रणविजय की दमदार वापसी से मचा रोमांच, ‘रोडीज रीबर्थ’ में 6 हेलमेट ने बढ़ाई उत्सुकता
देश के पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो ‘रोडीज’ की वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। शो अपने 21वें सीजन ‘रोडीज रीबर्थ’ के साथ लौट रहा है। नए सीजन का लोगो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। लोगो में नजर आ रहा फीनिक्स इस बार एक नई शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है।
इस वापसी को और खास बना रही है रणविजय सिंघा की एंट्री। रणविजय लंबे समय तक रोडीज का अहम चेहरा रहे हैं और शो के साथ उनकी मजबूत पहचान जुड़ी हुई है। ऐसे में उनकी वापसी ने पुराने फैंस को भी खुश कर दिया है। वहीं, मेकर्स ने एक छोटे से वीडियो के जरिए ऐसा सस्पेंस बनाया है कि अब दर्शक नए सीजन के ट्विस्ट जानने के लिए बेसब्र हैं।
‘रोडीज रीबर्थ’ में फिर दिखेगा रणविजय का अंदाज
‘रोडीज’ की पहचान सिर्फ उसके मुश्किल टास्क और रोमांच से नहीं है, बल्कि इसके खास अंदाज से भी रही है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को कई तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। शारीरिक ताकत के साथ उनकी सोच, हिम्मत और दबाव में फैसला लेने की क्षमता भी परखी जाती है।
अब ‘रोडीज रीबर्थ’ में रणविजय सिंघा की वापसी को शो के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। रणविजय पहले भी रोडीज के होस्ट और मेंटॉर के तौर पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए हैं।
https://www.instagram.com/reel/DcWC5ZQDC0L/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==
6 हेलमेट्स ने बढ़ाया ‘रोडीज रीबर्थ’ का सस्पेंस
नए सीजन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा एक छोटे से टीजर की हो रही है। इसमें रणविजय सिंघा नजर आते हैं और उनके चश्मे में छह हेलमेट्स दिखाई देते हैं। इनमें तीन हेलमेट लाल और तीन पीले रंग के नजर आते हैं। बस इसी छोटे से संकेत ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या इस बार रोडीज में दो अलग-अलग टीमें होंगी? क्या लाल और पीले हेलमेट किसी नई टीम व्यवस्था का संकेत हैं? क्या गैंग लीडर्स के बीच मुकाबले का तरीका बदला जाएगा? इन सवालों के जवाब अभी मेकर्स ने साफ नहीं किए हैं।
‘रीबर्थ’ नाम से भी मिल रहा है बड़ा संकेत
इस बार शो के नाम में ‘रीबर्थ’ यानी दोबारा जन्म या नई शुरुआत शब्द जोड़ा गया है। इसके साथ ही लोगो में फीनिक्स बर्ड दिखाई देता है। फीनिक्स को आम तौर पर राख से दोबारा उठकर नई शुरुआत करने का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में शो के नाम और लोगो को देखकर साफ है कि मेकर्स इस सीजन को सिर्फ एक और नया सीजन नहीं, बल्कि रोडीज के नए दौर के रूप में पेश करना चाहते हैं।
रणविजय ने बताया क्यों खास है ‘रोडीज रीबर्थ’
नए सीजन को लेकर रणविजय सिंघा ने भी अपना अनुभव साझा किया है। उनके मुताबिक रोडीज उनके लिए सिर्फ एक टीवी शो नहीं है, बल्कि इससे उनका भावनात्मक जुड़ाव है।
https://www.instagram.com/reel/DcgN25DDxpu/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==
उन्होंने कहा कि इतने वर्षों के बाद भी हर नए रोडी की आंखों में वही जोश, हिम्मत और कुछ कर दिखाने की इच्छा दिखाई देती है। उनके अनुसार ‘रोडीज रीबर्थ’ पुराने जज्बे को नए अंदाज में दिखाने वाला सीजन होगा।
योगी आदित्यनाथ का रक्षाबंधन पर तोहफा, तीन दिनों तक महिलाएं, बेटियां एक सहयात्री के साथ बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ कर विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी, शुभारंभ अवसर पर योगी ने महिलाओं , बहनों, बेटियों को एक बड़ा तोहफा भी दिया उन्होंने तीन दिन 27, 28 और 29 अगस्त को सभी महिलाओं के लिए एक सहयात्री के साथ निःशुल्क बस यात्रा की घोषणा की।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी महिला स्वावलंबन की बात होती है, तो हम सब ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर का नाम बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करते हैं, उन्होंने सिर्फ समाज की महिलाओं को सिर्फ जागृत ही नहीं किया बल्कि समाज में उनका सतना भी दिलाया, अहिल्या बाई ने काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया, आक्रान्ताओं द्वारा ध्वस्त कई मंदिरों का भी जीर्णोद्धार कर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। हमारी सरकार जब आई तो हमने प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए अहिल्या बाई के नाम पर निःशुल्क छात्रावास बनाये, जिसमें आज हजारों बहने रह रही हैं।
राखी पर तीन दिन बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा हमने बुजुर्ग महिलाओं के लिए जब निःशुल्क बस सेवा योजना पर विचार किया तो योजना के नाम पर चर्चा हुई तो हमारे ध्यान में सिर्फ एक ही नाम आया वो लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का था और आज हम इस बस योजना का शुभारंभ कर रहे हैं, इसमें 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, उनसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा। योगी ने इस विशेष अवसर पर रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए घोषणा की कि 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
पहले नारा गूंजता था- देख सपाई बिटिया घबराई
योगी ने समाजवादी अप्रती की सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, 2017 के पहले हर बेटी, बहन और माता की जुबान पर ये नारा गूंजता था- देख सपाई बिटिया घबराई, मतलब ये नारा उस सरकार का मॉडल था जिसमें बेटी की सुरक्षा अपर संकट था जहाँ उनका कोई सम्मान नहीं था और जब सुरक्षा सम्मान ही नहीं तो स्वावलंबन कहाँ से होता, उस दौर में ना कोई महिला हेल्प डेस्क थी ना सीसीटीवी ना कोई महिला बीट सिस्टम, पेंशन और छात्रवृत्ति बिचौलिए तय करते थे पोषण आहार पर माफिया का कंट्रोल था उत्सव से पहले उपद्रव हो जाते थे और जब कर्यु लगता था तो सबसे ज्यादा परेशानी माताओं बहनों को होती थी।
सिर्फ अपने भाई को ही नहीं सैनिक और पुलिस के जवानों को भी बांधें राखी
योगी ने कहा प्रदेश की 25 करोड़ जनता में करीब साढ़े बारह करोड़ यानि आधी आबादी महिलाओं की है बेटी, बहन और माताओं की है, इतनी बड़ी आबादी को ये सुविधा उपलब्ध कराते हुए मुझे ख़ुशी हो रही है, उन्होंने कहा ये कार्यक्रम रक्षाबंधन के अवसर पर हो रहा है इसलिए मैं आप सभी को बधाई देता हूँ लेकिन एक अपील भी करता हूँ कि आप अपने भाई की कलाई पर तो रक्षा सूत्र बांधेंगी ही लेकिन आपकी सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले सैनिक, पूर्व सैनिक और पुलिस के जवानों को भी रक्षा सूत्र बांधें।
27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी… pic.twitter.com/3wOgV3vbwG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 26, 2026
वर्ष 2017 के पहले हर बेटी, बहन और माता की जुबान पर ये नारा गूंजता था- देख सपाई बिटिया घबराई… pic.twitter.com/j7CMyVjnUe
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 26, 2026
माताओं-बहनों और बेटियों से मेरी अपील… pic.twitter.com/2XWnMfxi2w
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 26, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






