Responsive Scrollable Menu

Neem Karoli Baba movie: 'मैं चाहता हूं विराट-अनुष्का भी देखें'... 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल ने जताई इच्छा

Hanuman Ansh Movie: दर्शकों के बीच फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त तारीफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। कंगना रनौत और मधुर भंडारकर के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की तारीफ ने फिल्म के मेकर्स का दिल जीत लिया है।

अब फिल्म के लेखक-निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अब सहवाग की प्रतिक्रिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही विशाल ने अपनी इच्छा जताई है कि उनकी फिल्म हनुमान अंश विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी देखें। 

सहवाग ने देखी फिल्म, विशाल बोले- यह मेरे लिए खास पल था
विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि वह लंबे समय से क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सहवाग का फिल्म देखने के लिए खुद आगे आना उनके लिए किसी खास उपलब्धि से कम नहीं था।

विशाल के मुताबिक, उन्होंने या उनकी टीम ने सहवाग से फिल्म देखने के लिए कोई आग्रह नहीं किया था। इसके बावजूद पूर्व क्रिकेटर अपने बच्चे के साथ फिल्म देखने पहुंचे और बाद में उन्होंने जिस तरह से अपनी प्रतिक्रिया साझा की, उससे निर्देशक बेहद भावुक हो गए।

विशाल ने कहा कि सहवाग के शब्दों ने उन्हें ऐसा महसूस कराया जैसे उनकी जिंदगी का एक पूरा चक्र पूरा हो गया हो। एक क्रिकेट प्रशंसक के लिए सहवाग से मिली ऐसी प्रतिक्रिया उनके लिए बेहद दिल छू लेने वाली थी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी फिल्म दिखाना चाहते हैं विशाल
वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब विशाल चतुर्वेदी की एक और खास इच्छा है। वह चाहते हैं कि विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी ‘हनुमान अंश’ देखें।

निर्देशक ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर किसी तरह विराट और अनुष्का तक फिल्म पहुंचाई जा सके और दोनों इसे देख पाएं, तो पूरी टीम के लिए यह बेहद खुशी की बात होगी।

विशाल के लिए यह सिर्फ एक सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग नहीं होगी, बल्कि फिल्म के संदेश और मेहनत को बड़े दर्शकों तक पहुंचाने वाला खास मौका होगा।

मधुर भंडारकर और कंगना रनौत ने भी की तरीफ
इससे पहले फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी ‘हनुमान अंश’ की तारीफ कर चुके हैं। थिएटर में फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी और प्रस्तुति की सराहना की। मधुर भंडारकर ने फिल्म को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। कंगना रनौत ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि लोग इस फिल्म को जरूर देखें।

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है फिल्म
‘हनुमान अंश’ का निर्देशन और लेखन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म नीम करोली बाबा, जिन्हें महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है, के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है।

फिल्म की खास बात यह है कि इसे सीमित बजट और गैर-स्टार कास्ट के साथ बनाया गया है। इसके बावजूद दर्शकों की प्रतिक्रिया और लगातार मिल रही तारीफों ने इसे चर्चा में ला दिया है।

Continue reading on the app

स्मार्टफोन मार्केट में Samsung की बड़ी तैयारी, 27 अगस्त को लॉन्च होगा धांसू Galaxy S26 FE स्मार्टफोन

स्मार्टफोन की दुनिया में रोजाना नए-नए डिवाइस मार्केट में पेश होते रहते है। जल्द ही दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपने दमदार स्मार्टफोन को लेकर तहलका मचाने वाला है। दरअसल, कंपनी 27 अगस्त को एक बड़ा गैलेक्सी इंवेट आयोजित करने जा रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस इवेंट में लंबे समय चर्चाओं में बना स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च करने जा रही है। आइए आपको इस स्मार्टफोन को लेकर तमाम जानकारी बताने जा रहे हैं।

कब और कहां देखें लॉन्च इवेंट?
सैमसंग का यह इवेंट 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरु होगा। इस खास पल को घर पर बैठे देखने के लिए आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। असल में कंपनी ने यह खुद पुष्टि की है कि ग्लैक्सी एस26 सीरीज का एक नया फोन पेश किया जाएगा। लेकिन उन्होंने अभी तक इसका नाम नहीं बताया है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स साफ इशारा कर रही हैं कि यह  'Galaxy S26 FE' ही होगा।

डिजाइन और डिस्प्ले में क्या होगा खास?
लीक जानकारी के मुताबिक, इस नए फोन में 6.7 इंच का बड़ा और शानदार डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, गेमिंग और वीडियो का शानदार मजा लेने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की तेज ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में भी यह फोन बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है। 
स्मार्टफोन के पीछे की तरफ एक बिल्कुल नए स्टाइल का पिल-अप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा और वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस (IP68) जैसे फीचर्स इसे मजबूत और टिकाऊ बनाएगा। 

बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी
जिन लोगों को फोटोग्राफी का शौकीन है उनके लिए पीछे की तरफ तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्लस का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्लस का अल्ट्रा-वाइड और 3X जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसकी बड़ी 4,900mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है, जो कि 45w की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

भारत में कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है। 27 अगस्त को लॉन्च के तुरंत बाद इसकी सही कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी तभी सामने आएगी। 

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा

सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी फ़ाइनल के दूसरे दिन, ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक लगाया और कुमार कुशग्रा ने अपना पहला दिलीप ट्रॉफी शतक जड़ा, जिससे ईस्ट ज़ोन ने साउथ ज़ोन के ख़िलाफ़ खूब रन बनाए। आखिरी सेशन में विकेट गिरने के बावजूद, ईस्ट ज़ोन ने रन बनाना जारी रखा और आखिरकार 163 ओवर में 708 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
 

इसे भी पढ़ें: England ने Kevin Pietersen को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर, World Cup में देंगे मार्गदर्शन


किशन की 334 गेंदों पर खेली गई शानदार 270 रनों की पारी, जिसमें 30 चौके और सात छक्के शामिल थे, ने ईस्ट ज़ोन को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया और टीम ने अपनी पहली पारी में 700 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। ईस्ट ज़ोन के कप्तान 250 रन बनाने के बाद चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन बाद में वे क्रीज़ पर लौटे और अपनी बेहतरीन पारी जारी रखी। किशन ने दिलीप ट्रॉफी में 270 गेंदों पर अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर कवर की तरफ़ चौका मारकर यह मुकाम हासिल किया और फिर तेज़ी से रन बनाना शुरू करते हुए साउथ ज़ोन के गेंदबाज़ों पर हमला बोल दिया।

उनकी पारी तब खत्म हुई जब स्पिनर त्रिपुरना विजय की गेंद पर रविचंद्रन स्मरण ने उन्हें लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट कर दिया; इस तरह टूर्नामेंट की सबसे दमदार पारियों में से एक का अंत हुआ। किशन की इस पारी की बदौलत उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 4,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इससे पहले, किशन और कुशाग्रा ने वहीं से खेलना शुरू किया जहाँ उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म किया था। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 230 रन जोड़े, जिससे ईस्ट ज़ोन का दबदबा बन गया; पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम का स्कोर 385/4 था।
 

इसे भी पढ़ें: No. 3 पर बल्लेबाजी की चुनौती? Devdutt Padikkal बोले - सिर्फ Team India के योगदान पर फोकस


कुशाग्रा ने 128 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से दलीप ट्रॉफी में अपना पहला शतक पूरा किया। शतक बनाने के तुरंत बाद वह आउट हो गए; विजय की गेंद पर डीप में कैच आउट होने से पहले उन्होंने 132 गेंदों में 101 रन बनाए। किशन और कुशाग्रा के बीच पांचवें विकेट की साझेदारी दिन की सबसे अहम साझेदारी रही; इस जोड़ी ने कुशाग्रा के आउट होने से पहले ईस्ट ज़ोन का स्कोर 450 के पार पहुँचा दिया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 07 Sep 2026 19:50:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse Updates LIVE: दिल्ली हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:09:19+00:00

AAJTAK 2 | DHIRENDRA SHASTRI का बड़ा बयान, नौदुर्गा में NON-VEG खाने वालों का बहिष्कार की कही बात! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers