Responsive Scrollable Menu

Delhi Building Collapse Case Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 की मौत, पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को लिया हिरासत में, हादसे के बाद से था फरार

Delhi Building Collapse Case Update: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को इमारत ढहने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है।

Continue reading on the app

CBIC Customs Clearance Rule: मेडिकल डिवाइस और दवाओं के आयात पर नई Checklist जारी

 केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक मानकीकृत जांच-सूची (चेकलिस्ट) जारी की है। सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंदर्य प्रसाधन, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आयात खेप को मंजूरी देने से पहले इसका पालन करना होगा। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के तहत इन उत्पादों के लिए लाइसेंस, अनुमति और पंजीकरण प्रमाणपत्र के संबंध में कुछ अनिवार्य अनुपालनों को पूरा करना होता है।

सीबीआईसी के परिपत्र के अनुसार, यह जांच-सूची केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा इन उत्पादों के कारोबार को सुगम बनाने एवं कारोबार करने में आसानी के लिए उठाए गए कदमों के अनुरूप है।

इन उत्पादों को सात श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें सौंदर्य प्रसाधन; एपीआई के रूप में दवाएं; तैयार दवा; व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात/चिकित्सा संस्थान द्वारा नयी दवा की छोटी मात्रा का आयात; तथा परीक्षण/विश्लेषण के लिए आयात शामिल हैं। चिकित्सा उपकरणों के आयात से संबंधित जांच-सूची को ‘इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स किट’/उपकरण, चिकित्सा उपकरणों का आयात और ऐसे उपकरणों के विनिर्माण के लिए कच्चे माल के आयात में बांटा गया है।

सीबीआईसी ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय कार्यालयों को माल को बाहर ले जाने की मंजूरी (आउट ऑफ चार्ज) देते समय दस्तावेजों की जांच करने के लिए जागरूक किया जा सकता है।’’ उसने कहा कि तेजी से मंजूरी की सुविधा के लिए कारोबारियों को आवश्यक दस्तावेज ई-संचित पर साझा करने होंगे। नांगिया ग्लोबल के अप्रत्यक्ष कर के कार्यकारी निदेशक शिवकुमार रामजी ने कहा कि यह परिपत्र चिकित्सा उपकरणों के आयात के लिए अधिकारियों द्वारा अपने विवेक से नियमावली जांच किए जाने की व्यवस्था से हटकर वस्तुनिष्ठ और जांच-सूची आधारित अनुपालन व्यवस्था की दिशा में बड़ा बदलाव है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी बंदरगाहों पर मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य किए जाने से मनमाने नौकरशाही अवरोध दूर होंगे और मंजूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।’’ उन्होंने कहा कि इससे बंदरगाहों पर माल के ठहरने का समय काफी कम होगा, कंपनियों को भारी ‘डेमरेज’ शुल्क से बचाया जा सकेगा और चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला में जरूरी तेजी आएगी। रामजी ने कहा, ‘‘नियमावली और विवेकाधीन तरीके के बजाय अब जांच-सूची आधारित मंजूरी की ओर बढ़ा जा रहा है, जिससे चिकित्सा उपकरणों के आयात के दौरान अधिक निश्चितता मिलेगी।’’

एएमआरजी ग्लोबल के प्रबंध भागीदार रजत मोहन ने कहा कि इस परिपत्र के जरिये सीबीआईसी ने मौजूदा सीडीएससीओ अनुपालन व्यवस्था को सीमा शुल्क मंजूरी प्रक्रिया में समेकित और मानकीकृत किया है। मोहन ने कहा, ‘‘इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि ये जांच-सूचियां मनमाने तरीके से एक और स्तर की जांच के बजाय समझने योग्य और एक समान सत्यापन सुनिश्चित करती हैं या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

'मियां भाई' को जमकर पड़ी मार, ईशान-वैभव सबने बहती 'रनों की गंगा' में धोया हाथ, अचानक सिराज को हुआ क्या है?

mohd siraj struggle: घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक, दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जो कुछ भी हुआ, उसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. सिराज वो गेंदबाज़ है जिनकी की रफ़्तार और स्विंग से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ थर-थर कांपते थे, आज उसे विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. Mon, 7 Sep 2026 15:35:00 +0530

  Videos
See all

कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी… फिर पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा! Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:24+00:00

Colonel Rajeev Bhardwaj: 'डर के जीने से इंसान मर जाता है' #surakshasabha #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers