Responsive Scrollable Menu

ट्रांसफार्मर से टकराते ही 'आग का गोला' बनी कार, लखीमपुर में 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, दहल उठा पूरा शहर

UP Road Accident: लखीमपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर आग की लपटों में घिर गई. इस हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

The post ट्रांसफार्मर से टकराते ही 'आग का गोला' बनी कार, लखीमपुर में 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, दहल उठा पूरा शहर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, वरना ढीली होगी जेब

EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बाद सिर्फ इसकी रेंज और परफॉर्मेंस पर ध्यान देना ही काफी नहीं है। बैटरी को सही तरीके से चार्ज करना भी उतना ही जरूरी है। गलत चार्जिंग आदतों से बैटरी की क्षमता पर असर पड़ सकता है और लंबे समय में वाहन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा खराब चार्जर या गलत तरीके से चार्जिंग करने पर सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। इलेक्ट्रिक कारों के लिए घर पर वॉल बॉक्स चार्जर, डीसी फास्ट चार्जर और मोबाइल ऐप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन कई मालिक चार्जिंग के दौरान आम गलतियां करते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 बातें, जिन्हें इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय नहीं करना चाहिए।

1. खराब या अनसर्टिफाइड चार्जर-केबल का इस्तेमाल न करें
टूटी हुई केबल, क्रैक वाली वायरिंग या सस्ते और अनसर्टिफाइड चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसे उपकरण ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट और आग का खतरा बढ़ा सकते हैं। हमेशा कार निर्माता की ओर से सुझाए गए या प्रमाणित चार्जिंग उपकरण का इस्तेमाल करें।

2. हर बार डीसी फास्ट चार्जिंग न करें
फास्ट चार्जिंग लंबी यात्रा के दौरान बेहद उपयोगी है, लेकिन रोजाना हाई-पावर डीसी चार्जर पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। नियमित इस्तेमाल के लिए घर का वॉल बॉक्स या सामान्य एसी चार्जिंग बेहतर विकल्प हो सकता है। फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें।

3. रोजाना बैटरी को 100% तक चार्ज न करें
हर दिन बैटरी को पूरी तरह 100% तक चार्ज करना जरूरी नहीं है। सामान्य रोजमर्रा के इस्तेमाल में निर्माता की बताई चार्जिंग सीमा का पालन करना बेहतर होता है। कई मामलों में 20 से 80% के बीच चार्ज रखना उपयोगी हो सकता है। लंबी यात्रा से पहले जरूरत के अनुसार फुल चार्ज किया जा सकता है।

4. एक्सटेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल न करें
सामान्य घरेलू एक्सटेंशन कॉर्ड ईवी चार्जिंग के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता। ज्यादा लोड के कारण वायर गर्म हो सकती है और सुरक्षा का खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए कार को चार्ज करने के लिए उचित आउटलेट या निर्माता द्वारा सुझाए गए डेडिकेटेड चार्जिंग सेटअप का इस्तेमाल करें।

5. बैटरी को बार-बार पूरी तरह खाली न होने दें
बैटरी को बार-बार बहुत कम स्तर तक पहुंचाने से बचना चाहिए। रोजाना बैटरी को बेहद कम प्रतिशत तक चलाने के बजाय समय पर चार्ज करना बेहतर आदत है। जरूरत के अनुसार चार्जिंग की योजना बनाएं और वाहन निर्माता की सलाह का पालन करें।

बैटरी की लंबी उम्र के लिए सही चार्जिंग जरूरी
ईवी की बैटरी लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने के लिए सही चार्जिंग आदतें अपनाना जरूरी है। खराब चार्जर से बचें, जरूरत के अनुसार फास्ट चार्जिंग करें और कार निर्माता की चार्जिंग गाइडलाइन का पालन करें। छोटी-छोटी सावधानियां न सिर्फ बैटरी की सेहत बनाए रखने में मदद करती हैं, बल्कि इलेक्ट्रिक कार को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से इस्तेमाल करने में भी काम आती हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी जड़ा शतक, Duleep Trophy के फाइनल में किया धमाका

Kumar Kushagra century: कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में धमाका करते हुए शतक लगाया. Mon, 07 Sep 2026 11:31:07 +0530

  Videos
See all

Viral Statement | Masjid Controversy: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया इस्लाम का नियम! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:14+00:00

Delhi Building Collapse | Satya Niketan Building हादसे पर Auto Union का श्रद्धांजलि का ऐलान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers