Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 शुरू हो गया है और कुल 16 कंटेस्टेंट ने शो में एंट्री की है.  इस बार बिग बॉस के घर में टीवी स्टार्स से लेकर पंजाब कलाकार, भोजपुरी स्टार, सिंगर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स नजर आ रहे हैं. वहीं, पहले ही दिन शो में मही विज (Mahhi Vij) और कनिका मान (Kanika Mann) ने कंटेस्टेंट से पंगे भी ले लिए हैं. तो चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या देखने को मिलेगा.

माही विज ने कंटेस्टेंट को दिया ऑर्डर

बिग बॉस 20 का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें माही विज कंटेस्टेंट्स से काम कराती नजर आ रही हैं. दरअसल प्रोमो में माही विज एक्टर अमन गांधी (Aman Gandhi) से बात करती दिखाई दीं. इस दौरान माही कहती हैं, मेरा सामान उठाने में मेरी मदद कर दो. इस पर अमन कहते हैं कि पहले प्लीज बोलिए उसके बाद मैं आपकी मदद कर दूंगा. वहीं माही विज को ये जरा भी रास नहीं आता और वो गुस्से में बोलती हैं कि मैं क्यों प्लीज बोलूं. इसके बाद माही विज ड्रेसिंग रूम से चली जाती हैं और अमन भी माही से चिढ़ जाते हैं.

अरिश्फा से भी भिड़ीं माही विज

वहीं अमन से पंगा लेने के बाद एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान (Arishfa Khan) से भिड़ती दिखाई दीं. माही अरिश्फा को चाय बनाने का ऑर्डर देती हैं.  वहींअरिश्फा चिढ़ जाती हैं और वो माही को गुस्से में बोलती हैं कि मुझे चाय बनानी नहीं आती और आप ऐसे ऑर्डर नहीं दे सकतीं. इसके बाद बाकि घरवाले भी माही के बारे में बाते करते हैं. वहीं, कुछ रह भी कहते दिखें कि माही से नेगेटिव वाइब आ रही है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, माही विज से आम्रपाली दुबे तक, ये 17 सेलेब्स आएंगे नजर

कनिका मान ने यूज की स्पेशल पावर

वहीं, बिग बॉस 20 का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें कनिका मान अपनी स्पेशल पावर यूज करती है. दरअसल, शो में आते ही कनिका को एक स्पेशल पावर मिली है, इस मौके पर कनिका से कहा गया कि उन्हें शो में जो भी कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा खराब लगता है, वो उसका नाम ले सकती है और फिर बिग बॉस की तरफ से उस कंटेस्टेंट से कुछ न कुछ छीन लिया जाएगा. इस पावर का कनिका पूरा फायदा उठाने वाली है. वीडियो में कनिका बोलती हैं, 'मुझे लगता है कि वो अपनी ही दुनिया में रहते हैं। सारी बातचीत एक साइडेड है. उनकी अपनी ही एक दुनिया है और जिसमें मैं मिल नहीं पा रही हूं.'

किससे पंगा लेती हैं कनिका

कनिका मान (Kanika Mann) इस प्रोमो में किसी का नाम लेते हुए नहीं दिखाई देती हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर उस कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया गया है.  दावा है कि कनिका इस मौके पर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) का नाम लेती हैं और वो बिना हिचके इस सवाल का जवाब देती है. अब देखना होगा कि शो प्रीमियर होने के बाद क्या ड्रामा देखने को मिलता है.

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट लिस्ट

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहित खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, लव गिल, तन्मय सिंह (स्काउट) का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को काटा गदर, 100 करोड़ कमाने से बस चंद कदम दूर

Continue reading on the app

क्रिकेट फैंस की लगेगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, ICC तैयार कर रहा स्पेशल प्लान

India VS Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे तो आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही मुकाबले देखने को मिलते हैं. मगर, अब आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर रहा है, जिसके तहत अब क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच और मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, ICC एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसके तहत भारत और पाकिस्तान तीन या चार टीमों वाली सीरीज़ में खेल सकते हैं. इस आइडिया के बारे में पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ARY News ने जानकारी दी है और इस पर 22 और 23 सितंबर को दुबई में होने वाले ICC के सेमिनार में चर्चा हो सकती है. हालांकि, इसपर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है.

ट्राई सीरीज या 4 नेशन सीरीज में आमने-सामने हो सकते हैं भारत-पाकिस्तान

ICC क्रिकेट में रोमांच को और बढ़ाने के लिए एक स्पेशल प्लान पर काम कर रहा है, जिसके तहत भारत और पाकिस्तान तीन या चार टीमों वाली सीरीज में खेल सकते हैं. इस आइडिया के बारे में पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ARY News ने जानकारी दी है और इस पर 22 और 23 सितंबर को दुबई में होने वाले ICC के सेमिनार में चर्चा हो सकती है.

यह मीटिंग 22 और 23 सितंबर को होने वाली है और इसमें 2027-2031 साइकल के लिए 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' (FTP) और इंटरनेशनल क्रिकेट की शेड्यूलिंग पर ध्यान दिया जाएगा. इसमें सभी 12 टेस्ट खेलने वाले देशों और आठ एसोसिएट सदस्यों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.

ICC मल्टी-नेशन सीरीज पर कर रहा है विचार

अब चूंकि, सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेले जाते हैं. ऐसे में इस प्रस्ताव को पारंपरिक द्विपक्षीय (दो देशों के बीच) क्रिकेट के एक संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. मल्टी-टीम सीरीज से ज्यादा कमर्शियल वैल्यू मिल सकती है और यह फ़ैन्स और ब्रॉडकास्टर्स का ज्यादा ध्यान खींच सकती है.

रिपोर्ट्स की मानें, दुबई में होने वाले सेमिनार में आमने-सामने की ODI या T20I सीरीज़ के मुकाबले ऐसे टूर्नामेंट्स के आर्थिक फायदे पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस आइडिया से भारत और पाकिस्तान को पूरी सीरीज खेले बिना एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का एक और जरिया मिल सकता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनैतिक रिश्तों को देखते हुए इस सीरीज के लिए आईसीसी न्यूट्रल वेन्यू को चुन सकती है.

पिछली बार कब हुई थी भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज

भारत और पाकिस्तान का सामना पिछली बार आखिरी द्विपक्षीय सीरीज में साल 2012-13 में खेली गई थी. दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 के बीच आयोजित इस सीमित ओवरों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था. इस छोटे दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टी20 और 3 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए थे. बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई थी.

इसके बाद हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 2-1 से हरा दिया था. इसके बाद से सीमा पर तनाव और दोनों देशों के बीच बिगड़े राजनीतिक संबंधों के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट पर पूरी तरह रोक लग गई. अब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला केवल ICC और एसीसी ACC के बड़े टूर्नामेंटों में ही देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: UP T20 लीग जीतकर रिंकू सिंह की टीम पर हुई पैसों की झमाझम बारिश, जानिए प्राइज मनी में मिले कितने करोड़ रुपये

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा

सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी फ़ाइनल के दूसरे दिन, ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक लगाया और कुमार कुशग्रा ने अपना पहला दिलीप ट्रॉफी शतक जड़ा, जिससे ईस्ट ज़ोन ने साउथ ज़ोन के ख़िलाफ़ खूब रन बनाए। आखिरी सेशन में विकेट गिरने के बावजूद, ईस्ट ज़ोन ने रन बनाना जारी रखा और आखिरकार 163 ओवर में 708 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
 

इसे भी पढ़ें: England ने Kevin Pietersen को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर, World Cup में देंगे मार्गदर्शन


किशन की 334 गेंदों पर खेली गई शानदार 270 रनों की पारी, जिसमें 30 चौके और सात छक्के शामिल थे, ने ईस्ट ज़ोन को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया और टीम ने अपनी पहली पारी में 700 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। ईस्ट ज़ोन के कप्तान 250 रन बनाने के बाद चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन बाद में वे क्रीज़ पर लौटे और अपनी बेहतरीन पारी जारी रखी। किशन ने दिलीप ट्रॉफी में 270 गेंदों पर अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर कवर की तरफ़ चौका मारकर यह मुकाम हासिल किया और फिर तेज़ी से रन बनाना शुरू करते हुए साउथ ज़ोन के गेंदबाज़ों पर हमला बोल दिया।

उनकी पारी तब खत्म हुई जब स्पिनर त्रिपुरना विजय की गेंद पर रविचंद्रन स्मरण ने उन्हें लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट कर दिया; इस तरह टूर्नामेंट की सबसे दमदार पारियों में से एक का अंत हुआ। किशन की इस पारी की बदौलत उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 4,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इससे पहले, किशन और कुशाग्रा ने वहीं से खेलना शुरू किया जहाँ उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म किया था। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 230 रन जोड़े, जिससे ईस्ट ज़ोन का दबदबा बन गया; पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम का स्कोर 385/4 था।
 

इसे भी पढ़ें: No. 3 पर बल्लेबाजी की चुनौती? Devdutt Padikkal बोले - सिर्फ Team India के योगदान पर फोकस


कुशाग्रा ने 128 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से दलीप ट्रॉफी में अपना पहला शतक पूरा किया। शतक बनाने के तुरंत बाद वह आउट हो गए; विजय की गेंद पर डीप में कैच आउट होने से पहले उन्होंने 132 गेंदों में 101 रन बनाए। किशन और कुशाग्रा के बीच पांचवें विकेट की साझेदारी दिन की सबसे अहम साझेदारी रही; इस जोड़ी ने कुशाग्रा के आउट होने से पहले ईस्ट ज़ोन का स्कोर 450 के पार पहुँचा दिया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 07 Sep 2026 19:50:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse Updates LIVE: दिल्ली हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:09:19+00:00

AAJTAK 2 | DHIRENDRA SHASTRI का बड़ा बयान, नौदुर्गा में NON-VEG खाने वालों का बहिष्कार की कही बात! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers