Responsive Scrollable Menu

'लोग भईया को सईयां बना देते हैं...', धीरेंद्र शास्त्री ने स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ वाले बयान पर जताई नाराजगी

Dhirendra Shastri on Swara Bhasker: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. अब उनका करीब आठ साल पुराना ‘जौहर’ से जुड़ा बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है. तो वहीं पश्चिम बंगाल में हनुमत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वरा भास्कर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने जौहर को कायरता कहे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बहादुरी, भक्ति और पति के प्रति समर्पण से जोड़ दिया.

धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पश्चिम बंगाल के लीलुआ वर्कशॉप ग्राउंड में हनुमत कथा कर रहे हैं. कथा के दूसरे दिन उन्होंने स्वरा भास्कर के पुराने बयान का जिक्र करते हुए उन पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जौहर को कायरता बताना सही नहीं है और इस पर सवाल उठाने वालों को जौहर की संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है.

स्वरा भास्कर पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

धीरेंद्र शास्त्री ने स्वरा भास्कर का नाम लेते हुए कहा, “एक महिला ने रानी पद्मावती के बारे में बयान दिया. उस महिला ने जौहर को कायरता कहा. ऐ नाककटु, चंडालन, जौहर कायरता नहीं है, ये बहादुरी, भक्ति और पति के प्रति समर्पण है". उन्होंने आगे कहा कि, "कुछ लोग तो भईया को सईयां बना देते हैं, वो जौहर के बारे में क्या जानेंगे?" धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि अगर उनकी बातों से किसी को बुरा लगता है या भावनाएं आहत होती हैं, तब भी वो अपनी बात कहते रहेंगे. उनकी इस टिप्पणी के बाद स्वरा भास्कर का पुराना बयान एक बार फिर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चा में आ गया है.Dhirendra Shastri on Swara Bhasker: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में स्वरा भास्कर के जौहर वाले कमेंट पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते है. 

क्या था स्वरा भास्कर का ‘जौहर’ पर बयान?

दरअसल, साल 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर उस समय काफी विवाद हुआ था. स्वरा भास्कर ने फिल्म देखने के बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली को एक खुला पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने फिल्म में जौहर और सती जैसी प्रथाओं के चित्रण और कथित महिमामंडन पर सवाल उठाए थे. वहीं हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वरा ने उसी पुराने पत्र और अपने बयान का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि फिल्म में अपनी इज्जत बचाने के लिए हजारों महिलाओं के जौहर करने के चित्रण ने उन्हें क्यों परेशान किया था.

स्वरा का तर्क था कि अगर समाज में महिलाओं के सामने बलात्कार जैसी गंभीर समस्या मौजूद है, तो जौहर को सम्मान और बहादुरी से जोड़कर पेश करना एक गलत मैसेज दे सकता है. उनका सवाल था कि क्या रेप की शिकार महिला को इसलिए कम बहादुर या कम सम्मानित समझा जाना चाहिए क्योंकि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने के बजाय जिंदा रहने का फैसला किया?

‘उन्हें जीने का हक नहीं?’

स्वरा भास्कर ने अपने बयान में इसी मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या समाज महिलाओं को ये मैसेज देना चाहता है कि अगर उनके साथ यौन हिंसा होती है तो उनकी जिंदगी खत्म हो गई? उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी महिला के साथ रेप होने के बाद उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई सम्मानजनक विकल्प नहीं होना चाहिए? स्वरा का कहना था कि ऐसी सोच रेप पीड़ित महिलाओं के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है. उनके मुताबिक, किसी महिला के साथ हुई यौन हिंसा उसकी जिंदगी का अंत नहीं है और पीड़िता को आगे जीने का पूरा अधिकार है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा

Continue reading on the app

'पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर' पर है...' शोएब अख्तर ने PCB को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-'इन खिलाड़ियों का करियर बचाओ'

Shoaib Akhtar on PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. पाकिस्तान की टीम एक जीत के लिए तरस रही है. इंग्लैंड में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इन दिनों काफी बुरा हाल है. पाकिस्तान इंग्लैंड के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए गई है. पाकिस्तान को पहले दो मैचों में इंग्लैंड के हाथों हार मिली है. अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से खेला जाने वाला है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड में 7 बदलाव किए हैं. टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया. वहीं कोच सरफराज और स्टाफ के सदस्यों को भी पाकिस्तान भेज दिया गया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. 

अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर और खतरनाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 'आउटसाइड एज' शो पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.शोएब अख्तर ने बदलाव के इस दौर में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों का बचाव किया है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

शोएब अख्तर ने पीसीबी का किया समर्थन

शोएब अख्तर ने कहा कि, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खुद इन खिलाड़ियों से काफी निराश है और उन्हें पाकिस्तान के मौजूदा स्क्वॉड से कोई उम्मीद नहीं है. उनका प्लान इस स्क्वॉड को हटाकर नए खिलाड़ियों को टीम में जगह देने का है. वह उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जो सिर्फ पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं. वह अब भविष्य को देख रहे हैं और मेरे हिसाब से पीसीबी सही दिशा में काम कर रहा है'.

इन खिलाड़ियों के बचाव में उतरे शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने आगे कहा कि, 'बदलाव के इस दौर में मैं यही चाहता हूं कि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर का बचाव हो. उन खिलाड़ियों में अभी काफी क्रिकेट बची हुई है. उन्हें अगली पीढ़ी से उम्मीदें हैं, जिन्हें बड़े स्टेज के लिए तैयार किया जा रहा है. पीसीबी अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट फिलहाल 'वेंटिलेटर' पर है और नेशनल सेटअप को दोबारा से जीवित होने में कम से कम दो साल लगेंगे'.

कब होगा इंग्लैंड-पाकिस्तान का तीसरा टेस्ट मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 9 सितंबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम और तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाली हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबले एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के ऊपर जीत दर्ज करने का दबाब होगा क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम को लगातार हाल का सामना करना पड़ा है.

पाकिस्तान को लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था. पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीरीज के दोनों ही टेस्ट मैचों में बेहद निराशाजनक रहा है.

ये भी पढ़ें : हो गया तय! टीम इंडिया का बांग्लादेश के साथ होगा सेमीफाइनल, जानिए कब और कितने बजे खेला जाएगा मैच

Continue reading on the app

  Sports

South Africa ODI Squad: साउथ अफ्रीका ने किसे टीम से निकाल दिया जिसके बाद ‘बवाल’ हो गया?

साउथ अफ्रीका को आने वाली 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करनी है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए ही चुने गए स्क्वॉड को लेकर बवाल हो रहा है. Mon, 07 Sep 2026 18:14:25 +0530

  Videos
See all

Suraksha Sabha Aaj Tak | AI से बदलेगी युद्ध की तस्वीर! Future Warfare पर Defense Experts की बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:01+00:00

Dangal With Sahil Joshi: मंदिर पर कोई आपत्ति नहीं होती मस्जिद पर हाय-तौबा मचाते हैं- Rakesh Tripathi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:05:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers