मऊः खुरहट करजौली के मोनू ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एमएससी टॉप कर स्वर्ण पदक जीता, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
मऊ जिले के खुरहट करजौली निवासी मोनू कुमार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में एमएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. विश्वविद्यालय के 11 वे दीक्षांत समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मोनू कुमार को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया है. लोकल 18 से बात करते हुए मोनू कुमार बताते हैं कि बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पूरे यूनिवर्सिटी को टॉप करने और गोल्ड मेडल मिलने पर है काफी खुशी मिल रही है.
दशहरे-दिवाली से पहले बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता! जुलाई 2026 से 3% वृद्धि संभव
दशहरे-दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को गुड न्यूज मिल सकती है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकडों के आधार पर जुलाई 2026 से 3% महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। इसका लाभ देश के लगभग 1.2 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।
दरअसस, केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। वर्तमान में 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अब जुलाई 2026 की नई दरों का ऐलान होना है।
श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के आंकड़ों में AICPI-IW इंडेक्स 151.9 और डीए स्कोर 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%) दर्ज किया गया है, इस आधार DA में 3% वृद्धि तय मानी जा रही है, जिसके बाद डीए की दर 60% से बढ़कर 63% होने की प्रबल संभावना है। इसका ऐलान दशहरे या दिवाली से पहले होने की उम्मीद है।
संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए/डीआर वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे और फिर कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बढ़े हुए डीए/डीआर का लाभ मिलने लगेगा।
नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, एरियर का भी लाभ, सैलरी में आएगा उछाल
चुंकी महंगाई भत्ते की नई दरें जुलाई 2026 से लागू होगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त और सितंबर का भी एरियर मिलेगा। 3% डीए बढ़ने पर 18,000 रुपये बेसिक पे पर कर्मचारियों को हर महीने डीए में 540, 30,000 रुपये बेसिक पे पर 900 और 50,000 रुपये बेसिक पे पर 1,500 रुपए का फायदा मिलेगा। चुंकी अबतक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है, ऐसे में यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत मानी जाएगी।
DA CALCULATION FORMULA
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी DA% = [{पिछले 12 महीनों के लिए AICPI-IW (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News






