Responsive Scrollable Menu

Haryana HTET Score Card 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Haryana HTET Score Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने HTET 2026 परीक्षा दी थी, वे अब अपने परीक्षा में प्राप्त अंकों की पूरी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा स्तर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

ऐसे डाउनलोड करें HTET Score Card 2026
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर HTET Score Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • परीक्षा स्तर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका HTET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

स्कोरकार्ड में इन डिटेल्स को जरूर चेक करें
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें। खासतौर पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्तर और प्राप्त कुल अंक जरूर चेक करें। किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

जुलाई में हुई थी HTET परीक्षा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के बाद बोर्ड ने 6 जुलाई को आंसर-की जारी की थी।

इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण के बाद 5 अगस्त 2026 को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया गया था। अब उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है।

आगे के लिए स्कोरकार्ड रखें सुरक्षित
HTET स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए इसे डाउनलोड करने के बाद अपने पास सुरक्षित रखें। भविष्य में शिक्षक भर्ती या अन्य संबंधित प्रक्रिया के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि HTET से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

ठेकुआ की बढ़ी डिमांड, 250 ग्राम की कीमत ₹499, बोकारो की निधि ऑनलाइन बेच रहीं हेल्दी स्नैक

त्योहारों में घर-घर बनने वाला पारंपरिक ठेकुआ अब हेल्दी स्नैक के रूप में भी लोगों की पसंद बन रहा है. बोकारो की निधि ने इसी पारंपरिक स्वाद को मल्टीग्रेन ट्विस्ट देकर ‘देसी करारा’ नाम से अपना ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया है. उनके ठेकुआ में गेहूं, रागी और ओट्स के साथ चीनी की जगह गुड़ और तेल की जगह घी का इस्तेमाल किया जाता है. करीब एक साल में उन्हें हर महीने 50 से ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं और अब तक 3 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हो चुका है.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल, टीम से निकाले गए

wrestler Deepak dope test fails: भारत के ग्रीको रोमन पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. दीपक का डोप टेस्ट रिजल्ट खराब आने के बाद उन्हें एशियन गेम्स स्क्वॉड से बाहार कर दिया गया है. Wed, 9 Sep 2026 23:12:08 +0530

  Videos
See all

Weather Update : बारिश और तूफान का डबल अटैक! 24 राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T20:30:30+00:00

Rajasthan Nikay Chunav 1st Phase Voting: राजस्थान निकाय चुनाव पर बड़ी खबर! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T20:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers