Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आया ‘खड़े हनुमान मंदिर’, शिफ्टिंग को लेकर बढ़ा विरोध, यूथ कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर उज्जैन में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे प्रसिद्ध प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को रविवार को भी विस्थापित नहीं किया जा सका।

यह मंदिर सती गेट क्षेत्र में कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा है। फिलहाल मंदिर की प्रतिमा को कैनोपी और टेंट के बीच सुरक्षित रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। प्रतिमा के विस्थापन की कार्रवाई नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।

युवा कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

बता दें कि प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने की प्रशासन की कार्रवाई का विरोध लगातार तेज हो रहा है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्पित यादव ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंदिर को उसके वर्तमान स्थान पर ही स्थापित रहने देने की मांग की है। इस मौके पर प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए अर्पित यादव के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस मौके पर अर्पित यादव ने कहा कि प्रशासन प्रतिमा को हटाने का लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि भगवान खुद ही वहां से हटना नहीं चाह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जबरन शिफ्टिंग के प्रयास में यदि 170 साल से स्थापित यह प्राचीन प्रतिमा खंडित हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को दी चेतावनी

मंदिर विस्थापन की कार्रवाई का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर और नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं लेकिन 170 साल पुरानी आस्था के केंद्र इस मूर्ति को जबरन हटाने से आम श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि यदि सुरक्षित विस्थापन संभव नहीं है तो मंदिर को उसके मूल स्थान पर ही रहने दिया जाए।

Continue reading on the app

मानसून में चावल हो जाता है सीलन और कीड़ों का शिकार? स्टोर करने का सही तरीका जान लें, लंबे समय तक रहेगा सुरक्षित

Rice Storage Tips: बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ने से चावल में सीलन, बदबू और कीड़े लगने की समस्या हो सकती है. ऐसे में चावल को हमेशा सूखे और साफ एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए. कंटेनर को नमी वाली जगह से दूर रखें और गीले हाथ या चम्मच का इस्तेमाल न करें. समय-समय पर चावल की जांच करते रहें. सही तरीके से स्टोरेज करने पर मानसून में चावल लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी जड़ा शतक, Duleep Trophy के फाइनल में किया धमाका

Kumar Kushagra century: कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में धमाका करते हुए शतक लगाया. Mon, 07 Sep 2026 11:31:07 +0530

  Videos
See all

Viral Statement | Masjid Controversy: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया इस्लाम का नियम! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:14+00:00

Delhi Building Collapse | Satya Niketan Building हादसे पर Auto Union का श्रद्धांजलि का ऐलान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers