Responsive Scrollable Menu

वो इलाका जो था कभी लिट्टे का अभेद किला, वहां घुसकर भारत की 61 मलियन डॉलर की बड़ी डील,

हिंद महासागर में भारत ने एक ऐसी रणनीतिक चाल चली है जिसने पड़ोस में पैर पसार रहे चीन के होश उड़ा दिए। श्रीलंका का वो इलाका जो कभी लिट्टे का अभेद किला हुआ करता था और जहां दशकों तक गृह युद्ध की आग दहकी अब वहां भारत विकास का नया अध्याय लिखने जा रहा है। खबर आ रही है कि भारत और श्रीलंका एक बहुत बड़े और रणनीतिक समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। इस डील के तहत श्रीलंका के उत्तरी तट पर स्थित कांकेन संतराई पोर्ट को अब भारत विकसित करेगा। 61 मिलियन का यह प्रोजेक्ट सिर्फ व्यापार के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा   के लिहाज से भारत के लिए एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। आखिर क्यों भारत के लिए यह छोटा सा बंदरगाह इतना महत्वपूर्ण है और कैसे इस एक डील ने श्रीलंका में भारत की स्थिति को अभूतपूर्व रूप से मजबूत कर दिया है। दरअसल श्रीलंका के उत्तरी तट पर जाफना के ठीक पास स्थित काके संथुराई बंदरगाह है। शनिवार को कोलंबो में एक हाई लेवल मीटिंग होती है जिसमें श्रीलंका के बंदरगाह मंत्री अनुरा और भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर मैत्रेय कुलकर्णी शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: यह कभी न भूलने वाला पल...जापान के राजदूत ने गंगा में लगाई डुबकी

इस बैठक में उन सभी अड़चनों को दूर कर लिया गया जो लंबे समय से इस प्रोजेक्ट में बाधा बन रही थी। भारत इस बंदरगाह के विकास के लिए 61 मिलियन की फंडिंग कर रहा है। प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए एक जॉइंट मॉनिटरिंग कमेटी और एक टेक्निकल कमेटी बनाने पर भी सहमति बन गई। यानी अब कागजी कारवाई लगभग खत्म हो चुकी है और जमीन पर काम शुरू होने वाला है। बता दें कांके संतुराई बंदरगाह का इतिहास बहुत गहरा है। यह कभी भारत और श्रीलंका के बीच यात्रियों और माल ढुलाई का मुख्य केंद्र हुआ करता था। लेकिन जब श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों यानी कि लिट्टे और श्रीलंकाई सेना के बीच ग्रीष शुरू हुआ तो यह इलाका पूरी तरह से ठप हो गया। दशकों तक चले संघर्ष के दौरान इस बंदरगाह का इस्तेमाल बंद रहा। लेकिन आज जब श्रीलंका अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से उभरने की कोशिश कर रहा है तो भारत ने फिर से मदद का हाथ बढ़ाया है। लिट्टे के दौर में जो इलाका अशांत था वहां भारत का पहुंचना ना केवल विकास का प्रतीक है बल्कि इस क्षेत्र में शांति और भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत नहीं अपने ही लोगों से अधिक खतरा...Maryam Nawaz का सबसे बड़ा कबूलनामा, पूरे पाकिस्तान में मचा हड़कंप

भारत इस पर इतना पैसा क्यों लगा रहा है?

बता दें यह पोर्ट भारतीय तट के बेहद करीब है। इससे भारत के दक्षिणी राज्यों और श्रीलंका के बीच आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। श्रीलंका में चीन ने हमंबनटोटा जैसे पोर्ट पर कब्जा कर रखा है। उत्तरी श्रीलंका जाफना में भारत की मौजूदगी चीन की विस्तारवादी नीति पर लगाम लगाएगी। यह पोर्ट भविष्य में दोनों देशों के बीच एक बड़े कमर्शियल हब के रूप में उभरेगा। जिससे जाफना और आसपास के इलाकों की अर्थव्यवस्था सुधरेंगी। 

Continue reading on the app

Hartalika Teej Shopping List: तीज की तैयारी में कुछ छूट न जाए! साड़ी से मेहंदी तक ये चीजें पहले ही खरीद लें

Hartalika Teej Shopping List: हरतालिका तीज सिर्फ व्रत और पूजा का त्योहार नहीं, बल्कि सजने-संवरने और पारंपरिक लुक को खास बनाने का भी मौका है। तीज नजदीक आने पर मन में सबसे पहला सवाल आता है। इस बार तीज पर क्या पहनें और पूजा के लिए क्या-क्या चाहिए। ऐसे में पहले से ही तैयारी रखना सही है।

अगर आप भी आखिरी वक्त की भागदौड़ से बचना चाहती हैं, तो अभी से अपनी तीज शॉपिंग चेकलिस्ट तैयार कर लें और इन जरूरी चीजों को लिस्ट में सबसे ऊपर रखें। 

1. सबसे पहले चुनें अपना तीज लुक
तीज पर सबसे पहले तय करें कि आपको किस तरह का लुक चाहिए। ट्रेडिशनल साड़ी के साथ ज्वेलरी और चूड़ियां पहनकर क्लासिक लुक पा सकती हैं।

शॉपिंग टिप: आउटफिट खरीदने से पहले अपनी ज्वेलरी और फुटवियर जरूर ध्यान में रखें, ताकि पूरा लुक मैचिंग लगे।

2. चूड़ियों के बिना अधूरा लगेगा श्रृंगार
तीज के लुक में चूड़ियां चार चांद लगा देती हैं। हरी, लाल, मैरून या गोल्डन चूड़ियों को अपनी साड़ी या सूट के साथ मैच कर सकती हैं। इस बार चाहें तो कांच की चूड़ियों के साथ कुछ स्टाइलिश बैंगल्स मिलाकर मिक्स एंड मैच लुक भी ट्राई करें।

3. मेहंदी की खुशबू से शुरू करें तीज की तैयारी
तीज का माहौल मेहंदी के बिना अधूरा लगता है। हाथों पर फूल-पत्ती, बेल या खूबसूरत ट्रेडिशनल डिजाइन लगाकर अपने लुक को और खास बनाएं। अगर घर पर मेहंदी लगाने वाली हैं तो अच्छी क्वालिटी की मेहंदी पहले ही खरीदकर रख लें।

मेहंदी की खुशबू से शुरू करें तीज की तैयारी

4. पूजा की थाली में न छूटे कोई जरूरी सामान
तीज की पूजा के लिए जरूरी चीजों की अलग लिस्ट बनाना सबसे अच्छा रहेगा। पूजा की थाली, कलश, दीपक, रोली, अक्षत, मौली, फूल, फल और मिठाई जैसी चीजें पहले से जुटा लें।

5. सुहाग का सामान रखें खास लिस्ट में
सिंदूर, बिंदी, कुमकुम, चूड़ियां और मेहंदी जैसी श्रृंगार सामग्री भी अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें। आप चाहें तो इन चीजों का एक छोटा-सा तीज श्रृंगार किट भी तैयार कर सकती हैं।

6. ज्वेलरी से पूरा करें फाइनल लुक
अब बारी आती है लुक को फाइनल टच देने की। साड़ी या सूट के साथ झुमके, नेकलेस, मांग टीका, नथ या बिंदी में से अपनी पसंद की चीजें चुनें। अगर आउटफिट हैवी है तो हल्की ज्वेलरी चुनें और सिंपल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।

ज्वेलरी से पूरा करें फाइनल लुक

7. फल-मिठाई की खरीदारी आखिर में नहीं, पहले करें
पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाले फल और मिठाई को भी लिस्ट में जगह दें। खराब होने वाली चीजों को बहुत पहले खरीदने के बजाय इन्हें पूजा के करीब खरीदना बेहतर रहेगा।

8. पूजा की थाली को दें अपना क्रिएटिव टच
इस बार सिर्फ पूजा की थाली खरीदने के बजाय उसे थोड़ा सजाकर अलग लुक दें। फूल, मौली, रोली और छोटी सजावटी चीजों की मदद से सिंपल थाली को भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।

आखिरी वक्त की भागदौड़ से बचना है तो अपनाएं ये ट्रिक

  • तीज से एक-दो दिन पहले पूरी शॉपिंग लिस्ट दोबारा चेक कर लें।
  • कपड़े, ज्वेलरी और श्रृंगार का सामान एक जगह तैयार रखें।
  • पूजा सामग्री अलग से पैक कर लें।

तीज की खूबसूरती सिर्फ नए कपड़ों और श्रृंगार में नहीं, बल्कि तैयारी में भी छिपी है। इसलिए इस बार आखिरी वक्त पर खरीदारी करने के बजाय अपनी तीज शॉपिंग चेकलिस्ट पहले ही तैयार करें।

यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा को लगाएं केले और ड्राई फ्रूट्स के मोदक का भोग, जानें आसान रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

एक ही दिन में दो मैच खेल सकती है टीम इंडिया, 28 साल बाद बन रहा है ये समीकरण

एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया एक ही दिन खेलते नजर आ सकती है. जानिए कैसे बन रहा है ये समीकरण? Mon, 07 Sep 2026 15:13:09 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 8 और 9 September को भारी बारिश का अलर्ट| IMD Rain Alert | Heavy Rain | Aaj Ka Mausam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:12:59+00:00

Saharanpur Mosque Demolition Latest Update : सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंची ASI की टीम | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:01:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers