Aja Ekadashi 2026: आज अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, ये 10 उपाय जरूर करें, बढ़ेगा धन
Aja Ekadashi 2026 Upay: सनातन धर्म में एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करना खास माना जाता है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर अजा एकादशी का व्रत आज रखा जा रहा है. 7 सितंबर 2026 को रखा जाने वाला यह उपवास भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ कुछ खास उपाय करना भी जरूरी होता है. इससे आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलती है. अगर आप धन से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो अजा एकादशी पर कुछ उपाय जरूर करें.
अजा एकादशी पर करें ये 10 उपाय
1.गरीबों तथा जरूरतमंदों को भोजन करवाएं
अजा एकादशी के दिन दान-पुण्य करने से विशेष फल मिलता है. इस दिन पर जरूरतमंदों को और गरीबों को भोजन करवाना चाहिए. आप अपनी क्षमता के अनुसार, लोगों को भोजन करवा सकते हैं. ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है.
2.भगवान विष्णु का पंचामृत से स्नान करवाएं
अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. उनका पंचामृत से अभिषेक करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. यदि किसी को आर्थिक तंगी है और कर्ज जैसी समस्याएं हैं तो उन्हें भी इस उपाय को करना चाहिए.
3.ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करें
आर्थिक परेशानियों को लेकर चिंता बनी हुई है तो आज अजा एकादशी पर आपको सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करके भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. यदि ब्रह्म मुहूर्त में पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो अभिजीत मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं. भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं और मन से भगवान का ध्यान करें.
4.तुलसी पूजन करें
यदि किसी के घर में तनाव या वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां चल रही है तो उन्हें भी आज अजा एकादशी के दिन तुलसी पौधे का पूजन करना चाहिए. आज के दिन उनके सामने देसी घी का दीया जलाएं और श्रद्धापूर्वक पूजा करें. तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होता है. आज भगवान विष्णु की पूजा में उन्हें तुलसी के पत्र भी अर्पित किए जाते हैं.
5.पान पत्र का उपाय
अजा एकादशी पर आपको एक साफ पान के पत्ते पर ऊं विष्णवे नम: लिखकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें. अगले दिन यानी द्वादशी पर इस पत्ते को पीले कपड़े में बांधे और अपनी तिजोरी में रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में धन की कमी नहीं होती है.
6.पीपल के वृक्ष पर दीया जलाएं
एकादशी की संध्या में आपको पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीया जलाना चाहिए और वृक्ष की परिक्रमा करनी चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है.
7.भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें
आज के दिन आपको श्रीहरि विष्णु के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए.
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ऊं विष्णवे नमः
ऊं नारायणाय विद्महे. वासुदेवाय धीमहि. तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः. मङ्गलम् पुण्डरीकाक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
8.केले के पेड़ की पूजा करें
अजा एकादशी के दिन केले के वृक्ष की पूजा करना भी शुभ माना जाता है. इस दिन केले के पेड़ को जल अर्पित करें और उसके पास घी का दीया जलाएं. इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण करें. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं.
9.पीले वस्त्र या अनाज का दान करें
अजा एकादशी पर जरूरतमंद लोगों को पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, केला या पीले रंग की खाद्य सामग्री का दान कर सकते हैं. अपनी सामर्थ्य के अनुसार किया गया दान पुण्यदायी माना जाता है. इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलने की धार्मिक मान्यता है.
10.चावल का दान करें
एकादशी पर गरीबों तथा जरूरतमंदों को चावल, दाल और अन्य खाद्य सामग्री का दान करना भी शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Aja Ekadashi 2026 Vrat Katha: आज जरूर पढ़ें अजा एकादशी की व्रत कथा, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा
Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 शुरू हो गया है और कुल 16 कंटेस्टेंट ने शो में एंट्री की है. इस बार बिग बॉस के घर में टीवी स्टार्स से लेकर पंजाब कलाकार, भोजपुरी स्टार, सिंगर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स नजर आ रहे हैं. वहीं, पहले ही दिन शो में मही विज (Mahhi Vij) और कनिका मान (Kanika Mann) ने कंटेस्टेंट से पंगे भी ले लिए हैं. तो चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या देखने को मिलेगा.
माही विज ने कंटेस्टेंट को दिया ऑर्डर
बिग बॉस 20 का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें माही विज कंटेस्टेंट्स से काम कराती नजर आ रही हैं. दरअसल प्रोमो में माही विज एक्टर अमन गांधी (Aman Gandhi) से बात करती दिखाई दीं. इस दौरान माही कहती हैं, मेरा सामान उठाने में मेरी मदद कर दो. इस पर अमन कहते हैं कि पहले प्लीज बोलिए उसके बाद मैं आपकी मदद कर दूंगा. वहीं माही विज को ये जरा भी रास नहीं आता और वो गुस्से में बोलती हैं कि मैं क्यों प्लीज बोलूं. इसके बाद माही विज ड्रेसिंग रूम से चली जाती हैं और अमन भी माही से चिढ़ जाते हैं.
अरिश्फा से भी भिड़ीं माही विज
वहीं अमन से पंगा लेने के बाद एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान (Arishfa Khan) से भिड़ती दिखाई दीं. माही अरिश्फा को चाय बनाने का ऑर्डर देती हैं. वहींअरिश्फा चिढ़ जाती हैं और वो माही को गुस्से में बोलती हैं कि मुझे चाय बनानी नहीं आती और आप ऐसे ऑर्डर नहीं दे सकतीं. इसके बाद बाकि घरवाले भी माही के बारे में बाते करते हैं. वहीं, कुछ रह भी कहते दिखें कि माही से नेगेटिव वाइब आ रही है.
???? Tomorrow’s Promo - And on the very first day, Mahhi Vij’s behaviour starts irritating the contestants as she goes around ordering everyone! #BBTak #BiggBoss20 pic.twitter.com/Ee8o3VKYln
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 6, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, माही विज से आम्रपाली दुबे तक, ये 17 सेलेब्स आएंगे नजर
कनिका मान ने यूज की स्पेशल पावर
वहीं, बिग बॉस 20 का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें कनिका मान अपनी स्पेशल पावर यूज करती है. दरअसल, शो में आते ही कनिका को एक स्पेशल पावर मिली है, इस मौके पर कनिका से कहा गया कि उन्हें शो में जो भी कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा खराब लगता है, वो उसका नाम ले सकती है और फिर बिग बॉस की तरफ से उस कंटेस्टेंट से कुछ न कुछ छीन लिया जाएगा. इस पावर का कनिका पूरा फायदा उठाने वाली है. वीडियो में कनिका बोलती हैं, 'मुझे लगता है कि वो अपनी ही दुनिया में रहते हैं। सारी बातचीत एक साइडेड है. उनकी अपनी ही एक दुनिया है और जिसमें मैं मिल नहीं पा रही हूं.'
किससे पंगा लेती हैं कनिका
कनिका मान (Kanika Mann) इस प्रोमो में किसी का नाम लेते हुए नहीं दिखाई देती हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर उस कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया गया है. दावा है कि कनिका इस मौके पर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) का नाम लेती हैं और वो बिना हिचके इस सवाल का जवाब देती है. अब देखना होगा कि शो प्रीमियर होने के बाद क्या ड्रामा देखने को मिलता है.
WTF is this aate he isko itna special power q #Biggboss20 is going biased for kanika maan pic.twitter.com/EtcoqRJQbV
— Rishi Rajpal (@Rishirajpal101) September 7, 2026
बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट लिस्ट
'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहित खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, लव गिल, तन्मय सिंह (स्काउट) का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को काटा गदर, 100 करोड़ कमाने से बस चंद कदम दूर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







