Responsive Scrollable Menu

PM नेतन्याहू ने फिलिस्तीन को लेकर दिया बड़ा आदेश, वेस्ट बैंक में इन चौकियों पर होगा एक्शन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

PM Netanyahu on West Bank Issue: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. पीएम नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में बिना आधिकारिक अनुमति के बसाई गई बस्तियों की चौकियों को हटाने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद फिलिस्तीन और इजरायल में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में बिना आधिकारिक अनुमति के बसाई गई बस्तियों की चौकियों को हटाने का आदेश दिया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिका फिलिस्तीनियों पर बसने वालों के हमलों को रोकने के लिए इजरायल पर दबाव बना रहा है. 

किन चौकियों पर होगा लागू?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह आदेश उन चौकियों पर लागू होगा, जिन्हें इजरायली सरकार की आधिकारिक मंजूरी के बिना बसने वालों ने बनाया है. आमतौर पर ऐसी चौकियां पहले से तैयार किए गए ढांचों से बनाई जाती हैं और वहां कुछ ही लोग रहते हैं. इजरायली सरकार पहले भी समय-समय पर ऐसी चौकियों को हटाती रही है. वहीं, कुछ चौकियों को बाद में सरकार ने आधिकारिक मान्यता भी दी है. इसके बाद उन्हें सरकारी आर्थिक मदद मिलने का रास्ता खुल जाता है. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि इन चौकियों को हटाने की कार्रवाई कब शुरू होगी. 

वेस्ट बैंक पर इजरायल का तर्क

संयुक्त राष्ट्र के निकाय और अधिकांश सरकारें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सभी इजरायली बस्तियों को अवैध मानती हैं. वेस्ट बैंक को सैन्य नियंत्रण वाला कब्जेदार क्षेत्र मानती हैं. इजरायल का तर्क है कि यह क्षेत्र विवादित है, कब्जे में नहीं.

अमेरिका का क्या है किरदार?

नेतन्याहू ने आदेश ऐसे समय में दिया है, जब  अमेरिका फिलिस्तीनियों पर बसने वालों के हमलों को रोकने के लिए इजरायल पर दबाव बना रहा है. अमेरिका ने इजरायल से बस्ती बसाने वालों की हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया. रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने अपने सबसे करीबी सहयोगी देश संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव के जवाब में अनधिकृत चौकियों को खाली करने का आदेश दिया था. इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने शनिवार को वेस्ट बैंक के एक फिलिस्तीनी शहर में कई फिलिस्तीनी अमेरिकियों के साथ बैठक के बाद हिंसक बस्तियों में बसने वालों को आतंकवादी करार दिया और उनके खिलाफ गंभीर परिणाम भुगतने की मांग की.

Continue reading on the app

US Plane Crash: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत; पांच घायल

US Plane Crash: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर एक विमान क्रैश हो गया. जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते समय अमेजन प्राइम एयर का एक मालवाहक विमान रनवे से आगे निकल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि प्राइम एयर की फ्लाइट 7598 दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) से कुछ ही समय पहले एयरपोर्ट के तिरछे रनवे को पार कर गई और जमीन पर खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गई. अधिकारियों ने रविवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी.

घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर

हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. मियामी-डेड फायर चीफ रे जदाल्लाह ने बताया कि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. जदाल्लाह ने बताया कि कम से कम दो लोग विमान की चपेट में आई गाड़ियों में फंस गए थे. इसके साथ ही पायलट और को-पायलट भी विमान के अंदर फंस गए. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जदाल्लाह ने आगे बताया कि हादसे के काफी देर तक आपातकालीन कर्मी विमान से हो रहे ईंधन रिसाव को नियंत्रित करने की कोशिश करते दिखाई दिए.

क्रैश होते ही विमान में लग गई आग

मियामी-डेड फायर रेस्क्यू ने बताया कि विमान के क्रैश होते ही 60 से अधिक यूनिट और 200 से अधिक कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि विमान के क्रैश होते ही उसमें आग लग गई और काला धुआं निकलने लगा. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

32 साल पुराना था अमेजन प्राइम का ये विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, अमेजन प्राइम के इस विमान ने सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से उड़ान भरी थी. यह 32 साल पुराना बोइंग 767-300 मालवाहक विमान था. जिसका संचालन 1994 से 2015 तक विभिन्न एयरलाइनों के लिए यात्री विमान के रूप में किया जाता था.

सोशल मीडिया में सामने आए कई वीडियो

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हुए इस विमान के कई वीडियो सोशल मीडिया में सामने आए हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद रनवे से बाहर चला जाता है और गाड़ियों से टकरा जाता है. उसके बाद विमान से तेज धूआं और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई देती है. फुटेज में विमान रनवे पर तिरछा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और मलबे से घना काला धुआं उठता दिख रहा है.

21 एयर करती है अमेजन के विमान का संचालन

अमेजन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मालवाहक एयरलाइन 21 एयर अमेजन के लिए इस विमान का संचालन करती थी. वहीं 21 एयर ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "आज मियामी में हमारे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हम बेहद दुखी हैं. हम मृतकों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं." फ्लाइटराडार24 ने बताया कि विमान 112 समुद्री मील (129 मील प्रति घंटा) की गति से चल रहा था. तभी विमान एयरपोर्ट के रनवे से बाहर निकल गया.

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy Final: अकेले पड़े तिलक... फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की टीम का दबदबा, 708 रन के जवाब में साउथ जोन के 242 पर गिरे 6 विकेट

duleep trophy final day 3 highlights: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने तीसरे दिन गदर मचाया. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन दिन के स्टंप्स तक 708 रन के जवाब में पहली पारी में 242 रन पर 6 विकेट खो चुकी है. तिलक वर्मा ने अर्धशतक जमाकर एक छोर जरूर संभाल रखा है, लेकिन टीम काफी मुश्किल में है. वहीं, ईस्ट जोन ने मैच पर पकड़ मजबूत करते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. Tue, 8 Sep 2026 18:08:23 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Alert: पटना समेत बिहार के 13 जिले डूबे! | Patna Flood | Ganga | Punpun | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:45:16+00:00

संभल में ASI का बड़ा एक्शन... सुदर्शन की खबर के बाद मस्जिद का सर्वे | Sambhal News | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers