US Plane Crash: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत; पांच घायल
US Plane Crash: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर एक विमान क्रैश हो गया. जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते समय अमेजन प्राइम एयर का एक मालवाहक विमान रनवे से आगे निकल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि प्राइम एयर की फ्लाइट 7598 दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) से कुछ ही समय पहले एयरपोर्ट के तिरछे रनवे को पार कर गई और जमीन पर खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गई. अधिकारियों ने रविवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी.
घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर
हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. मियामी-डेड फायर चीफ रे जदाल्लाह ने बताया कि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. जदाल्लाह ने बताया कि कम से कम दो लोग विमान की चपेट में आई गाड़ियों में फंस गए थे. इसके साथ ही पायलट और को-पायलट भी विमान के अंदर फंस गए. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जदाल्लाह ने आगे बताया कि हादसे के काफी देर तक आपातकालीन कर्मी विमान से हो रहे ईंधन रिसाव को नियंत्रित करने की कोशिश करते दिखाई दिए.
???????? UPDATE — Miami cargo plane crash: 5 dead, 5 injured, Amazon confirms
— ????????The Informant (@theinformant_x) September 7, 2026
Five people were killed and five injured when 21 Air Flight 7598, a Boeing 767-300 cargo jet operating for Amazon Air, overran a runway while landing at Miami International Airport around 2 p.m. Sunday,… pic.twitter.com/zGdErllopO
क्रैश होते ही विमान में लग गई आग
मियामी-डेड फायर रेस्क्यू ने बताया कि विमान के क्रैश होते ही 60 से अधिक यूनिट और 200 से अधिक कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि विमान के क्रैश होते ही उसमें आग लग गई और काला धुआं निकलने लगा. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
32 साल पुराना था अमेजन प्राइम का ये विमान
फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, अमेजन प्राइम के इस विमान ने सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से उड़ान भरी थी. यह 32 साल पुराना बोइंग 767-300 मालवाहक विमान था. जिसका संचालन 1994 से 2015 तक विभिन्न एयरलाइनों के लिए यात्री विमान के रूप में किया जाता था.
सोशल मीडिया में सामने आए कई वीडियो
मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हुए इस विमान के कई वीडियो सोशल मीडिया में सामने आए हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद रनवे से बाहर चला जाता है और गाड़ियों से टकरा जाता है. उसके बाद विमान से तेज धूआं और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई देती है. फुटेज में विमान रनवे पर तिरछा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और मलबे से घना काला धुआं उठता दिख रहा है.
21 एयर करती है अमेजन के विमान का संचालन
अमेजन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मालवाहक एयरलाइन 21 एयर अमेजन के लिए इस विमान का संचालन करती थी. वहीं 21 एयर ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "आज मियामी में हमारे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हम बेहद दुखी हैं. हम मृतकों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं." फ्लाइटराडार24 ने बताया कि विमान 112 समुद्री मील (129 मील प्रति घंटा) की गति से चल रहा था. तभी विमान एयरपोर्ट के रनवे से बाहर निकल गया.
अमेरिका: मियामी एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, पांच लोगों की मौत
अमेज़न एयर का यह कार्गो विमान स्थानीय समय के मुताबिक़ क़रीब दोपहर दो बजे एयरपोर्ट पर उतरते हुए रनवे से आगे निकल गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News








