Responsive Scrollable Menu

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बने मार्क कोल्स

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बने मार्क कोल्स

Continue reading on the app

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 की मौत:50 मीटर दूर तक बिखरीं लाशें, 16 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 7 साल के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई। 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पिकअप में सवार 32 श्रद्धालु राजस्थान के बागड़ धाम (गोगामेड़ी) से बदायूं लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1 बजे पिकअप को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। फिर करीब 10 फीट तक घिसटते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गई। 50 मीटर दूर तक लाशें बिखर गईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायल श्रद्धालु दर्द से कराहने लगे। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायलों को सड़क के किनारे किया। फिर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल लोगों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 7 और लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 19 घायलों का बागपत और मेरठ में इलाज चल रहा है। हादसा जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ। हादसे की 2 तस्वीरें- राजस्थान में दर्शन करने के बाद अपने घर बदायूं लौट रहे थे DM-SP ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, परिजनों को सूचना दी हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों के परिजनों को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है। हादसे में मरने वाले- मुन्नी देवी (55), सुगड़पाल (40), साधु (60), रामेश्वर यादव (60), प्रेमसिंह (40), जितेंद्र (7), प्रेमवती (50), दीक्षा (2), भानुमति (52), विकास (32), मूर्ति (35), सौरव (4) और 45 साल का एक अज्ञात व्यक्ति हैं। सपा नेता बोले- पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि सभी मृतक यादव परिवारों से हैं। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव ने फोन कर हादसे की जानकारी ली है। इसके बाद सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा- घायलों को बेहतर उपचार मिलना चाहिए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जानी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए। मुश्किल घड़ी में सपा के सभी कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। घायलों का बागपत और मेरठ में उपचार चल रहा मृतक रामेश्वर यादव के रिश्तेदार विमलेश कुमार यादव ने बताया- गांव के लोग एक गाड़ी से राजस्थान गए थे और वापस लौट रहे थे। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 साल से गांव के लोग राजस्थान की यात्रा करते आ रहे हैं। हादसे ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, 3 दोस्त जिंदा जले:लखीमपुर में धमाके के बाद आग लगी, ड्राइवर सीट से चिपका मिला; 3 की हालत गंभीर यूपी के लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर से टकराकर कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्त जिंदा जल गए। 3 झुलस गए। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। बिजली के तार टूटकर कार पर गिरे और चिंगारी उठने लगी। देखते ही देखते कार में आग लग गई। सभी कार सवार अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर में 6 विकेट, 18 गेंदें खाली… भारत के खिलाफ फ्लॉप पाकिस्तानी बॉलर का हॉन्ग कॉन्ग पर टूटा कहर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी और नशरा संधू की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई. Mon, 07 Sep 2026 23:42:51 +0530

  Videos
See all

Was Saudi Arabia involved in 9/11? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T20:30:29+00:00

Vardaat : कनाडा पहुंची अंकित शूटआउट की जांच फरार दो शूटरों की तलाश जारी | Ankit Balyan Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T20:10:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers