Responsive Scrollable Menu

अब देवेंद्र फडणवीस को देखती हूं तो, स्मृति ईरानी को याद आई सालों पुरानी बात

Smriti Irani: भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने एक पॉडकास्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि 24 साल पहले दोनों नेता साथ में काम करते थे। ईरानी 2024 में अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गईं थीं।

Continue reading on the app

विमेंस एशिया कप में श्रीलंका सेमीफाइनल में:बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया; 17 साल की प्रबोधा ने झटके 3 विकेट

दुबई में रविवार को महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरशिता समरविक्रमा ने दबाव के बीच 37 गेंदों पर नाबाद 48 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका ने ग्रुप-B के अपने सभी मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया और अब सेमीफाइनल में ग्रुप-A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से शुक्रवार को खेलेगा। वह टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। 44 रन पर 5 विकेट गंवाए, फिर समरविक्रमा ने संभाला 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। कप्तान चमारी अटापट्टू सिर्फ 1 रन बनाकर मारुफा अख्तर की गेंद पर आउट हो गईं। मारुफा ने इसके बाद इमेशा दुलानी को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सुल्ताना खातून और रितु मोनी ने भी विकेट निकाले। कवीशा दिलहारी रन आउट हो गईं और श्रीलंका 10वें ओवर तक 44 रन पर 5 विकेट गंवा चुका था। यहां बांग्लादेश जीत की स्थिति में दिखाई दे रहा था। समरविक्रमा ने इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। सिल्वा 18 रन बनाकर 17वें ओवर में मारुफा की गेंद पर बोल्ड हुईं, लेकिन समरविक्रमा ने हार नहीं मानी। 17वें ओवर तक बांग्लादेश के पक्ष में था मैच 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 86/6 था और उसे जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। समरविक्रमा उस समय 30 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रही थीं। इसके बाद उन्होंने रितु मोनी के ओवर में लगातार आक्रामक शॉट खेले। चौका और छक्का लगाकर उन्होंने जरूरी रन रेट का दबाव कम किया। 19वें ओवर में भी समरविक्रमा ने छक्का लगाया और मैच श्रीलंका के पक्ष में कर दिया। श्रीलंका को आखिरी ओवर से पहले जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। समरविक्रमा ने नाहिदा अख्तर की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर टीम की जीत लगभग तय कर दी। श्रीलंका ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। समरविक्रमा 37 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 17 साल की प्रबोधा ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया इससे पहले श्रीलंका की 17 साल की बाएं हाथ की स्पिनर चामुडी प्रबोधा ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया। अपने करियर के सिर्फ छठे इंटरनेशनल मैच में खेल रही प्रबोधा ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रबोधा ने पहले दिलारा अख्तर को 26 रन पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने सोभाना मोस्तारी और शोर्ना अख्तर को भी एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। मोस्तारी को उन्होंने स्टंप कराया, जबकि शोर्ना का कैच खुद लपका। मोस्तारी ने संभाली पारी, बांग्लादेश 114/8 तक पहुंचा बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में अच्छी शुरुआत की। दिलारा अख्तर ने 26 रन बनाए। सोभाना मोस्तारी ने 41 गेंदों पर 34 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। मोस्तारी और शोर्ना अख्तर के बीच 41 रन की साझेदारी हुई, जिससे बांग्लादेश के 100 रन के पार जाने की उम्मीद बनी। लेकिन श्रीलंका के स्पिनरों ने डेथ ओवर्स में रन बनाने के मौके नहीं दिए। बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन ही बना सका। श्रीलंका की ओर से प्रबोधा ने 3 विकेट लिए, जबकि सुगंधिका कुमारी ने 2 विकेट हासिल किए। कप्तान चमारी अटापट्टू और कवीशा दिलहारी को भी एक-एक सफलता मिली। मारुफा ने श्रीलंका को शुरुआती झटके दिए बांग्लादेश ने 114 रन का छोटा लक्ष्य होने के बावजूद गेंदबाजी से मुकाबले को रोमांचक बना दिया। तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने श्रीलंका की कप्तान अटापट्टू को सिर्फ 1 रन पर आउट किया और इसके बाद इमेशा दुलानी का विकेट भी हासिल किया। बाद में उन्होंने निलाक्षिका सिल्वा को आउट कर श्रीलंका की मुश्किल बढ़ाई। लेकिन समरविक्रमा ने दबाव में धैर्य नहीं खोया। उन्होंने पहले रन रेट को संभाला और फिर आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर मैच श्रीलंका की झोली में डाल दिया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल में ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम से मुकाबला इस जीत के साथ श्रीलंका ग्रुप-B में अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है। वह इस चरण में पहुंचने वाली भारत के बाद दूसरी टीम बनी। अब उसका मुकाबला ग्रुप-A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से शुक्रवार को होगा। वहीं, बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। उसे अपने अगले मुकाबले में UAE को हराना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Sachin Tendulkar: जब सचिन की आंखों से छलके थे आंसू, इस खास पल के लिए करना पड़ा था 78 पारियों का इंतजार

9 सितंबर 1994 को क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली वनडे सेंचुरी जड़ी. 78 मैच के इंतज़ार के बाद आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेली 110 रन की यादगार पारी.

The post Sachin Tendulkar: जब सचिन की आंखों से छलके थे आंसू, इस खास पल के लिए करना पड़ा था 78 पारियों का इंतजार appeared first on Prabhat Khabar.

Wed, 09 Sep 2026 01:00:00

  Videos
See all

Nitesh Tiwari Ramayana | Ranbir Kapoor की कास्टिंग पर भड़के रामानंद सागर के पोते शिव सागर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T01:16:08+00:00

Gujarat Breaking News: 634 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार! #shorts #cybersecurity #news #crimenews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T01:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers