Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर में स्पा-सैलून पर पुलिस की रेड, युवक-युवतियों समेत संचालक हिरासत में; एक दिन पहले कंपू में भी हुई थी कार्रवाई

ग्वालियर। शहर में स्पा और सैलून की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बीच पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अब यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी स्थित Elmax स्पा एंड सैलून पर पुलिस ने अचानक दबिश दी। यहां से संचालक के साथ कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा के नेतृत्व में की गई। टीम में महिला डीएसपी अपराध शाखा शिखा सोनी, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

अचानक पहुंची पुलिस टीम, संचालक से भी पूछताछ

पुलिस के मुताबिक संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत और शहर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत Elmax स्पा एंड सैलून की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद युवक-युवतियों के साथ संचालक को भी हिरासत में लिया गया।

सभी को यूनिवर्सिटी थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से स्पा में किसी विशेष अवैध गतिविधि की पुष्टि किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

एक दिन पहले कंपू में भी स्पा पर पड़ी थी रेड

ग्वालियर पुलिस की यह लगातार दूसरे दिन स्पा सेंटर पर कार्रवाई है। इससे एक दिन पहले कंपू थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था। अब गोविंदपुरी में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने संकेत दिए हैं कि शहर में स्पा-सैलून की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अवैध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग इलाकों में चेकिंग की जा रही है और शिकायत मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।

अतुल सक्सेना, ग्वालियर

Continue reading on the app

रीवा में कल्पना मिश्रा मौत मामले पर दिग्विजय सिंह का धरना, कांग्रेस ने उठाए अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल

रीवा में कल्पना मिश्रा मौत मामले पर दिग्विजय सिंह का धरना, कांग्रेस ने उठाए अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल

Continue reading on the app

  Sports

ना चोट लगी, ना आउट हुए, ईशान किशन ने 250 रन बनाकर अचानक मैदान क्यों छोड़ा?

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शानदार दोहरा शतक लगाया. साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. Mon, 07 Sep 2026 14:39:29 +0530

  Videos
See all

सड़क पर हाथियों का झुंड!बाइक-स्कूटी छोड़ भागे सवार! | Dehradun | Elephant | Attack | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T09:00:30+00:00

Iran America War Update : ईरान का बड़ा मिसाइल अटैक, अमेरिकी अड्डों पर हमला! | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T09:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers