Responsive Scrollable Menu

NALSAR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा “BCI को लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं”

नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) हैदराबाद के छात्रों के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के तहत BCI या किसी राज्य बार काउंसिल को कानून के छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार तब शुरू होता है, जब कानून का स्नातक बतौर अधिवक्ता पंजीकृत हो जाता है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से यह भी स्पष्ट हो गया कि किसी लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्र के आचरण पर कार्रवाई का अधिकार संबंधित विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान के सक्षम प्राधिकारी के पास है। BCI कानूनी शिक्षा के मानक तय और लागू कर सकता है, लेकिन छात्र के व्यक्तिगत आचरण को लेकर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर सकता।

कैसे शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी के 2026 बैच से जुड़ा है। विश्वविद्यालय के करीब 450 अंतिम वर्ष के छात्रों ने जुलाई में कुलपति को ईमेल कर दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को आमंत्रित करने की परंपरा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। छात्रों की इस पहल के बाद मामला विवाद में आ गया।

13 अगस्त को BCI ने राज्य बार काउंसिलों को NALSAR के 2026 बैच के छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही विश्वविद्यालय से घटनाक्रम को लेकर रिपोर्ट मांगी गई और छात्रों तथा शिक्षकों के खिलाफ जांच की बात सामने आई। हालांकि, कुछ ही घंटों में BCI ने अपना आदेश वापस ले लिया और स्पष्ट किया कि इस बैच के छात्रों की किसी कथित गड़बड़ी में भूमिका नहीं पाई गई।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही लगा दी थी कार्रवाई पर रोक

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद 14 अगस्त को तीन सदस्यीय पीठ ने BCI और राज्य बार काउंसिलों को NALSAR के छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ संबंधित घटनाओं के आधार पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का अंतरिम निर्देश दिया था। अदालत ने BCI से जवाब भी मांगा था। उस समय सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने BCI की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि छात्रों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है।

अब आया अहम फैसला

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले में कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एडवोकेट्स एक्ट, 1961 BCI या राज्य बार काउंसिलों को कानून के छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की कोई स्पष्ट या निहित शक्ति नहीं देता।

अदालत के मुताबिक, कानून के छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई उसके मूल शैक्षणिक संस्थान या उसके नियमों के तहत निर्धारित सक्षम प्राधिकारी ही कर सकता है। BCI का अनुशासनात्मक अधिकार उस समय लागू होता है, जब कानून का स्नातक अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हो जाता है।

BCI के संबंधित आदेश कानून के अधिकार के बिना जारी हुए

सुप्रीम कोर्ट ने 13 अगस्त को जारी BCI के मूल निर्देश और उसके बाद किए गए संशोधित संचारों को कानून के किसी अधिकार के बिना जारी किया गया घोषित किया है। अदालत ने पहले दिए गए अंतरिम संरक्षण को भी स्थायी कर दिया।इसका मतलब ये होता है कि NALSAR के छात्रों और शिक्षकों को इन घटनाओं के आधार पर BCI या किसी राज्य बार काउंसिल की ओर से दंडात्मक कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Continue reading on the app

मऊः खुरहट करजौली के मोनू ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एमएससी टॉप कर स्वर्ण पदक जीता, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

मऊ जिले के खुरहट करजौली निवासी मोनू कुमार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में एमएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. विश्वविद्यालय के 11 वे दीक्षांत समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मोनू कुमार को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया है. लोकल 18 से बात करते हुए मोनू कुमार बताते हैं कि बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पूरे यूनिवर्सिटी को टॉप करने और गोल्ड मेडल मिलने पर है काफी खुशी मिल रही है.

Continue reading on the app

  Sports

जूतों की कीमत कितनी? कितना महंगा है विराट कोहली का One8 ब्रांड, जिसे पहनकर उतरीं पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स

Virat Kohli brand One8 shoes: दुबई में जारी महिला एशिया कप में पाकिस्तानी टीम की एक नई बल्कि कई प्लेयर्स विराट कोहली के ब्रांड One8 ks जूते पहने नजर आईं. दिलचस्प बात यह रही कि One8 के जूते पहनकर उतरीं पाक गेंदबाज नाशरा संधू ने मैदान पर भी कमाल किया. जूतों से शुरू हुई कहानी नाशरा के ऐतिहासिक प्रदर्शन तक पहुंच गई. Thu, 10 Sep 2026 07:29:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News: नए iPhone के साथ Apple ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में फिर मचाई हलचल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:16:06+00:00

AAJTAK 2 | MP में 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, देखें VIDEO! | T2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers