Fake E-Challan Scam Alert: इस एक गलती से साइबर ठग उड़ा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई
कैसे काम करता है यह नया साइबर फ्रॉड?
असली और नकली ई-चालान मैसेज की पहचान कैसे करें?
गलती से लिंक खुल जाए तो तुरंत उठाएं ये कदम
ई-चालान चेक करने का सही तरीका
इन आसान सावधानियों से रहें सुरक्षित
Neem Karoli Baba movie: 'मैं चाहता हूं विराट-अनुष्का भी देखें'... 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल ने जताई इच्छा
Hanuman Ansh Movie: दर्शकों के बीच फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त तारीफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। कंगना रनौत और मधुर भंडारकर के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की तारीफ ने फिल्म के मेकर्स का दिल जीत लिया है।
अब फिल्म के लेखक-निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अब सहवाग की प्रतिक्रिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही विशाल ने अपनी इच्छा जताई है कि उनकी फिल्म हनुमान अंश विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी देखें।
सहवाग ने देखी फिल्म, विशाल बोले- यह मेरे लिए खास पल था
विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि वह लंबे समय से क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सहवाग का फिल्म देखने के लिए खुद आगे आना उनके लिए किसी खास उपलब्धि से कम नहीं था।
विशाल के मुताबिक, उन्होंने या उनकी टीम ने सहवाग से फिल्म देखने के लिए कोई आग्रह नहीं किया था। इसके बावजूद पूर्व क्रिकेटर अपने बच्चे के साथ फिल्म देखने पहुंचे और बाद में उन्होंने जिस तरह से अपनी प्रतिक्रिया साझा की, उससे निर्देशक बेहद भावुक हो गए।
विशाल ने कहा कि सहवाग के शब्दों ने उन्हें ऐसा महसूस कराया जैसे उनकी जिंदगी का एक पूरा चक्र पूरा हो गया हो। एक क्रिकेट प्रशंसक के लिए सहवाग से मिली ऐसी प्रतिक्रिया उनके लिए बेहद दिल छू लेने वाली थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी फिल्म दिखाना चाहते हैं विशाल
वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब विशाल चतुर्वेदी की एक और खास इच्छा है। वह चाहते हैं कि विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी ‘हनुमान अंश’ देखें।
निर्देशक ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर किसी तरह विराट और अनुष्का तक फिल्म पहुंचाई जा सके और दोनों इसे देख पाएं, तो पूरी टीम के लिए यह बेहद खुशी की बात होगी।
विशाल के लिए यह सिर्फ एक सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग नहीं होगी, बल्कि फिल्म के संदेश और मेहनत को बड़े दर्शकों तक पहुंचाने वाला खास मौका होगा।
मधुर भंडारकर और कंगना रनौत ने भी की तरीफ
इससे पहले फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी ‘हनुमान अंश’ की तारीफ कर चुके हैं। थिएटर में फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी और प्रस्तुति की सराहना की। मधुर भंडारकर ने फिल्म को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। कंगना रनौत ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि लोग इस फिल्म को जरूर देखें।
नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है फिल्म
‘हनुमान अंश’ का निर्देशन और लेखन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म नीम करोली बाबा, जिन्हें महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है, के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है।
फिल्म की खास बात यह है कि इसे सीमित बजट और गैर-स्टार कास्ट के साथ बनाया गया है। इसके बावजूद दर्शकों की प्रतिक्रिया और लगातार मिल रही तारीफों ने इसे चर्चा में ला दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi






