रोजेक्शन प्रणाली को प्रोत्साहित करना है, जिसमें महाद्वीपों और भूभागों का वास्तविक क्षेत्रफल अपेक्षाकृत सही अनुपात में दिखाई दे। दरअसल, अफ्रीकी देशों की लंबे समय से यह शिकायत रही है कि प्रचलित मानचित्र प्रक्षेपणों में अफ्रीका का आकार वास्तविकता से छोटा दिखाई देता है। संयुक्त राष्ट्र की पहल सरकारों, स्कूलों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और तकनीकी कंपनियों को अधिक संतुलित मानचित्रण पद्धतियों, विशेषकर ‘इक्वल अर्थ’ जैसी प्रोजेक्शन प्रणालियों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करती है।

लेकिन भारत ने प्रस्ताव के समर्थन के साथ ही एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक सुरक्षा-कवच भी खड़ा कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि भारत का समर्थन केवल भूभागों के वास्तविक आकार के अनुपात को बनाए रखने वाली मानचित्रण पद्धति के सिद्धांत के लिए है। भारत ने किसी विशेष नक्शे, प्रक्षेपण या राष्ट्रीय सीमाओं के किसी खास चित्रण का समर्थन नहीं किया है।

जायसवाल का संदेश बेहद स्पष्ट था कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित भारत के संप्रभु क्षेत्र भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुरूप ही प्रदर्शित किए जाने चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर उसका रुख ‘‘स्पष्ट, सुसंगत और गैर-परक्राम्य’’ है। दूसरे शब्दों में, नई वैश्विक मानचित्रण बहस को भारत अपनी सीमाओं या क्षेत्रीय स्थिति पर किसी नए विवाद का मंच नहीं बनने देगा।

यहीं से पाकिस्तान बौखला उठा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने भारतीय दावे को ‘‘निराधार’’ बताते हुए जम्मू-कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर मौजूद एक अंतरराष्ट्रीय विवाद बताया। पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत के ‘‘एकतरफा कदम’’ और ‘‘आधिकारिक नक्शे’’ विवादित क्षेत्र की स्थिति नहीं बदल सकते तथा अंतिम निर्णय संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों और कश्मीरी जनता की इच्छा के अनुरूप होना चाहिए।

देखा जाये तो भारत के लिए पाकिस्तान की यह प्रतिक्रिया कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसका समय बेहद महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र का नया प्रस्ताव स्पष्ट रूप से राजनीतिक मानचित्रण, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, विवादित क्षेत्रों और स्थानों के नामों से संबंधित नहीं है। इसलिए पाकिस्तान द्वारा इस प्रस्ताव के बाद कश्मीर का मुद्दा उठाना दरअसल इस्लामाबाद के पुराने राग को दोबारा अलापने जैसा है। लेकिन पाकिस्तान के अलाप का कोई असर नहीं हुआ और भारत ने उसे बहस की दिशा बदलने का मौका ही नहीं दिया। नई दिल्ली ने पहले ही स्पष्ट कर दिया कि संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव राजनीतिक सीमाओं पर फैसला नहीं करता। 

बहरहाल, पाकिस्तान चाहे कितना भी शोर मचाता रहे, सच्चाई नहीं बदल सकती। कश्मीर भारत का था, भारत का है और भारत का ही रहेगा। साथ ही पाकिस्तान जिस कश्मीर के नाम पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शोर मचाता फिरता है, उसी के अवैध कब्जे वाले पीओजेके से अब भारत के साथ जुड़ने की आवाजें उठ रही हैं। स्थानीय जनता के असंतोष, राजनीतिक दमन और पाकिस्तान की नीतियों के खिलाफ बढ़ते प्रतिरोध ने इस्लामाबाद के दावों की पोल पूरी दुनिया के सामने खोल दी है। पीओजेके की जनता को दुश्मन तक करार देने वाले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की टिप्पणी और स्थानीय लोगों पर हाल के जुल्मो-सितम के बाद 'कश्मीर' शब्द के उच्चारण का हक भी पाकिस्तान खो चुका है। सवाल उठता है कि जो देश अपने कब्जे वाले क्षेत्रों की जनता को अधिकार, सम्मान और आवाज तक नहीं दे सकता, वह कश्मीर के नाम पर दुनिया को उपदेश देने की नैतिक हैसियत कैसे रख सकता है? भारत का संदेश स्पष्ट है कि नक्शों पर भ्रम फैलाने या बयानबाजी से इतिहास और भूगोल नहीं बदलते। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान की खोखली बयानबाजी इस सच्चाई को बदलने में कभी सफल नहीं होगी।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को पहाड़ों में ढूंढने जाना पड़ा, PCB की फिर फजीहत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने अजीबोगरीब फैसले की वजह से अकसर ट्रोल किया जाता है. अब पाकिस्तान के एक युवा खिलाड़ी के बारे में गजब खुलासा हुआ है जो पीसीबी पर सवाल खड़े करता है. Mon, 07 Sep 2026 18:55:27 +0530

  Videos
See all

Delhi: PG में रहने वाले छात्रों ने बताया अपना दर्द #aajtak #shorts #delhibuildingcollapse #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:38:52+00:00

Saharanpur Mosque Demolition Live Update: कुएं की जांच में ASI की टीम को क्या मिला?|Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:39:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers