काँवड़ियों को धर्मशाला, गंगा कुंड, पार्क समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ: योगी सरकार के धार्मिक कायाकल्प के बीच रामपुर का पातालेश्वर महादेव मंदिर लेगा नया रूप, ₹101 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार
यूपी के रामपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर का 101 करोड़ रुपए से कायाकल्प हो रहा है, 151 फीट शिखर और शिव कॉरिडोर से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन।
फिर विवादों में घिरे समय रैना, कश्मीरी पंडितों पर की टिप्पणी, BJP विधायक राम कदम ने जताई आपत्ति
समय रैना एक बार फिर विवादों में घिर गए है। दरअसल उनके शो India’s Got Latent के नए एपिसोड की एक वायरल क्लिप के बाद बिहार और कश्मीरी पंडित समुदाय को लेकर कथित टिप्पणियों पर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं मामले में राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जबकि सोशल मीडिया पर कॉमेडी की सीमाओं को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। शुक्रवार को रिलीज हुए India’s Got Latent Season 2 के एपिसोड के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। वायरल क्लिप में समय रैना और स्टैंडअप कॉमेडियन शेरॉन वर्मा के बीच उनके मूल स्थानों को लेकर बातचीत दिखाई देती है।
दरअसल शेरॉन वर्मा बिहार से हैं जबकि समय रैना कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। इसी बातचीत के बाद कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए विरोध दर्ज कराया। हालांकि इस मामले में किसी आधिकारिक जांच या कानूनी कार्रवाई की पुष्टि सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर फिर छिड़ा विवाद
वहीं वायरल वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि किसी क्षेत्र, जाति या समुदाय को कॉमेडी का हिस्सा बनाते समय संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। खासकर कश्मीरी पंडित समुदाय के कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके संघर्ष और पहचान को हल्के अंदाज में पेश करना उचित नहीं है। इस बीच बीजेपी विधायक राम कदम ने भी समय रैना की कथित टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, किसी धर्म, समुदाय या समाज से जुड़े लोगों को मजाक का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में माफी मांग लेने से पहले दिए गए बयान का असर खत्म नहीं हो जाता।
शो के पुराने विवाद फिर चर्चा में
वहीं इसी एपिसोड का एक और हिस्सा भी वायरल हुआ जिसमें समय रैना ने अभिनेत्री और टीवी पर्सनैलिटी अर्चना पूरन सिंह के फैमिली व्लॉग्स पर हल्का-फुल्का तंज किया। जब एक कंटेस्टेंट ने व्लॉगिंग की बात की, तो रैना ने कहा कि व्लॉगिंग के लिए टैलेंट की जरूरत नहीं होती। इस पर अर्चना ने तुरंत जवाब दिया, “गालियां देना टैलेंट है।” उनके इस जवाब पर शो में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं और यह क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगी।
जानकारी दे दें कि India’s Got Latent पहले भी अपने कंटेंट और भाषा को लेकर विवादों में रह चुका है। शो की प्रस्तुति शैली को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक कार्यक्रम में समय रैना को सम्मानित किए जाने के बाद भी इस फैसले पर सोशल मीडिया पर बहस हुई थी। कॉमेडियन सुनील पाल ने भी उस सम्मान पर सवाल उठाए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Mp Breaking News







