ईवी की बैटरी होगी ज्यादा टिकाऊ, शोधकर्ताओं ने बनाया स्मार्ट पावर सिस्टम
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस) इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच उनकी सबसे बड़ी चुनौती बैटरी की उम्र है। अब बैटरी की उम्र बढ़ाने की दिशा में भारतीय शोधकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला के शोधकर्ताओं ने ऐसी हाइब्रिड ऊर्जा भंडारण प्रणाली विकसित की है, जो अचानक ब्रेक लगाने, तेज गति से वाहन चलाने और गति कम-ज्यादा करने के दौरान बैटरी पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम कर सकती है।
वो कार जिसे खुद पुतिन ने किया टेस्ट ड्राइव, दिया ऑटोग्राफ, क्यों हैं इतनी खास?
रूस की नई Volga K50 SUV इन दिनों चर्चा में है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निजनी नोवगोरोड के एक ऑटो प्लांट के दौरे के दौरान इस कार को खुद चलाया और उस पर अपना ऑटोग्राफ भी किया. करीब 42 लाख रुपये की यह SUV रूसी ऑटो इंडस्ट्री की वापसी और चीन के साथ रूस की बढ़ती तकनीकी साझेदारी की कहानी बताती है. इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव मिलता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News18




