Responsive Scrollable Menu

Explainer: मलबे से निकली DU की सियासत! NSUI-ABVP आमने-सामने, MCD ऑफिस में तोड़फोड़, DUSU चुनाव से पहले क्यों मचा बवाल?

Satya Niketan : दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से सटे सत्य निकेतन में रविवार को हुआ इमारत हादसा अब सिर्फ एक दुर्घटना नहीं रह गया है. दरअसल, राहत-बचाव अभियान के बीच ही यह मामला सीधे कैंपस की राजनीति में तब्दील हो गया, क्योंकि यह सब कुछ ऐसे समय पर हुआ जब दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव की तारीख बेहद करीब है. 

बता दें डूसू चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान होना है. इसके अलावा मौके के आसपास छात्रों के पीजी और डूसू चुनाव नजदीक होने के चलते घटनास्थल पर छात्र संगठनों की सक्रियता देखी जा रही है. हादसे पर अलग-अलग छात्र संगठन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बीच भी टकराव की स्थिति बनी हुई है.

छात्र संगठन इतनी तेजी से मौके पर क्यों पहुंच गए?

बता दें जिस पीजी बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहा, वहां बड़ी तादाद में डीयू के छात्र किराए पर रहते थे. ये मामला सीधे छात्रों की जान से जुड़ा है, ऐसे में हर बड़ा छात्र संगठन खुद को छात्रों के साथ खड़ा दिखाने के लिए तेजी से मौके पर पहुंच रहा है. 

घटनास्थल पर सबसे पहले सक्रिय दिखा कौन सा संगठन?

एनएसयूआई कार्यकर्ता सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हाथों-हाथ मलबा हटाने में जुट गए. संगठन के अध्यक्ष विनोद जाखड़ खुद घटनास्थल पर मौजूद रहे और उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे दबे छात्र मदद के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि हादसे वाली इमारत का संचालन कथित रूप से भाजपा के एक विधायक से जुड़ा हुआ था, हालांकि इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. जाखड़ ने इलाके में चल रहे अवैध पीजी और उनकी लचर निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

दूसरी तरफ ABVP का रुख कैसा रहा?

एबीवीपी ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक नाकामी और एमसीडी की ढिलाई से जोड़ते हुए आक्रामक रुख अपनाया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर स्थित एमसीडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एमसीडी कमिश्नर के इस्तीफे की मांग रख दी. इस प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई जिसने पूरे प्रकरण को और सुर्खियों में ला दिया है.

मौके पर दोनों संगठनों में टकराव किस तरह हुआ?

रेस्क्यू अभियान जारी रहने के बीच ही घटनास्थल पर एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और झड़प हो गई. दोनों तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए. हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते हालात ज्यादा नहीं बिगड़े और बचाव कार्य बिना रुकावट के जारी रह पाया है.

इस समय पर हादसा होना डूसू चुनाव के लिहाज से इतना अहम क्यों है?

दरअसल, गौर करने वाली बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम ऐसे मौके पर सामने आया है जब डूसू चुनाव की प्रक्रिया अपने अंतिम और सबसे अहम दौर में है. मतदान 18 सितंबर को होना तय है, जबकि नतीजे 19 सितंबर को घोषित किए जाएंगे. उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 10 सितंबर रखी गई है. ऐसे में ठीक चुनाव से पहले हुआ यह हादसा छात्र सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही जैसे मुद्दों को कैंपस की राजनीति के केंद्र में ला सकता है, क्योंकि हर संगठन के लिए यह दिखाना जरूरी हो जाता है कि संकट के समय वह छात्रों के साथ किस तरह खड़ा रहा.

आने वाले दिनों में इसका असर कैंपस की सियासत पर कैसे दिख सकता है?

चूंकि यह हादसा ठीक डूसू चुनाव प्रचार के पीक सीजन से पहले हुआ है, राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस बार चुनाव प्रचार में छात्र आवास की सुरक्षा, अवैध पीजी-हॉस्टल पर निगरानी और प्रशासनिक जवाबदेही जैसे मुद्दे बड़ी जगह घेर सकते हैं. जिस तरह एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों ने घटनास्थल पर अपनी मौजूदगी और बयानबाजी के जरिए एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिश की उससे संकेत मिलता है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में डूसू चुनाव प्रचार का एक बड़ा हिस्सा बन सकता है.

यह भी पढ़ें - सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज ही सुनवाई, मालिक हरिओम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

यह भी पढ़ें - दिल्ली में होगा बड़ा एक्शन! इमारतों के लिए बनने लगी नई पॉलिसी, हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का बड़ा एलान

 

Continue reading on the app

डॉक्टर की अवधी वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए Amitabh Bachchan, बोलें- 'मजा आई गवा भैया'

Amitabh Bachchan Awadhi Language Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन अपने एक्स अकाउंट पर अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. इसके अलावा वो ब्लॉग पर भी अपने दिल की बाते कहते हैं. वहीं, इस बार बिग बी ने फेसबुक पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए डॉक्टर की अवधी वीडियो देख अमिताभ बच्चन हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. उन्होंने अवधी भाषा में ही अपना रिएक्शन शेयर किया.

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में क्या लिखा?

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया फेसबुक पर बताया कि उन्होंने एक वीडियो देखा जिसे देखकर वो काफी हंसे. उन्होंने लिखा- 'एक ठो चैनल पे, अवधी बोले देखे भैया, का बतावें तोहका, मजा आई गवा भैया ; हंसत हंसत, पगराए गए लोट पोट हम तो, पेटवा में दरद मारे, अब का बताई तुमको.' दरअसल, बिग बी कहना चा रहे हैं कि उन्होंने वीडियो देखा, जिसके देखकर वो हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए. 

Amitabh Bachchan Photograph: (Amitabh Bachchan (FB))

किस वीडियो पर किया रिएक्ट

दरअसल, जिस वीडियो को बिग बी ने देखा, उस 1 मिनट 41 सेकंड के वीडियो में डॉ. अनीता मिश्रा अपनी अवधी को लेकर बात करती नजर आती हैं. वो कहती हैं कि वो साउथ इंडियन हैं और शादी के बाद ही उन्होंने हिंदी बोलना सीखा. इसके बाद उन्हें अवधी भाषा से इतना लगाव हो गया कि अब यह उनकी पसंदीदा भाषाओं में शामिल है. डॉक्टर अनीता बताती हैं कि जब कोई मरीज उनसे अवधी में अपनी परेशानी बताता है तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है. मरीज जिस तरह अपनी तकलीफ को स्थानीय शब्दों में बताते हैं, वह उन्हें किसी कविता की तरह लगता है.

ये भी पढ़ें- 'तुम्हारे पास कोई लड़की नहीं है...', अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या संग डेटिंग अफवाह पर दिया करारा जवाब

मरीजों के बोलने की एक्टिंग की

वायरल वीडियो में आगे डॉ. अनीता ने मरीजों के बोलने के कई मजेदार और देसी अंदाज भी बताए. उनके मुताबिक मरीज अपनी परेशानी कुछ इस तरह बताते हैं- 'हथवा झनझनात है, मूड़ पीरात है, गोड़वा टपकत है, पेट मरोड़त है, पेटवा में चिल-चिल दर्द होत है, अंखिया फड़फड़ात है, करेजवा जरत है, जी घबड़ात है, कमरिया टूटत है, कनवा सनसन होत, गरवा खसखसात है.' इसके अलावा मरीज कहते हैं-  'जीभ मिचलात है, जीभ अकुलात है, हथवा टप-टप पिरात है और माथा भनभनात ह.'  अब डॉ. अनीता का ये वीडियो बिग बी को भी काफी पसंद आया.

अमिताभ ने अवधी भाषा में किया दूसरा पोस्ट

वहीं, इसके अलावा अमीताभ बच्चन ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जो अवधी भाषा में है. उन्होंने लिखा- 'गए रहे, मिलने पड़ोसन के, कुकुर जौन पाले रहा , खदेड़ लिहिस हमका ,पायजामा उठाये, जौन भागै है हम, सड़कवा पे लोग कहें  " पगलाय गए तुम का " ?? हालांकि उन्होंने ये किस लिए किया, ये फैंस के बीच में कन्फ्यूजन में बना हुआ है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिग बी ने क्रिएप्टिक पोस्ट किया हो. 

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन इन दिनों भी लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी अगली बड़ी फिल्मों में ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ शामिल है, जिसकी शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू हो चुकी है और वो इसमें अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से भी जुड़े हैं, जिसमें उनकी आवाज/वॉइसओवर का इस्तेमाल किया गया है. अमिताभ बच्चन ने हाल में अपने बिजी शेड्यूल का जिक्र करते हुए बताया था कि काम के चलते उन्हें खाने, सोने और ब्लॉगिंग तक के लिए कम समय मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को काटा गदर, 100 करोड़ कमाने से बस चंद कदम दूर

Continue reading on the app

  Sports

Ishan kishan Double Century: ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी, पुजारा-वाडेकर के खास क्लब में एंट्री

Ishan kishan Double Century: बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर ठोकते हुए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ दी. 28 साल के ईशान से पहले सिर्फ आठ भारतीय बल्लेबाज ही दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगा पाए हैं. Mon, 7 Sep 2026 13:41:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapsed Owner Arrested LIVE: दबोचा गया मालिक | Satya Niketan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T08:42:45+00:00

Big Breaking On Saharanpur Masjid Bulldozer Action LIVE: मस्जिद टूटते ही खुदाई में जो निकला..| UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T08:31:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers