'भारत का विकास सीधे आपके नाम से जुड़ा', उज्बेक राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताया सबसे बुद्धिमान राजनेता
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के तेजी से बढ़ते कद की जमकर सराहना की है. द्विपक्षीय वार्ता के दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दाराजली दोस्तलिक' से नवाजा. यह प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और कूटनीतिक प्रभाव का 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.
'भारत हमेशा निभाएगा अपनी दोस्ती': PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दाराजली दोस्तलिक'
पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है. उन्हें 'ओली दाराजली दोस्तलिक' ऑर्डर से देश के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने सम्मानित किया. पीएम मोदी ने मंच से इसे दोनों देशों के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित किया. संयुक्त प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरे मित्र और उज्बेकिस्तान के आर्थिक विकास के जनक ने इस पूरे क्षेत्र में एक रोल मॉडल के तौर पर काम करके दिखाया है."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





