सत्य निकेतन में PG चलाने वाला हरिराम बंसल गिरफ्तार, भिवाड़ी से दिल्ली पुलिस ने पकड़ा
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुई हादसे में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. MCD ने डिप्टी कमिश्रर सहित पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एक्शन लिया जाएगा. निलंबित अधिकारियों में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, बिल्डिंग विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर शामिल है. इसे दिल्ली नगर निगम की पहली बड़ी कार्रवाई कहा जा रहा है.
सात लोगों की गई जान
एक दिन पहले हुए हादसे में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई थी. इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पीजी के रूप में किया जा रहा था. हादसे की वजह से मलबे में कई लोग फंस गए. पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दलों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान, अब तक 7 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. हादसे में 12 लोग घायल भी हैं, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया है.
बेसमेंट में निर्माण कार्य पर सवाल
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के बेसमेंट में जारी निर्माण या फिर मरम्मत वाले काम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बेसमेंट में काम, पानी जमा होने और कमजोर संरचना जैसे पहलुओं की जांच हो रही है. अंतिम जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा.
बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति में तेज सुधार, चार दिनों में 74 रैक प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी: सरकार
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को कहा कि बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों में कोयला लोडिंग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो देश में बिजली उत्पादन की जरूरतों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।
कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 3 सितंबर को बिजली क्षेत्र के लिए 370 रैक प्रतिदिन कोयला भेजा जा रहा था, जो बढ़कर 6 सितंबर को 444 रैक प्रतिदिन पहुंच गया। इस प्रकार चार दिनों में 74 रैक प्रतिदिन की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। केवल 6 सितंबर को ही पिछले दिन की तुलना में 31 रैक की बढ़ोतरी हुई।
मंत्रालय ने कहा कि पिछले चार दिनों से कोयला लोडिंग में लगातार बढ़ोतरी का रुझान बना हुआ है। यह कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), उसकी सहायक कंपनियों, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) और कैप्टिव कोयला खदान संचालकों द्वारा बिजली क्षेत्र को पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
6 सितंबर को लगभग सभी प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनियों ने अपनी लोडिंग क्षमता में सुधार दर्ज किया। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने सबसे अधिक प्रगति करते हुए एक ही दिन में 12 रैक की वृद्धि दर्ज की और इसकी लोडिंग 111 रैक प्रतिदिन तक पहुंच गई।
इसी तरह, कैप्टिव कोल ब्लॉकों की लोडिंग में 6 रैक की वृद्धि होकर यह 72 रैक प्रतिदिन हो गई। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने भी 8 रैक की बढ़ोतरी के साथ अपनी लोडिंग 25 रैक प्रतिदिन तक पहुंचाई।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की लोडिंग 3 रैक बढ़कर 35 रैक प्रतिदिन हो गई, जबकि प्राइवेट वॉशरी एवं गुड्स शेड्स की लोडिंग भी 3 रैक बढ़कर 42 रैक प्रतिदिन पहुंच गई। इसके अलावा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने क्रमशः 2 और 1 रैक की वृद्धि दर्ज की, जिससे उनकी लोडिंग बढ़कर 36 और 46 रैक प्रतिदिन हो गई।
वहीं ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने क्रमशः 23 और 29 रैक प्रतिदिन के अपने पिछले लोडिंग स्तर को बनाए रखा।
इन सुधारों के परिणामस्वरूप, सीआईएल साइडिंग्स से कुल कोयला लोडिंग 305 रैक प्रतिदिन तक पहुंच गई, जो पिछले दिन की तुलना में 26 रैक अधिक है।
कोयला मंत्रालय ने यह भी बताया कि उन ताप विद्युत संयंत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जहां कोयला भंडार निर्धारित आवश्यकता के 25 प्रतिशत से कम है और जिन्हें क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। ऐसे संयंत्रों की स्थिति सुधारने के लिए अतिरिक्त कोयला आपूर्ति सहित कई सुधारात्मक कदम पहले से लागू किए जा चुके हैं।
बयान में आगे कहा गया है कि कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड बिजली क्षेत्र की मांग के अनुरूप कोयले की आपूर्ति बनाए रखने और रैक लोडिंग में जारी सुधार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में बिजली उत्पादन पर कोयले की उपलब्धता का कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








