Hartalika Teej Shopping List: तीज की तैयारी में कुछ छूट न जाए! साड़ी से मेहंदी तक ये चीजें पहले ही खरीद लें
Hartalika Teej Shopping List: हरतालिका तीज सिर्फ व्रत और पूजा का त्योहार नहीं, बल्कि सजने-संवरने और पारंपरिक लुक को खास बनाने का भी मौका है। तीज नजदीक आने पर मन में सबसे पहला सवाल आता है। इस बार तीज पर क्या पहनें और पूजा के लिए क्या-क्या चाहिए। ऐसे में पहले से ही तैयारी रखना सही है।
अगर आप भी आखिरी वक्त की भागदौड़ से बचना चाहती हैं, तो अभी से अपनी तीज शॉपिंग चेकलिस्ट तैयार कर लें और इन जरूरी चीजों को लिस्ट में सबसे ऊपर रखें।
1. सबसे पहले चुनें अपना तीज लुक
तीज पर सबसे पहले तय करें कि आपको किस तरह का लुक चाहिए। ट्रेडिशनल साड़ी के साथ ज्वेलरी और चूड़ियां पहनकर क्लासिक लुक पा सकती हैं।
शॉपिंग टिप: आउटफिट खरीदने से पहले अपनी ज्वेलरी और फुटवियर जरूर ध्यान में रखें, ताकि पूरा लुक मैचिंग लगे।
2. चूड़ियों के बिना अधूरा लगेगा श्रृंगार
तीज के लुक में चूड़ियां चार चांद लगा देती हैं। हरी, लाल, मैरून या गोल्डन चूड़ियों को अपनी साड़ी या सूट के साथ मैच कर सकती हैं। इस बार चाहें तो कांच की चूड़ियों के साथ कुछ स्टाइलिश बैंगल्स मिलाकर मिक्स एंड मैच लुक भी ट्राई करें।
3. मेहंदी की खुशबू से शुरू करें तीज की तैयारी
तीज का माहौल मेहंदी के बिना अधूरा लगता है। हाथों पर फूल-पत्ती, बेल या खूबसूरत ट्रेडिशनल डिजाइन लगाकर अपने लुक को और खास बनाएं। अगर घर पर मेहंदी लगाने वाली हैं तो अच्छी क्वालिटी की मेहंदी पहले ही खरीदकर रख लें।
4. पूजा की थाली में न छूटे कोई जरूरी सामान
तीज की पूजा के लिए जरूरी चीजों की अलग लिस्ट बनाना सबसे अच्छा रहेगा। पूजा की थाली, कलश, दीपक, रोली, अक्षत, मौली, फूल, फल और मिठाई जैसी चीजें पहले से जुटा लें।
5. सुहाग का सामान रखें खास लिस्ट में
सिंदूर, बिंदी, कुमकुम, चूड़ियां और मेहंदी जैसी श्रृंगार सामग्री भी अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें। आप चाहें तो इन चीजों का एक छोटा-सा तीज श्रृंगार किट भी तैयार कर सकती हैं।
6. ज्वेलरी से पूरा करें फाइनल लुक
अब बारी आती है लुक को फाइनल टच देने की। साड़ी या सूट के साथ झुमके, नेकलेस, मांग टीका, नथ या बिंदी में से अपनी पसंद की चीजें चुनें। अगर आउटफिट हैवी है तो हल्की ज्वेलरी चुनें और सिंपल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।
7. फल-मिठाई की खरीदारी आखिर में नहीं, पहले करें
पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाले फल और मिठाई को भी लिस्ट में जगह दें। खराब होने वाली चीजों को बहुत पहले खरीदने के बजाय इन्हें पूजा के करीब खरीदना बेहतर रहेगा।
8. पूजा की थाली को दें अपना क्रिएटिव टच
इस बार सिर्फ पूजा की थाली खरीदने के बजाय उसे थोड़ा सजाकर अलग लुक दें। फूल, मौली, रोली और छोटी सजावटी चीजों की मदद से सिंपल थाली को भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।
आखिरी वक्त की भागदौड़ से बचना है तो अपनाएं ये ट्रिक
- तीज से एक-दो दिन पहले पूरी शॉपिंग लिस्ट दोबारा चेक कर लें।
- कपड़े, ज्वेलरी और श्रृंगार का सामान एक जगह तैयार रखें।
- पूजा सामग्री अलग से पैक कर लें।
तीज की खूबसूरती सिर्फ नए कपड़ों और श्रृंगार में नहीं, बल्कि तैयारी में भी छिपी है। इसलिए इस बार आखिरी वक्त पर खरीदारी करने के बजाय अपनी तीज शॉपिंग चेकलिस्ट पहले ही तैयार करें।
यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा को लगाएं केले और ड्राई फ्रूट्स के मोदक का भोग, जानें आसान रेसिपी
Delhi PG collapse: सत्य निकेतन में 4 साल बाद फिर वही खौफ! 2022 की त्रासदी की याद दिला गया बिल्डिंग हादसा, अब तक 7 की मौत
Delhi PG collapse: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार (7 सितंबर) को बढ़कर सात हो गई। यह बिल्डिंग रविवार (6 सितंबर) दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का पेइंग गेस्ट (PC) आवास था। दिल्ली पुलिस मकान मालिक की तलाश कर रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol








