Responsive Scrollable Menu

MF Return: म्यूचुअल फंड का रिटर्न देखते समय न करें ये गलती, समझें CAGR और XIRR का फर्क

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बाद सबसे पहले निवेशक यह जानना चाहता है कि उसके पैसे ने कितना रिटर्न दिया लेकिन सिर्फ रिटर्न का प्रतिशत देखना काफी नहीं है। सीएजीआर, XIRR और एबसोल्यूट रिटर्न तीनों अलग-अलग तरीके से निवेश के प्रदर्शन को मापते हैं। इसलिए सही तस्वीर पाने के लिए यह समझना जरूरी है कि किस तरह के निवेश में कौन-सा रिटर्न देखना चाहिए।

गलत रिटर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करने पर निवेशक को अपने पोर्टफोलियो की वास्तविक ग्रोथ के बारे में भ्रम हो सकता। खासकर एसआईपी करने वाले निवेशकों के लिए यह समझना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इसमें पैसा एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग तारीखों पर निवेश होता है।

लंपसंम निवेश में CAGR ज्यादा उपयोगी
अगर आपने किसी म्यूचुअल फंड में एकमुश्त यानी लंपसंप पैसा लगाया है और उसे कई साल तक निवेशित रखा है, तो सीएजीआर आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है। CAGR यानी Compounded Annual Growth Rate यह बताता है कि निवेश ने औसतन हर साल कितनी दर से ग्रोथ की।

उदाहरण के लिए, अगर एकमुश्त निवेश पांच साल तक रखा गया, तो सीएजीआर निवेश की सालाना औसत वृद्धि को समझने में मदद करता है। इसमें साल-दर-साल होने वाले उतार-चढ़ाव को एक औसत वार्षिक दर में दिखाया जाता है। हालांकि, सीएजीआर ऐसे निवेश के लिए सही पैमाना नहीं है जिसमें अलग-अलग समय पर लगातार पैसा लगाया गया हो।

SIP के लिए XIRR क्यों जरूरी?
एसआईपी में हर किस्त अलग तारीख को निवेश होती है। अलग-अलग तारीखों पर निवेश होने के कारण हर किस्त को बाजार में पैसा बढ़ाने के लिए अलग समय मिलता है। ऐसे में सिर्फ सीएजीआर या एबसोल्यूट रिटर्न देखने से पोर्टफोलियो की सही तस्वीर नहीं मिल सकती।

यहीं XIRR यानी एक्सटेंडेट इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न काम आता है। XIRR अलग-अलग तारीखों पर किए गए निवेश और निकासी को ध्यान में रखकर सालाना रिटर्न की गणना करता है। इसलिए इसमें निवेश की रकम के साथ-साथ पैसा कब लगाया गया और कब निकाला गया, दोनों चीजें शामिल होती हैं। इसी वजह से नियमित SIP और बीच-बीच में किए गए टॉप-अप वाले निवेश के लिए XIRR आमतौर पर ज्यादा उपयोगी माना जाता है।

Absolute Return क्या बताता है?
एबसोल्यूट रिटर्न सबसे आसान तरीके से निवेश पर हुए कुल लाभ या नुकसान को बताता है। इसमें यह देखा जाता है कि शुरुआती निवेश की तुलना में मौजूदा वैल्यू कितनी बढ़ी या घटी है।

यह तरीका खासकर कम अवधि के निवेश, जैसे एक साल से कम समय के लिए, उपयोगी हो सकता है। समान अवधि के दो निवेशों की तुलना करने में भी एबसोल्यूट रिटर्न मददगार है। लेकिन इसमें यह नहीं देखा जाता कि पैसा कितने समय तक निवेशित रहा। मसलन, तीन साल में मिला 45% रिटर्न और एक साल में मिला 45% रिटर्न एक जैसी ग्रोथ नहीं दर्शाते। इसलिए अलग-अलग अवधि वाले निवेशों की तुलना एबसोल्यूट रिटर्न के आधार पर करना सही नहीं होगा।

किस स्थिति में कौन-सा रिटर्न देखें?
म्यूचुअल फंड के प्रदर्शन को समझने के लिए सिर्फ सबसे बड़ा रिटर्न प्रतिशत देखना सही तरीका नहीं है। एकमुश्त और लंबे समय के निवेश में CAGR, अलग-अलग तारीखों पर किए गए निवेश या एसआईपी में XIRR, जबकि छोटी और समान अवधि के निवेश में एबसोल्यूट रिटर्न ज्यादा उपयोगी हो सकता है।

यानी सही रिटर्न वही है जो आपके निवेश के तरीके और अवधि को ध्यान में रखकर गणना किया गया हो। नियमित SIP से लंबी अवधि में पैसा बनाने वाले निवेशकों के लिए XIRR पोर्टफोलियो की वास्तविक परफॉर्मेंस समझने का ज्यादा बेहतर पैमाना हो सकता है।

Continue reading on the app

ChatGPT का नया Computer History फीचर: अब AI याद रखेगा कि आपने कंप्यूटर पर क्या किया

ChatGPT का नया Computer History फीचर Mac पर आपकी पिछली एक्टिविटीज का कॉन्टेक्स्ट याद रखकर आगे के काम में मदद कर सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

एक नॉर्थ तो दूसरा साउथ पोल है...शुभमन गिल या हार्दिक पंड्या? आशीष नेहरा ने बताया कप्तानी में कौन बेहतर

Hardik Pandya vs Shubman Gill: आशीष नेहरा सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में नेहरा से पूछा गया कि शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या में कौन बेहतर कप्तान हैं. जाहिर तौर पर ये सवाल नेहरा के लिए आसान नहीं था, इस मुश्किल सवाल पर नेहरा ने मजेदार जवाब दिया. Tue, 8 Sep 2026 14:33:18 +0530

  Videos
See all

Punjab सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | #shortvideo #shorts #viral #viralvideo #video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:06:55+00:00

LIVE : Punjab Government के खिलाफ Congress का प्रदर्शन | CM Bhagwant Mann | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers