पशुपतिनाथ महादेव में निभाई गई 48 साल से चली आ रही परंपरा, लगाया गया 56 भोग, हुआ आकर्षक श्रृंगार
उज्जैन के महाकाल की तरह मंदसौर के पशुपतिनाथ को लेकर भक्तों के बीच गहरी आस्था है। यहां भी दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। बीते दिन अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव के दरबार में 48 साल से चली आ रही परंपरा एक बार फिर निभाई गई।
दरअसल, रविवार रात यहां छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। गर्भगृह में भगवान पशुपतिनाथ को 56 तरह के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान भगवान का ड्रायफ्रूट से विशेष श्रृंगार किया गया।
पशुपतिनाथ को लगा 56 भोग
पशुपतिनाथ महादेव को 56 भोग लगाया गया। जिसमें कई तरह के व्यंजन और मिठाई शामिल थे। सभी व्यंजनों को मावे और देसी घी से बनाया गया था। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा से कारीगरों को व्यंजन तैयार करने के लिए बुलाया गया था। सारी सामग्री तैयार करने में तकरीबन सात दिन का वक्त लगा। इसके बाद सभी चीजों को आकर्षक तरीके से सजाकर भोग लगाया गया।
किया गया आकर्षक श्रृंगार
छप्पन भोग के इस अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का विशेष श्रृंगार भी किया गया। ड्राई फ्रूट से भगवान की पगड़ी और माला तैयार की गई। अन्य श्रृंगार भी सूखे मेवे से किया गया। इस दौरान मंदिर में हवन और महारुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। कई श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे।
48 साल से चल रही परंपरा
मंदिर में 56 भोग लगाने की ये परंपरा पिछले 48 साल से चली आ रही है। छोटे स्वरूप के साथ शुरू हुआ छप्पन भोग लगाने का ये क्रम समय के साथ बड़ा होता चला गया। हर साल प्रातः कालीन आरती मंडल की ओर से सावन खत्म होने के बाद आने वाले पहले रविवार को इस परंपरा को निभाया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मुख्यमंत्री के दुबई दौरे का दूसरा दिन, निवेश और वैश्विक संवाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता, AIM सत्र को करेंगे संबोधित
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर हैं। 6 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रवासी भारतीय समुदाय को राज्य के विकास और वैश्विक ब्रांडिंग में महत्वपूर्ण साझेदार बताया। मध्यप्रदेश के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) एवं भौगोलिक संकेतक (जीआई) उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके अलावा अरब देशों और मध्यप्रदेश के बीच व्यापार, निवेश, कृषि, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
सोमवार, 7 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एआईएम कांग्रेस 2026 में भाग लेंगे और विभिन्न देशों के राजनीतिक एवं शासन-स्तरीय प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा UAE के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता, औद्योगिक संभावनाओं और वैश्विक साझेदारी के अवसरों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों की उपस्थिति में संबोधित भी करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश की विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं और राज्य में उद्योगों के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल इकोसिस्टम को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष रखेंगे। इसी मंच पर इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रण भी दिया जाएगा।
आज के कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव संयुक्त अरब अमीरात के संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्य एवं रास अल खैमाह के शासक महामहिम शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। यह मुलाकात मध्यप्रदेश और UAE के बीच निवेश एवं आर्थिक सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की तातारस्तान गणराज्य, रूस के गवर्नर के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक मध्यप्रदेश और रूस के बीच औद्योगिक एवं निवेश सहयोग की संभावनाओं पर संवाद का महत्वपूर्ण अवसर होगी।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यूएई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री महामहिम अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी के साथ बैठक होगी। बैठक में निवेश, व्यापार, पर्यटन और आर्थिक सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की विदेश व्यापार राज्य मंत्री और एआईएम कांग्रेस के अध्यक्ष महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी के साथ बैठक होगी।
- दुबई प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री की लूलू ग्रुप इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री यूसुफ अली एमए के साथ बैठक भी महत्वपूर्ण होगी।
- लूलू ग्रुप के साथ संवाद के माध्यम से मध्यप्रदेश में निवेश एवं व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश, इंडिया’ सत्र
इसके अलावा ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश, इंडिया’ निवेश सत्र होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. वैश्विक निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता, प्रमुख सेक्टरों, औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देंगे। इसके बाद यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। यह संवाद भारत-मध्यप्रदेश और यूएई के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और व्यापक बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।
ग्लोबल स्टेज पर मध्यप्रदेश की नई पहचान????
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई में आयोजित AIM 2026 में लीडर्स सेशन को करेंगे संबोधित
????‘Invest in Madhya Pradesh–India’ में मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश अवसरों पर करेंगे चर्चा@DrMohanYadav51 @Industryminist1 @MPIDC… pic.twitter.com/nzZbkwxAb2
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 7, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






