Responsive Scrollable Menu

'डबल मीनिंग बातें बर्दाश्त नहीं होंगी': एक्ट्रेस तृषा के सपोर्ट में उतरे CM विजय, उदयनिधि स्टालिन को दी बड़ी चेतावनी

Tamil Nadu News: एक्ट्रेस तृषा विवाद पर सीएम विजय ने उदयनिधि स्टालिन को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, महिलाओं पर डबल मीनिंग बातें बर्दाश्त नहीं होंगी।

Continue reading on the app

Bharat Jodo Yatra के पूरे हुए 4 साल, Congress ने बताया राजनीति का परिवर्तनकारी मोड़

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, सात सितंबर कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के सोमवार को चार साल पूरे होने पर इसे देश की समकालीन राजनीति में एक ‘‘परिवर्तनकारी घटना’’ करार दिया और कहा कि इस पदयात्रा ने देश में नयी उम्मीद जगाई और नया संकल्प पैदा किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। उनकी करीब चार हजार किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में हुआ था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के चार साल पूरे होने पर उस ‘‘निर्णायक मोड़’’ को याद किया जा रहा है, जिसने देश में नयी उम्मीद, नयी ऊर्जा और नया संकल्प पैदा किया। रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई यह ऐतिहासिक पदयात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर 145 दिन में 12 राज्य और दो केंद्रशासित प्रदेश से गुजरते हुए 4,080 किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीनगर में एक रैली के साथ संपन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद स्मारक का दौरा किया था और उनके साथ करीब 120 अन्य ‘भारत यात्री’ भी इस यात्रा में शामिल हुए थे।

कांग्रेस महासचिव के अनुसार, आर्थिक असमानताओं के बढ़ने, सामाजिक ध्रुवीकरण और ‘‘बढ़ते राजनीतिक अधिनायकवाद’’ से चिंतित लाखों भारतीयों ने इस पदयात्रा को समर्थन और सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का मूल उद्देश्य संवैधानिक सिद्धांतों, प्रावधानों, परंपराओं और प्रक्रियाओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जन ता पार्टी (भाजपा) के ‘‘व्यवस्थित हमले’’ को वैचारिक चुनौती देना था। रमेश ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य ‘‘मन की बात’’ करना नहीं, बल्कि ‘‘जनता की चिंता’’ सुनना था।

Continue reading on the app

  Sports

'मियां भाई' को जमकर पड़ी मार, ईशान-वैभव सबने बहती 'रनों की गंगा' में धोया हाथ, अचानक सिराज को हुआ क्या है?

mohd siraj struggle: घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक, दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जो कुछ भी हुआ, उसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. सिराज वो गेंदबाज़ है जिनकी की रफ़्तार और स्विंग से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ थर-थर कांपते थे, आज उसे विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. Mon, 7 Sep 2026 15:35:00 +0530

  Videos
See all

कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी… फिर पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा! Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:24+00:00

Colonel Rajeev Bhardwaj: 'डर के जीने से इंसान मर जाता है' #surakshasabha #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers