तिल की चटनी खाए हैं, जानिए इसकी शानदार रेसिपी
मिथिलांचल की पारंपरिक विधि से बनी काले तिल की चटनी बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होती है. इसे पराठे, चावल-दाल या चूड़ा-दही के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले काले तिल को बिना तेल के सूखा भून लिया जाता है. अगर आप इसे दो से तीन दिनों में खत्म करना चाहते हैं तो भुने तिल को सिलबट्टे या मिक्सी में लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, नमक और पानी मिलाकर पीस लें. अंत में आधा चम्मच कच्चा सरसों तेल मिलाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है. वहीं अगर आप इस चटनी को 15 से 20 दिनों तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो तिल को भूनने के बाद उसमें लहसुन का इस्तेमाल न करें. केवल हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोड़ा सरसों तेल डालकर इसे सूखा पीस लें और कांच के जार में रख लें. यह सूखा अचार या चटनी 20 से 30 दिनों तक खराब नहीं होती है. झटपट तैयार होने वाली यह देसी चटनी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
'रामायण' के साथ आएगा 'लव एंड वॉर' का टीजर, जानिए क्यों आखिरी वक्त में बदली रिलीज डेट
रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म 'लव एंड वॉर' का टीजर सितंबर में रिलीज होना था, लेकिन मेकर्स ने अब अपनी रणनीति बदली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan







