'तुम्हारे पास कोई लड़की नहीं है...', अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या संग डेटिंग अफवाह पर दिया करारा जवाब
Ameesha Patel on Relation with Hardik Pandya: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती है. वहीं, एक्ट्रेस किसी भी मुद्दें पर अपनी बेबाक राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. वहीं, पिछले कुछ दिनों से अमीषा का क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की अफवाह उड़ रही है. ऐसे में अब अमीषा ने इस पर रिएक्ट किया है और ट्रोलर को करारा जवाब दिया है.
अमीषा और हार्दिक का वीडियो वायरल
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को हाल ही में मुंबई के ताज महल पैलेस में एक साथ देखा गया था, जहां एक्ट्रेस क्रिकेटर को अपने कुछ दोस्तों से इंट्रोड्यूस करवा रही है. वीडियो में अमीषा हार्दिक को कंधे से पकड़ रही हैं और बेहद ही प्यार से सबसे मिलवा रही हैं. वहीं, ये वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर सामने आया, जिससे यूजर्स के बीच दोनों के अफेयर को लेकर अटकलें शुरू हो गईं.
The way Ameesha Patel put her hand on Hardik Pandya’s shoulder during the party at a hotel in Bengaluru. ????
— Sonu (@Cricket_live247) September 5, 2026
All the Reddit rumours seem to be coming true. pic.twitter.com/VJ7945fHus
अमीषा ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास
अमीषा ने पोस्ट कर हार्दिक संग अफेयर की खबरों को झूठा बताया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक शख्स ने उनके अफेयर पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा- 'बिल्कुल सही कहा. हे भगवान, तुम सही हो... सच में, जिस तरह से मेरा हाथ उन पर था, वह वाकई रोमांटिक था. मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारे पास कोई लड़की नहीं है, यहां तक कि कोई लड़की दोस्त भी नहीं है. ऐसी चीजों पर पोस्ट करने से पहले तुम्हें किसी लड़की को दोस्त बनाना चाहिए...'
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा
हार्दिक पांड्या ने नहीं किया रिएक्ट
एक तरफ जहां अमीषा ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई है तो वहीं, अब तक इस मामले में हार्दिक का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. वहीं, बता दें कि हार्दिक पांड्या मॉडल महिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. साल 2025 में उनकी और महिका के डेटिंग की खबरें सामने आईं और अक्टूबर 2025 के आसपास हार्दिक ने सोशल मीडिया पर महिका के साथ तस्वीरें शेयर कर रिश्ते को पब्लिक कर दिया था. वहीं, हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में शादी की थी और उनका एक बेटा अगस्त्य है. दोनों ने जुलाई 2024 में आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया था और अब बेटे की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं.
अमीषा पटेल ने नहीं की शादी
वहीं, अमीषा पटेल 51 साल की हो गई हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है और वो फिलहाल सिंगल ही हैं. उनके सबसे चर्चित रिश्तों में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट का नाम शामिल है. दोनों करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे और 2008 में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद अमीषा ने बिजनेसमैन कनव पुरी को डेट किया, लेकिन 2010 में यह रिश्ता भी खत्म हो गया. हाल ही में अमीषा ने शादी को लेकर कहा कि वह सिंगल रहकर खुश हैं और फिलहाल शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को काटा गदर, 100 करोड़ कमाने से बस चंद कदम दूर
दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के मामले में आया नया अपडेट, जानें हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक दिन पहले 5 मंजिला एक बिल्डिंग गिर गई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में कई लोग घायल हो गए थे. हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के करीब हुई. बता दें, भरभराकर गिरी इमारत में पीजी चलता था, जिसमें कई कॉलेज के छात्र रहते थे. हादसे के बाद दिल्ली की पुरानी बिल्डिंग में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ मिलकर हम ऐसी पॉलिसी बना रहे हैं, जिसके तहत 20, 30 या फिर 40 साल पुरानी इमारतों को स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी होगी. उन्हें अपनी सुरक्षा का प्रमाण देना होगा. सीएम ने कहा कि बिना प्रमाण के लोगों को कोई भी सार्वजनिक सेवा या फिर सुविधा (नर्सिंग होम, PG अकोमोडेशन या स्कूल सहित अन्य गतिविधि) को चलाने का अधिकार नहीं होगा. इस संबंध में कड़े नियम लागू किए जाएंगे.
जिम्मेदार अधिकारी किए जाएंगे सस्पेंड
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन के हादसे पर कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है, उनको बख्शा नहीं जाएगा. उनको तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा. सभी अधिकारियों और सभी नगर निकायों को कड़े निर्देश दिए गए हैं. इसमें शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा.
जिम्मेदार अधिकारियों का सस्पेंशन आज हीः सीएम
CM ने निर्देश देते हुए कहा कि हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों के सस्पेंशन के आदेश हम आज ही जारी करेंगे. इन छात्रों के साथ पूरी तरह खड़े हैं. सीएम ने आगे कहा कि हम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को साफ निर्देश देते हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी छात्र को कोई भी परेशानी न हो. सरकार की ओर से पीड़ितों और जरूरतमंदों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी.
अब भी मलबा हटा रहा है प्रशासन
दिल्ली में रविवार दोपहर गिरी इमारत का मलबा अब भी हटाया जा रहा है. अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 12 लोग घायल है, जिसमें से 5 गंभीर रूप से घायल हैं. इन लोगों का इलाज दिल्ली AIIMS में हो रहा है. अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू डॉग और कैमरे की मदद से लोगों को ढंढूा जा रहा है. दिल्ली नगर निगम यानी MCD के रिकॉर्ड्स में इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






