Responsive Scrollable Menu

MP के Sagar में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, 54 अन्य अस्पताल में भर्ती

सागर (मध्यप्रदेश), छह सितंबर मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले छह साल में यह दूसरी बार है जब जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है और आशंका जताई जा रही है कि यह शराब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से लाई गई थी। राज्य के सागर जिले में रविवार को जहरीली शराब के सेवन से 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, फरवरी 2021 में, उत्तर प्रदेश में एक दुकान से खरीदी गई देशी शराब ब्रांड ‘दिलसे’ के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई थी। मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने कहा कि इस बार संदेह है कि पीड़ितों ने नकली शराब का सेवन किया, जिसे ‘सागर गोल्ड’ के साथ-साथ एक अन्य देशी शराब ब्रांड के रूप में बेचा गया था। इस घटना में मरने वालों के अलावा 54 अन्य लोग शराब पीने के बाद बीमार पड़ गए जिनका सागर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज हो रहा है।

बुंदेलखंड क्षेत्र उत्तरी मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। मध्यप्रदेश का सागर और उत्तर प्रदेश का ललितपुर जिला एक बड़ी सीधी सीमा साझा करते हैं और दोनों के बीच करीब 110-120 किलोमीटर की दूरी है। स्थानीय पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मध्यप्रदेश के मुकाबले शराब और पेट्रोल तुलनात्मक रूप से बहुत सस्ता है।

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि मध्यप्रदेश के कई लोग ये दोनों चीजें (शराब और पेट्रोल) खरीदने के लिए निर्बाध सीमा पार करते हैं। मध्य प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिले उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं। सागर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शशींद्र चौहान ने बताया कि 11 लोगों की मौत की जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले के लोगों और स्थानीय शराब ठेकेदार के बीच संबंध सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बीमार पड़े 54 लोगों में से 49 लोग धुंधली दृष्टि और चक्कर आने जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर नामित लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आरोपों की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सागर का दौरा करने के बाद सक्सेना ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि त्रासदी नकली शराब के कारण हुई, जिसकी तस्करी उत्तर प्रदेश से की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘नकली शराब की पैकिंग स्थानीय ब्रांडों की तरह असली लग रही थी, जैसे कि एक व्हिस्की और एक देशी शराब ब्रांड।’’ उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेता के एजेंट ने शराब बेची थी और लोगों को लगा कि यह असली है।

ताजा त्रासदी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में फरवरी 2021 की घटना से मिलता-जुलता है, जब जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर परेठा गांव में लगभग 150 लोग एक पार्टी के लिए एकत्र हुए थे। छतरपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया था कि पीड़ितों ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान से ‘दिलसे’ ब्रांड की शराब खरीदी थी और उसका सेवन किया था। जनवरी 2021 में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब के सेवन से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी।

Continue reading on the app

Monday Astro Tips: सोमवार को मां को दें ये खास तोहफा, ऐसे शुरू करें हफ्ता

Monday Astro Tips: सोमवार को चंद्रमा और भोलेनाथ की पूजा से मन शांत होता है. शिवलिंग पर काली मिर्च वाला दूध चढ़ाएं, सफेद रंग पहनें और मां को सफेद मिठाई दें. जानें सोमवार के अनोखे ज्योतिष उपाय.

The post Monday Astro Tips: सोमवार को मां को दें ये खास तोहफा, ऐसे शुरू करें हफ्ता appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

'मियां भाई' को जमकर पड़ी मार, ईशान-वैभव सबने बहती 'रनों की गंगा' में धोया हाथ, अचानक सिराज को हुआ क्या है?

mohd siraj struggle: घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक, दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जो कुछ भी हुआ, उसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. सिराज वो गेंदबाज़ है जिनकी की रफ़्तार और स्विंग से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ थर-थर कांपते थे, आज उसे विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. Mon, 7 Sep 2026 15:35:00 +0530

  Videos
See all

कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी… फिर पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा! Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:24+00:00

Colonel Rajeev Bhardwaj: 'डर के जीने से इंसान मर जाता है' #surakshasabha #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers