Responsive Scrollable Menu

सर्वोदय विद्यालयों के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मिलेगा हुनर, 30 सितंबर से शुरू होगी ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश में विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी शिक्षा तक सीमित रखने के बजाय उन्हें स्कूली स्तर से ही रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ी पहल की है. समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत प्रशिक्षण की तैयारी पूरी कर ली है और प्रदेश की 31 प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

30 सितंबर तक प्रशिक्षण शुरू करना अनिवार्य

सभी केंद्रों पर 30 सितंबर तक प्रशिक्षण शुरू करना अनिवार्य किया गया है. प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ का मकसद विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ ऐसे कौशल से जोड़ना है जो उन्हें आगे रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर करियर के अवसरों के लिए तैयार कर सके. विद्यार्थियों को उनकी रुचि और उपलब्ध प्रशिक्षण के आधार पर अपैरल, आईटी-आईटीईएस, प्रबंधन सहित विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा.

विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि योगी सरकार की कौशल विकास नीति के तहत शिक्षा से कौशल और कौशल से रोजगार की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी. स्कूल स्तर पर ही व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप उनकी दक्षता विकसित होगी. मिशन ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एक बैच में अधिकतम 35 विद्यार्थियों की सीमा तय की है. प्रशिक्षण की कुल अवधि 300 घंटे तक होगी, ताकि विद्यार्थियों की नियमित स्कूली पढ़ाई प्रभावित किए बिना उन्हें कौशल प्रशिक्षण दिया जा सके. मिशन की ओर से प्रशिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों पर निगरानी की व्यवस्था की गई है.

विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा

प्रशिक्षण प्रदाताओं को मिशन मुख्यालय में अनुबंध जमा कर उसकी पुष्टि करानी होगी. इसके बाद ही संबंधित जिले की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) को बैच गठित करने की अनुमति दी जाएगी. प्रशिक्षण शुरू करने से पहले संबंधित जॉब रोल की राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) और राष्ट्रीय योग्यता रजिस्टर (एनक्यूआर) पोर्टल पर जांच की जाएगी. केवल वैध और मान्यता प्राप्त जॉब रोल में ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा. पोर्टल पर भी उन्हीं बैच और सेक्टर को मंजूरी मिलेगी, जो संबंधित प्रशिक्षण संस्था को आवंटित किए गए हैं.

निर्धारित मानकों के अनुरूप होगा

प्रशिक्षण प्रदाताओं को बैच शुरू होने के सात दिन के भीतर विद्यार्थियों को आवश्यक पाठ्य सामग्री उपलब्ध करानी होगी. सामग्री प्राप्त करने की हस्ताक्षरित रसीद और तस्वीरें मिशन पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य होगा. प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम और मूल्यांकन संबंधित सेक्टर स्किल काउंसिल के निर्धारित मानकों के अनुरूप होगा. प्रशिक्षण के लिए भुगतान भी निर्धारित कॉमन कॉस्ट नॉर्म्स के अनुसार किया जाएगा. मिशन निदेशक पुलकित खरे ने प्रशिक्षण प्रदाताओं को सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा और नियमों के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि मिशन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रशिक्षण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तव में उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण कौशल हासिल हो. खरे ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के जरिए विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ हुनर में दक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है. स्कूल में ही कौशल प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में रोजगार एवं बेहतर करियर के अवसरों के लिए अधिक सक्षम बन सकेंगे. प्रशिक्षण की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना मिशन की प्राथमिकता है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को इस पहल का पूरा लाभ मिल सके.

Continue reading on the app

UP Election 2027: देखिए यूपी चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें | Yogi vs Akhilesh | UP Politics Latest News

UP Election 2027: देखिए यूपी चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें | Yogi vs Akhilesh | UP Politics Latest News #UPElection2027 #UPChunav2027 #UPPolitics #YogiAdityanath #AkhileshYadav #BJP #SamajwadiParty #SPvsBJP #UPNews #UPElection #UttarPradesh #YogiVsAkhilesh #PoliticalNews #Election2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस वीडियो में देखिए यूपी चुनाव 2027 से जुड़ी बड़ी और अहम खबरें, जिसमें योगी आदित्यनाथ की चुनावी रणनीति, अखिलेश यादव के नए ऐलान, SP-BJP के बीच सीधी टक्कर की चर्चा, महिला वोटरों को लेकर सियासी दांव, PDA की रणनीति और यूपी के बदलते राजनीतिक समीकरणों पर खास नजर रहेगी। अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव को लेकर महिलाओं के लिए बड़े वादों का ऐलान किया है, वहीं बीजेपी भी संगठन और सरकार के स्तर पर चुनावी तैयारियों को तेज कर रही है। ऐसे में सवाल है कि 2027 में यूपी की जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपेगी? UP Election 2027, Uttar Pradesh Election 2027, UP Chunav 2027, UP Chunav News, UP Politics, Uttar Pradesh Politics, Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav, BJP, Samajwadi Party, SP vs BJP, Yogi vs Akhilesh, UP Election Latest News, UP Election News Today, UP Political News, UP Breaking News, Uttar Pradesh Assembly Election, UP Assembly Election 2027, Akhilesh Yadav News, Yogi Adityanath News, PDA Politics, SP BJP News, UP Election Analysis, UP Election Update, Uttar Pradesh News news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, noida cmo swine flu advisory, western up 2027 elections, bijnor leopard hunt, nawada village leopard operation, kanpur adulterated roasted gram, mathura adulterated paneer, noida adulterated food crackdown, rae bareli adulterated sweets, western up jat gurjar pasmanda, uttar pradesh flood rain update news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है और लगातार हार के बीच अब टीम के पुराने प्रदर्शन और उसके बाद हुए बदलावों को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने मौजूदा संकट की एक ऐसी वजह बताई है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। यूसुफ के मुताबिक पाकिस्तान की मुश्किलों की शुरुआत 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद हुई।

उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली विश्व कप जीत थी। मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि इस जीत के बाद टीम के कुछ खिलाड़ियों में उपलब्धि को लेकर ऐसा भाव पैदा हुआ, जिसने आगे चलकर उनके प्रदर्शन और रवैये को प्रभावित किया।

समा टीवी से बातचीत में यूसुफ ने कहा कि भारत के खिलाफ जीत के बाद खिलाड़ियों को लगा कि उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उनके अनुसार खिलाड़ी यह नहीं समझ पाए कि उस सफलता के बाद उन्हें आगे क्या करना है। यूसुफ ने यह भी कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ी को विनम्र रहना चाहिए और सफलता के कारण घमंड या विरोधियों के प्रति अनादर की भावना नहीं आनी चाहिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यूसुफ की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब टीम लगातार खराब नतीजों से जूझ रही है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हार मिली। इससे पहले हेडिंग्ले में टीम पारी और 103 रन से मुकाबला गंवा चुकी थी। दो लगातार हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया और उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को शामिल किया, जिनमें पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और उनके सहायक उमर गुल को भी जिम्मेदारियों से हटा दिया। यूसुफ ने बोर्ड के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टीम को सुधारने के लिए बोर्ड ने लगातार प्रयास किए, कई कोच आए और गए तथा अलग-अलग स्तर पर बदलाव किए गए, लेकिन खिलाड़ियों की ओर से जिम्मेदारी लेने की कमी बनी रही।

यूसुफ ने पाकिस्तान टीम में कप्तानी को लेकर भी खींचतान का जिक्र किया। उनका दावा है कि एक समय टीम के लगभग हर खिलाड़ी की कोशिश पाकिस्तान का कप्तान बनने की थी। उनके मुताबिक इस तरह की सोच के दुष्परिणाम अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट को भुगतने पड़ रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान का प्रदर्शन कई बड़े टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है। इस साल मई में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से हरा दिया था। यह बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की दूसरी लगातार 0-2 सीरीज हार थी, क्योंकि 2024 में पाकिस्तान की धरती पर भी उसे इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि पाकिस्तान का संकट केवल टेस्ट क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा है। एकदिवसीय विश्व कप, टी20 विश्व कप, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आयोजनों में भी टीम अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। यूसुफ ने कहा कि पिछले चार-पांच वर्षों के प्रदर्शन को देखें तो पाकिस्तान ने लगातार खराब क्रिकेट खेला है और किसी खिलाड़ी ने आगे बढ़कर पूरी जिम्मेदारी लेने की कोशिश नहीं की।

हालांकि, 2021 की भारत पर जीत को मौजूदा संकट की एकमात्र वजह मानना यूसुफ का व्यक्तिगत आकलन है। टीम की लगातार विफलताओं के पीछे चयन नीति, कप्तानी में बदलाव, खिलाड़ियों का प्रदर्शन, कोचिंग व्यवस्था और क्रिकेट प्रशासन जैसे कई कारणों पर पहले से चर्चा होती रही है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट के सामने चुनौती सिर्फ टीम बदलने की नहीं, बल्कि लंबे समय की रणनीति और जवाबदेही तय करने की भी बनी हुई है
हैं। 
Sun, 06 Sep 2026 22:19:00 +0530

  Videos
See all

मोदी ने कहा 'फूफा'..नाराज हो गई कांग्रेस! | Naraz Fufa | BJP | Modi Vs Kharge | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T18:17:04+00:00

UP Politics: PDA का मतलब 'पराया धन अपना' है" | UP Politics | Breaking News | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T18:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers