Responsive Scrollable Menu

मस्जिद के नीचे कुएं की जांच के लिए पहुंची ASI:खुदाई करा सकते हैं; सहारनपुर आ रहे अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, पुलिस से धक्का-मुक्की

यूपी में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे मिले कुएं की जांच के लिए ASI की टीम पहुंच गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 3 अफसर सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कुएं का मुआयना शुरू किया। साइट पर मौजूद अफसरों से पूरे मामले की जानकारी ली। एएसआई कुएं की खुदाई करा सकती है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। मामले में सियासत भी तेज हो गई है। सहारनपुर जा रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने मेरठ में हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रधान जैसे ही अपने घर में कार पर सवार हुए। पुलिस ने आगे जीप खड़ी कर दी। विधायक ने कहा- आपके पास लाठी है। आप चलाओ, लेकिन हम जाएंगे जरूर। सपा विधायक आशु मलिक, सपा नेता शायान मसूद को भी पुलिस ने रोक दिया। सभी विपक्षी दलों के उस डेलिगेशन का हिस्सा हैं, जिसे आज सहारनपुर पहुंचकर कमिश्नर से मुलाकात करनी है। इस बीच, मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक कमिश्नर ऑफिस पहुंचे, लेकिन उन्हें अफसर वहां नहीं मिले। इस पर वह भड़क गए। शनिवार को 16 घंटे बुलडोजर चलाकर मस्जिद ढहाई गई थी। रविवार सुबह जब मलबा हटाया गया तो नीचे कुआं मिला। यह 20 फीट गहरा और डेढ़ मीटर चौड़ा है। पुलिस ने इसे लोहे की चादर से ढंक दिया है, ताकि मलबा अंदर न जाए। कुआं कितना पुराना है? इसका पता लगाने के लिए प्रशासन ने ASI को बुलाया है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। बैरिकेडिंग करके किसी को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। मस्जिद की शिकायत करने वाले विकास त्यागी ने दावा किया- यहां पहले मंदिर रहा होगा। उसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई। जांच होनी चाहिए। मुस्लिम धर्मगुरुओं और मस्जिद पक्ष का दावा है कि मस्जिद करीब 100 साल पुरानी थी। 70 साल पुराने वक्फ के दस्तावेजों में इसका जिक्र है। पहले 3 तस्वीरें देखिए- मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बने मार्क कोल्स

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बने मार्क कोल्स

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर में 6 विकेट, 18 गेंदें खाली… भारत के खिलाफ फ्लॉप पाकिस्तानी बॉलर का हॉन्ग कॉन्ग पर टूटा कहर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी और नशरा संधू की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई. Mon, 07 Sep 2026 23:42:51 +0530

  Videos
See all

What is the AfD and what could their victory mean for Germany and Europe? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T19:30:16+00:00

TV presenter and 11 others sentenced to death by hanging in drug case. #Egypt #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T19:23:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers