'जेल में रहकर...', महाराष्ट्र के मंत्री ने संजय दत्त से की मराठी बोलने की अपील, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
Sanjay Dutt Refuse Speak Marathi: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहते हैं. इस बार भी उनके चर्चा आने का कारण एक मेजदार बयान है. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा हो रही है. एक्टर हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने उनसे मराठी बोलने के लिए कहा था. एक्टर ने इस दौरान ऐसा मजेदार जवाब दिया. जिसके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि एक्टर ने मराठी बोलने पर क्या जवाब दिया.
महाराष्ट्र के मंत्री ने संजय दत्त से की मराठी बोलने की अपील
दरअसल, मिनिस्टर ने स्टेज पर संजय दत्त से मराठी में बात करने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने अपने जेल में रहने के दिनों का एक किस्सा सुनाया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी बोलने की काफी चर्चा हो रही है, जिसके चलते कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली. कार्यक्रम में जब संजय दत्त से कहा गया कि मराठी में कुछ बोले. उन्होंने कहा कि वह जब जेल में थे तब भी मराठी नहीं सीख पाए.
एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मिनिस्टर संजय दत्त से मराठी बोलने के लिए कहते हैं तो इस पर वह कहते हैं, प्रताप भाई, 'मैं 6 साल यरवदा जेल में रहा. तब भी मराठी नहीं सीख पाया. मैं थोड़ा सीखा था.' वहीं नेता के कंधे पर रख कर वह आगे कहते हैं, 'मैं प्रताप भाई का आभारी हूं कि मुझे यहां बुलाए. हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. 25 साल हो गए हैं.' इसके बाद एक्टर हर हर महादेव के नारे लगाते हैं. उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद पब्लिक जोर-जोर हंसने लगती है. उनका ये जवाब इसलिए भी मजेदार माना जा रहा है कि उन्होंने नेता के सामने कितनी आसानी से कह दिया कि वह मराठी बोलना नहीं सीख पाए.
Sanjay Dutt has been living in Mumbai for more than 50 years, and he himself says that even after spending 6 years in Yerwada Jail, he still couldn’t learn Marathi.
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 6, 2026
And he openly admitted this in front of everyone, without any shame. So now, will MNS and Uddhav Thackeray’s party… pic.twitter.com/kLQ7AxZfBa
प्रताप सिंह सिखा रहे सिखा रहे मराठी बोलना
दरअसल, इस इवेंट में प्रताप सरनाईक लोगों को मराठी बोलना सिखाते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि वह आज सब को मराठी सिखा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'आजकल मैं सब लोगों को मराठी सिखा रहा हूं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह मामला सरनाईक के विभाग के हालिया आदेश से जुड़ा है, जिसके तहत मुंबई में काम जारी रखने के लिए ऑटो-रिक्शा चालकों को मराठी वाक्यांशों की व्यावहारिक समझ होना जरूरी है. वहीं जब इस बयान पर लोग हंसने लगे तो मराठी में उन्होंने कहा कि उनके (संजय दत्त) आने के बाद मैंने सोचा कि क्यों न हम सब मिलकर संजय दत्त से मराठी में बात करें. वे हिंदी में बात करते हैं, लेकिन हम सभी मराठी समझते हैं.
संजय दत्त के वर्कफंट के बारे में जानिए
संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल अब तक उनकी 6 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें प्रभास के साथ 'द राजा साब', रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज', ध्रुव सरजा के साथ 'केडी: द डेविल', रितेश देशमुख के साथ 'राजा शिवाजी', 'आखिरी सवाल' और हालिया रिलीज फिल्म '7 डॉग्स' में कैमियो रोल शामिल है. इसके बाद अब वह अपकमिंग फिल्म 'बाप' और 'खलनायक रिटर्न्स' में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: डॉक्टर की अवधी वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए Amitabh Bachchan, बोलें- 'मजा आई गवा भैया'
मोहित निझावन: 90 लाख का पैकेज छोड़ा, 30 हजार से शुरू की खेती, 100 Sq Ft के कमरे से बना डाले करोड़ों रुपए
Techie Quits ₹90 Lakh Salary, Now Earns Crores
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV







