दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से पांच की मौत, कई लोग फंसे; मकान मालिक फरार
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से पांच की मौत, कई लोग फंसे; मकान मालिक फरारPM नेतन्याहू ने फिलिस्तीन को लेकर दिया बड़ा आदेश, वेस्ट बैंक में इन चौकियों पर होगा एक्शन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
PM Netanyahu on West Bank Issue: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. पीएम नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में बिना आधिकारिक अनुमति के बसाई गई बस्तियों की चौकियों को हटाने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद फिलिस्तीन और इजरायल में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में बिना आधिकारिक अनुमति के बसाई गई बस्तियों की चौकियों को हटाने का आदेश दिया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिका फिलिस्तीनियों पर बसने वालों के हमलों को रोकने के लिए इजरायल पर दबाव बना रहा है.
BREAKING NEWS : Netanyahu orders evacuation of some West Bank settler outposts, says Smotrich pic.twitter.com/dEKTwD8w00
— Furious And Trusted News (@FuriousTrusted) September 6, 2026
किन चौकियों पर होगा लागू?
रिपोर्ट के मुताबिक, यह आदेश उन चौकियों पर लागू होगा, जिन्हें इजरायली सरकार की आधिकारिक मंजूरी के बिना बसने वालों ने बनाया है. आमतौर पर ऐसी चौकियां पहले से तैयार किए गए ढांचों से बनाई जाती हैं और वहां कुछ ही लोग रहते हैं. इजरायली सरकार पहले भी समय-समय पर ऐसी चौकियों को हटाती रही है. वहीं, कुछ चौकियों को बाद में सरकार ने आधिकारिक मान्यता भी दी है. इसके बाद उन्हें सरकारी आर्थिक मदद मिलने का रास्ता खुल जाता है. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि इन चौकियों को हटाने की कार्रवाई कब शुरू होगी.
वेस्ट बैंक पर इजरायल का तर्क
संयुक्त राष्ट्र के निकाय और अधिकांश सरकारें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सभी इजरायली बस्तियों को अवैध मानती हैं. वेस्ट बैंक को सैन्य नियंत्रण वाला कब्जेदार क्षेत्र मानती हैं. इजरायल का तर्क है कि यह क्षेत्र विवादित है, कब्जे में नहीं.
अमेरिका का क्या है किरदार?
नेतन्याहू ने आदेश ऐसे समय में दिया है, जब अमेरिका फिलिस्तीनियों पर बसने वालों के हमलों को रोकने के लिए इजरायल पर दबाव बना रहा है. अमेरिका ने इजरायल से बस्ती बसाने वालों की हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया. रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने अपने सबसे करीबी सहयोगी देश संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव के जवाब में अनधिकृत चौकियों को खाली करने का आदेश दिया था. इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने शनिवार को वेस्ट बैंक के एक फिलिस्तीनी शहर में कई फिलिस्तीनी अमेरिकियों के साथ बैठक के बाद हिंसक बस्तियों में बसने वालों को आतंकवादी करार दिया और उनके खिलाफ गंभीर परिणाम भुगतने की मांग की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation





