Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के मामले में आया नया अपडेट, जानें हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक दिन पहले 5 मंजिला एक बिल्डिंग गिर गई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में कई लोग घायल हो गए थे. हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के करीब हुई. बता दें, भरभराकर गिरी इमारत में पीजी चलता था, जिसमें कई कॉलेज के छात्र रहते थे. हादसे के बाद दिल्ली की पुरानी बिल्डिंग में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं. 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ मिलकर हम ऐसी पॉलिसी बना रहे हैं, जिसके तहत 20, 30 या फिर 40 साल पुरानी इमारतों को स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी होगी. उन्हें अपनी सुरक्षा का प्रमाण देना होगा. सीएम ने कहा कि बिना प्रमाण के लोगों को कोई भी सार्वजनिक सेवा या फिर सुविधा (नर्सिंग होम, PG अकोमोडेशन या स्कूल सहित अन्य गतिविधि) को चलाने का अधिकार नहीं होगा. इस संबंध में कड़े नियम लागू किए जाएंगे. 

जिम्मेदार अधिकारी किए जाएंगे सस्पेंड

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन के हादसे पर कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है, उनको बख्शा नहीं जाएगा. उनको तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा. सभी अधिकारियों और सभी नगर निकायों को कड़े निर्देश दिए गए हैं. इसमें शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा. 

जिम्मेदार अधिकारियों का सस्पेंशन आज हीः सीएम

CM ने निर्देश देते हुए कहा कि हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों के सस्पेंशन के आदेश हम आज ही जारी करेंगे. इन छात्रों के साथ पूरी तरह खड़े हैं. सीएम ने आगे कहा कि हम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को साफ निर्देश देते हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी छात्र को कोई भी परेशानी न हो. सरकार की ओर से पीड़ितों और जरूरतमंदों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी. 

अब भी मलबा हटा रहा है प्रशासन

दिल्ली में रविवार दोपहर गिरी इमारत का मलबा अब भी हटाया जा रहा है. अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 12 लोग घायल है, जिसमें से 5 गंभीर रूप से घायल हैं. इन लोगों का इलाज दिल्ली AIIMS में हो रहा है. अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू डॉग और कैमरे की मदद से लोगों को ढंढूा जा रहा है. दिल्ली नगर निगम यानी MCD के रिकॉर्ड्स में इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था.

Continue reading on the app

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान का टी20 में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किसने कितनी बार मारी बाजी

IND vs AFG T20 Head to Head : इंडियन क्रिकेट टीम को खेलते हुए देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. टीम इंडिया ने अंतिम मैच अगस्त में खेला था, जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में जाकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. इस सीरीज में भारत को 1-0 से जीत मिली थी. अब इस सीरीज के बाद इंडियन क्रिकेट टीम 13 सितंबर से मैदान पर उतरने वाली हैं. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. 

इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होगा. इस सीरीज का अंतिम मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के पास अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा.  

ये सीरीज अफगानिस्तान भारत में खेलने वाला है, लेकिन वो इस सीरीज में मेहमान के तौर पर नहीं बल्कि मेजबान के तौर पर खेलने वाला है. इस सीरीज को होस्ट अफगानिस्तान करने वाला है. दिल्ली को अपना होम ग्राउंड बना चुका अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबानी करने वाला है. इस सीरीज से पहले आज हम आपको भारत और अफगानिस्तान का टी20 क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड रहा है, उसके बारे में बातने वाले हैं. 

भारत और अफगानिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में ब्लू आर्मी का जलवा रहा है.  इन दोनों दोनों देशों के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 8 मैच जीते हैं. वहीं भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. अफगानिस्तान को क्रिकेट टीम भारत के सामने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. हालांकि इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई हुआ था और सुपर ओवर में पहुंचा था.

भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ सुपर ओवर

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच साल 2024 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था. ये मैच टाई हो गया था. इस मैच का नतीजा दो सुपर ओवर खेले जाने के बाद निकला था, जहां टीम इंडिया आखिर में बाजी मारने में सफल रही थी. इस मैच को भी भारत ने जीत लिया था. अफगानिस्तान भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत के लिए तरह रहा है.

पिछले मैच में भारत को 47 रनों से मिली थी जीत

भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच आखिरी बार टक्कर साल 2024 में हुई थी. ये दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2024 में टकराईं थी, जहां भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47 रनों से अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी.

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

ये भी पढ़ें : 'पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर' पर है...' शोएब अख्तर ने PCB को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-'इन खिलाड़ियों का करियर बचाओ'

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: नाशरा ने 6 विकेट लेकर हांगकांग पर बरपाया कहर, भारत के बाद पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका से होगी टक्कर

pakistan women's cricket team: ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप-बी की टॉपर टीम श्रीलंका से होगा. Tue, 8 Sep 2026 00:10:25 +0530

  Videos
See all

Was Saudi Arabia involved in 9/11? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T20:30:29+00:00

Guwahati Murder Case: गुवाहाटी में श्रद्धा जैसा मर्डर! पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T21:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers