Responsive Scrollable Menu

चीनी एक हफ्ते में ₹2.51 सस्ती:फुटकर कीमत ₹65.08 से गिरकर ₹62.57 प्रति किलो हुई, थोक भाव भी ₹60.39 से ₹57.62 किलो पर आया

देश में चीनी की रिटेल कीमतें एक हफ्ते में 2.51 रुपए गिरकर 62.57 रुपए किलो पर आ गई हैं, जो 27 अगस्त को ₹65.08 प्रति किलो थी। खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, इसकी औसत रिटेल कीमत में 3.85% की गिरावट हुई है। केंद्र सरकार के 10 लाख टन चीनी आयात करने की अनुमति देने और डीलरों के लिए स्टॉक होल्ड करने के नियमों को सख्त करने के बाद कीमतें गिरी हैं। हालांकि, मौजूदा रिटेल कीमतें अब भी पिछले महीने के ₹49.33 किलो के स्तर से 27% ज्यादा हैं। चीनी की थोक कीमत भी गिरकर ₹57.62 किलो पर आई रिटेल बाजार के साथ चीनी की थोक कीमतों में भी कमी आई है। मंत्रालय के मुताबिक, 2 सितंबर को चीनी की औसत थोक कीमत घटकर 57.62 रुपए किलो पर आ गई, जो एक सप्ताह पहले तक 60.39 रुपए किलो थी। चीनी की कीमतें कंट्रोल करने के लिए 2 बड़े फैसले बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए सरकार ने हाल ही में 10 लाख टन चीनी आयात करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, बड़े डीलरों और बल्क कंज्यूमर्स जैसे- मिठाई और बेकरी उद्योग के लिए स्टॉक होल्ड करने के नियमों को सख्त किया गया है, ताकि कोई जमाखोरी न कर सके। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… हैदराबादी स्टार्टअप ने बनाया भारत का सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन: 498Kmph की स्पीड हासिल की, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हैदराबाद के स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने भारत का सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन आहूति Mk-II बनाया है। इसकी स्पीड 498 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने भी दर्ज किया है। अपोलियन डायनेमिक्स के फाउंडर जयंत खत्री ने X पर पोस्ट कर बताया कि इस ड्रोन ने अपने ही प्रोटोटाइप मॉडल की 325 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

उजड़ा चमन बन गया अमेरिकी बाहुबली, पटाया पहुंचा USS अब्राहम लिंकन, देखने में लग रहा कबाड़

अमेरिका का विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन 9 महीने से ज्यादा समय तक समुद्र में तैनात रहने के बाद थाईलैंड पहुंचा. नई तस्वीरों में जहाज के बाहरी हिस्से पर जंग, काई और उखड़ा हुआ रंग दिखा. तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी हालत पर तंज कर रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह लंबी तैनाती के कारण हुई सामान्य टूट-फूट है और जहाज की काम करने की क्षमता पर असर नहीं पड़ा है.

Continue reading on the app

  Sports

South Africa ODI Squad: साउथ अफ्रीका ने किसे टीम से निकाल दिया जिसके बाद ‘बवाल’ हो गया?

साउथ अफ्रीका को आने वाली 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करनी है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए ही चुने गए स्क्वॉड को लेकर बवाल हो रहा है. Mon, 07 Sep 2026 18:14:25 +0530

  Videos
See all

Suraksha Sabha Aaj Tak | AI से बदलेगी युद्ध की तस्वीर! Future Warfare पर Defense Experts की बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:01+00:00

Dangal With Sahil Joshi: मंदिर पर कोई आपत्ति नहीं होती मस्जिद पर हाय-तौबा मचाते हैं- Rakesh Tripathi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:05:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers