UPI Lite vs Regular UPI: जानें दोनों में क्या फर्क और किस पेमेंट के लिए कौन सा विकल्प सही?
UPI Lite vs Regular UPI: आज यूपीआई से पेमेंट करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका। दुकान पर क्यूआर कोड स्कैन किया, यूपीआई पिन डाला और कुछ ही सेकंड में भुगतान हो गया। लेकिन पिछले कुछ समय से कई पेमेंट ऐप्स में यूपीआई लाइट का विकल्प भी दिख रहा है। ऐसे में सवाल है कि यूपीआई लाइट और सामान्य UPI में क्या अंतर और किसका इस्तेमाल करना बेहतर?
जुलाई 2026 तक यूपीआई लाइट को सामान्य यूपीआई के विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि सुविधा बढ़ाने वाली अतिरिक्त सुविधा के रूप में देखा जाता। यानी आपको दोनों में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है।
रेगुलर यूपीआई में सीधे बैंक खाते से होता है भुगतान
सामान्य या Regular UPI में हर ट्रांजैक्शन सीधे आपके लिंक किए गए बैंक खाते से होता है। QR कोड स्कैन करने या भुगतान की जानकारी भरने के बाद UPI PIN डालना पड़ता है। इसके बाद रकम आपके बैंक खाते से सीधे सामने वाले व्यक्ति या दुकानदार के खाते में चली जाती है।
बड़े भुगतान, दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने, बिल भरने या ऐसे ट्रांजैक्शन के लिए रेगुलर यूपीआई उपयोगी है, जहां यूपीआई लाइट की तय सीमा से ज्यादा रकम का भुगतान करना हो।
यूपीआई लाइट में पहले से बैलेंस रखना होता है
यूपीआई लाइट का तरीका थोड़ा अलग है। इसमें आपको पहले अपने बैंक खाते से कुछ रकम यूपीआई लाइट बैलेंस में डालनी होती है। इसके बाद चाय, पार्किंग, किराने का छोटा बिल या पानी की बोतल जैसे छोटे भुगतान इसी लाइट बैलेंस से किए जा सकते हैं।
योग्य छोटे ट्रांजैक्शन में हर बार यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती। यही इसकी सबसे बड़ी सुविधा है। अगर आप दिनभर कई छोटे भुगतान करते हैं तो हर बार पिन डालने में लगने वाला समय बच सकता है।
यूपीआई लाइट किसके लिए ज्यादा उपयोगी?
अगर कोई व्यक्ति रोज कई छोटे-छोटे डिजिटल भुगतान करता है, तो यूपीआई लाइट उसके लिए सुविधाजनक हो सकता है। पहले से बैलेंस रखने के कारण ऐसे भुगतान तेजी से किए जा सकते हैं। इसका एक उद्देश्य पीक टाइम में बैंकिंग सिस्टम पर छोटे ट्रांजैक्शन का दबाव कम करना भी है।
हालांकि, यूपीआई लाइट जरूरी नहीं है। अगर आप एक ही तरीके से सभी भुगतान करना पसंद करते हैं और अलग Lite बैलेंस नहीं रखना चाहते, तो Regular UPI का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
दोनों में से क्या चुनें?
छोटे और लगातार होने वाले भुगतान के लिए यूपीआई लाइट अच्छा विकल्प है जबकि बड़े भुगतान और पैसे ट्रांसफर करने के लिए रेगुलर यूपीआई ज्यादा ठीक है। हर भुगतान सीधे बैंक खाते से करना है तो रेगुलर यूपीआई सबसे बेहतर विकल्प है और छोटे पेमेंट जल्दी करने हैं तो बेहिचक यूपीआई लाइट यूज कर सकते हैं।
दोनों में से कोई भी विकल्प चुनें, डिजिटल सुरक्षा के नियम समान रहेंगे। अपना UPI PIN कभी किसी के साथ शेयर न करें, भुगतान से पहले रिसीवर का नाम जरूर जांचें और पेमेंट ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
आसान सवाल-जवाबों से समझें यूपीआई लाइट और रेगुलर का अंतर
सवाल: UPI Lite क्या है?
जवाब: UPI Lite एक ऐसा फ़ीचर है जिससे यूज़र्स यूपीआई ऐप में एक अलग बैलेंस में थोड़े पैसे लोड कर सकते हैं ताकि एलिजिबल कम-वैल्यू वाले पेमेंट ज़्यादा तेज़ी से किए जा सकें।
सवाल: क्या UPI Lite रेगुलर UPI की जगह लेता है?
जवाब: नहीं। इसे रेगुलर यूपीआई को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, न कि उसकी जगह लेने के लिए। कई ट्रांज़ैक्शन के लिए रेगुलर UPI की अभी भी ज़रूरत होती है।
सवाल: क्या मुझे हर यूपीआई लाइट पेमेंट के लिए अपना यूपीआई पिन डालना होगा?
जवाब: UPI Lite के ज़रिए किए गए एलिजिबल कम-वैल्यू वाले ट्रांज़ैक्शन के लिए, पेमेंट के समय आमतौर पर UPI PIN की ज़रूरत नहीं होती है।
सवाल: क्या UPI Lite इस्तेमाल करना सेफ़ है?
जवाब: यूपीआई लाइट, यूपीआई इकोसिस्टम पर बना है। यूज़र्स को अभी भी स्टैंडर्ड सेफ़्टी प्रैक्टिस का पालन करना चाहिए, जैसे कि अपना फ़ोन सुरक्षित रखना, फ्रॉड लिंक से बचना और अपना यूपीआई पिन कभी शेयर न करना।
(प्रियंका कुमारी)
Ayurozena Ayurveda: 12 साल के फार्मास्युटिकल अनुभव से आयुर्वेद और आधुनिक गुणवत्ता का संगम
भोपाल। आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा और जीवनशैली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। बदलते समय के साथ अब कई भारतीय ब्रांड पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक जरूरतों और गुणवत्ता मानकों के साथ जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी सोच के साथ भोपाल से Ayurozena Ayurveda ने अपनी पहचान बनाने की शुरुआत की है।
Ayurozena Ayurveda का उद्देश्य आयुर्वेद की पारंपरिक समझ को आधुनिक स्किनकेयर जरूरतों के साथ जोड़कर हर्बल और आयुर्वेद आधारित पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना है। ब्रांड की खास बात इसकी शुरुआत से जुड़ी कहानी है, जो केवल मार्केटिंग आइडिया पर आधारित नहीं बल्कि फार्मास्युटिकल क्षेत्र के लंबे अनुभव से निकली है।
फार्मेसी की पढ़ाई और 12 साल का अनुभव
Ayurozena Ayurveda के Founder विजय मिश्रा ने भोपाल के Technocrats Institute of Technology से B.Pharm और RKDF College of Pharmacy से M.Pharm की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने फार्मास्युटिकल और मेडिकल क्षेत्र में करीब 12 वर्षों तक काम किया।
इसी अनुभव के दौरान उन्हें formulations, active ingredients और quality processes को करीब से समझने का अवसर मिला। उनका मानना रहा कि किसी भी personal care product की गुणवत्ता केवल उसकी packaging या marketing से नहीं, बल्कि उसके formulation और manufacturing process से तय होती है।
प्रोडक्ट लॉन्च करने से पहले देशभर की manufacturing units का दौरा
Ayurozena को बाजार में लाने से पहले Founder ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कई manufacturing units का व्यक्तिगत रूप से दौरा किया। Production processes को समझने के साथ अलग-अलग formulations को source, test और compare किया गया।
ब्रांड के अनुसार, दर्जनों formulations को उनकी ingredients quality, consistency और भारतीय skin तथा climate के लिए suitability के आधार पर परखा गया। इसी प्रक्रिया के बाद Baby Care Soap, Royal Ubtan Bar और Charcoal Detox Bar को शुरुआती product range में शामिल किया गया।
आयुर्वेद और आधुनिक फार्मास्युटिकल सोच का मेल
Ayurozena नाम के पीछे भी यही सोच दिखाई देती है। ब्रांड पारंपरिक Ayurvedic ingredients और आधुनिक pharmaceutical approach को एक-दूसरे का विकल्प नहीं, बल्कि एक साथ काम करने वाली दो महत्वपूर्ण चीजों के रूप में देखता है।
इसके products trusted third-party manufacturing partner के माध्यम से तैयार किए जाते हैं, जो GMP-aligned manufacturing practices को follow करता है। हर formulation को production से पहले Founder की व्यक्तिगत approval प्रक्रिया से गुजरना होता है।
तीन products से आगे बढ़ने की तैयारी
फिलहाल Ayurozena Ayurveda की प्रमुख range में Baby Care Soap, Royal Ubtan Bar और Charcoal Detox Bar शामिल हैं। ब्रांड का vision आने वाले समय में Ayurvedic skincare और personal care की range को और विस्तार देना है।
कंपनी का लक्ष्य ऐसे herbal products उपलब्ध कराना है, जिनमें आयुर्वेद की पारंपरिक सोच के साथ quality-focused modern manufacturing practices का भी ध्यान रखा जाए।
Ayurozena Ayurveda के products और brand के बारे में अधिक जानकारी के लिए (Ayurozena की आधिकारिक वेबसाइट) पर विजिट किया जा सकता है।
Disclaimer: यह एक प्रमोशनल फीचर है। लेख में दी गई जानकारी संबंधित ब्रांड द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। उत्पादों से जुड़े दावों की पुष्टि के लिए ब्रांड की आधिकारिक जानकारी और उत्पाद लेबल देखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





