Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, घर पर बनाएं महाराष्ट्र की ये खास मिठाई
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनने शुरू हो जाते हैं। भोग के लिए मोदक और लड्डू के अलावा आप इस बार पूरन पोली भी ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद मीठा और बेहद खास होता है, जबकि इसे बनाने के लिए घर में आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
पूरन पोली की खासियत इसकी मीठी फिलिंग है। इसमें चना दाल को गुड़ के साथ पकाया जाता है और इलायची-जायफल जैसे मसालों से खुशबूदार बनाया जाता है। तैयार फिलिंग को आटे की लोई में भरकर बेलने के बाद तवे पर घी लगाकर सेंका जाता है। जानें इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।
पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री
आटा तैयार करने के लिए
- गेहूं का आटा
- थोड़ा सा नमक
- घी या तेल
- जरूरत के अनुसार पानी
फिलिंग के लिए
- चना दाल
- गुड़
- इलायची पाउडर
- जायफल पाउडर
- थोड़ा सा घी
कैसे बनाएं पूरन पोली?
1. सबसे पहले तैयार करें चना दाल
चना दाल को अच्छी तरह धोकर करीब 30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे नरम होने तक पकाएं। दाल पकने के बाद अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकाल दें, ताकि फिलिंग ज्यादा पतली न हो।
2. बनाएं मीठी फिलिंग
अब पकी हुई दाल को एक पैन में डालें और इसमें गुड़ मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण को लगातार चलाते रहें, जब तक यह गाढ़ा होकर एकसार न हो जाए। आखिर में इसमें इलायची और थोड़ा जायफल पाउडर डाल दें। तैयार मिश्रण को ठंडा होने दें।
3. गूंथें नरम आटा
एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा नमक और घी या तेल डालकर मिलाएं। पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें और इसे कुछ देर ढककर रख दें। नरम आटा होने से पूरन पोली बेलना आसान रहता है।
4. लोई में भरें पूरन
आटे की छोटी लोई बनाकर उसे थोड़ा फैलाएं। बीच में तैयार चना दाल और गुड़ की फिलिंग रखें और किनारों को बंद कर दें। अब इसे हल्के हाथों से बेलकर पूरन पोली का आकार दें।
5. तवे पर सेंकें
गर्म तवे पर पूरन पोली रखें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंकें। सेंकते समय ऊपर से थोड़ा घी लगाएं। जब पूरन पोली अच्छी तरह सिक जाए तो इसे तवे से उतार लें।
पूरन पोली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- दाल पकाने के बाद उसका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकालें।
- फिलिंग को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही आटे में भरें।
- आटा बहुत सख्त न गूंथें, वरना पूरन पोली बेलने में परेशानी हो सकती है।
- पूरन पोली को मध्यम आंच पर सेंकें।
यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा को लगाएं केले और ड्राई फ्रूट्स के मोदक का भोग, जानें आसान रेसिपी
Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को डेंगू, दिल्ली AIIMS में भर्ती; ICU में चल रहा इलाज
Jitan Ram Manjhi Health Update: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें बुखार और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। रविवार शाम अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया, जहां चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई, जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मांझी को बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी की शिकायत भी थी। रविवार शाम करीब 5 बजे उन्हें AIIMS के इमरजेंसी विभाग में लाया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे उन्हें ICU में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।
AIIMS में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
अस्पताल में मांझी का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर किसी गंभीर जटिलता की जानकारी सामने नहीं आई है। डॉक्टर उनकी स्थिति और स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी पैरामीटर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। डेंगू की पुष्टि होने के बाद उनके इलाज के साथ-साथ उनकी सांस संबंधी शिकायतों पर भी चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।
पहले पटना में भी बिगड़ी थी तबीयत
जीतन राम मांझी की तबीयत इससे पहले पटना में भी खराब हुई थी। तेज बुखार के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, जिसके बाद वह दिल्ली रवाना हुए। हालांकि, दिल्ली पहुंचने के बाद दोबारा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया।
कौन हैं जीतन राम मांझी?
जीतन राम मांझी बिहार के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में शामिल हैं। वह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक हैं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
उनके AIIMS में भर्ती होने की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






