Responsive Scrollable Menu

क्रिकेट फैंस की लगेगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, ICC तैयार कर रहा स्पेशल प्लान

India VS Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे तो आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही मुकाबले देखने को मिलते हैं. मगर, अब आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर रहा है, जिसके तहत अब क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच और मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, ICC एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसके तहत भारत और पाकिस्तान तीन या चार टीमों वाली सीरीज़ में खेल सकते हैं. इस आइडिया के बारे में पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ARY News ने जानकारी दी है और इस पर 22 और 23 सितंबर को दुबई में होने वाले ICC के सेमिनार में चर्चा हो सकती है. हालांकि, इसपर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है.

ट्राई सीरीज या 4 नेशन सीरीज में आमने-सामने हो सकते हैं भारत-पाकिस्तान

ICC क्रिकेट में रोमांच को और बढ़ाने के लिए एक स्पेशल प्लान पर काम कर रहा है, जिसके तहत भारत और पाकिस्तान तीन या चार टीमों वाली सीरीज में खेल सकते हैं. इस आइडिया के बारे में पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ARY News ने जानकारी दी है और इस पर 22 और 23 सितंबर को दुबई में होने वाले ICC के सेमिनार में चर्चा हो सकती है.

यह मीटिंग 22 और 23 सितंबर को होने वाली है और इसमें 2027-2031 साइकल के लिए 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' (FTP) और इंटरनेशनल क्रिकेट की शेड्यूलिंग पर ध्यान दिया जाएगा. इसमें सभी 12 टेस्ट खेलने वाले देशों और आठ एसोसिएट सदस्यों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.

ICC मल्टी-नेशन सीरीज पर कर रहा है विचार

अब चूंकि, सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेले जाते हैं. ऐसे में इस प्रस्ताव को पारंपरिक द्विपक्षीय (दो देशों के बीच) क्रिकेट के एक संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. मल्टी-टीम सीरीज से ज्यादा कमर्शियल वैल्यू मिल सकती है और यह फ़ैन्स और ब्रॉडकास्टर्स का ज्यादा ध्यान खींच सकती है.

रिपोर्ट्स की मानें, दुबई में होने वाले सेमिनार में आमने-सामने की ODI या T20I सीरीज़ के मुकाबले ऐसे टूर्नामेंट्स के आर्थिक फायदे पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस आइडिया से भारत और पाकिस्तान को पूरी सीरीज खेले बिना एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का एक और जरिया मिल सकता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनैतिक रिश्तों को देखते हुए इस सीरीज के लिए आईसीसी न्यूट्रल वेन्यू को चुन सकती है.

पिछली बार कब हुई थी भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज

भारत और पाकिस्तान का सामना पिछली बार आखिरी द्विपक्षीय सीरीज में साल 2012-13 में खेली गई थी. दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 के बीच आयोजित इस सीमित ओवरों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था. इस छोटे दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टी20 और 3 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए थे. बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई थी.

इसके बाद हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 2-1 से हरा दिया था. इसके बाद से सीमा पर तनाव और दोनों देशों के बीच बिगड़े राजनीतिक संबंधों के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट पर पूरी तरह रोक लग गई. अब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला केवल ICC और एसीसी ACC के बड़े टूर्नामेंटों में ही देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: UP T20 लीग जीतकर रिंकू सिंह की टीम पर हुई पैसों की झमाझम बारिश, जानिए प्राइज मनी में मिले कितने करोड़ रुपये

Continue reading on the app

उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना

Chief Ministers Youth Future Building Scheme: उत्तराखंड के उन युवाओं के लिए आज से नई पहल शुरू होने जा रही है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे.

इस योजना के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी. इसके साथ ही उन्हें बेहतर तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी युवा को कोचिंग से वंचित न रहना पड़े. योजना के माध्यम से युवा घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा: CM धामी

 

UPSC, CDS, रेलवे, बैंक आदि की होगी तैयारी

योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए. योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी.

इसमें सिविल सर्विसेज (UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोग), रक्षा सेवाएं (CDS), बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल होंगी. इसके अतिरिक्त CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा एवं पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा. 

दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में होगी उपयोगी

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना विशेष रूप से प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी. अब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और वे घर बैठे ही विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: IIM काशीपुर में फ्लैगशिप कॉन्क्लेव ‘नवयुग 2026’ का सफल समापन

 

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill: बर्थडे से एक रात पहले शुभमन गिल ने काटा गदर, छक्के-चौके से ही ठोक दिया अर्धशतक

Shubman Gill Sher E Punjab T20 League: शेर ए पंजाब टी20 लीग के 17वें मुकाबले में शुभमन गिल ने 35 गेंदों में 67 रन की विस्फोटक पारी खेलकर गर्दा उड़ाया. फाजिल्का फाल्कन्स के कप्तान ने अमृतसर सूरमाज के खिलाफ यह दमदार पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. अमृतसर सूरमाज की कमान भारतीय टी20 टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कर रहे हैं. Mon, 7 Sep 2026 19:55:11 +0530

  Videos
See all

Suraksha Sabha: सुरक्षा सभा में SSB बैंड ने ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ से बांधा समां #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:39:24+00:00

Suraksha Sabha Aaj Tak Rajnath Singh Full Speech: ये नया भारत है | Indian Army | Terrorism |Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:37:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers