Responsive Scrollable Menu

Strait of Hormuz में फिर बढ़ा भारी तनाव: Iran का तीन Oil Tankers पर हमले का बड़ा दावा

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर समुद्री रास्तों तक पहुंचता दिख रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों पर कार्रवाई की है। ईरान का कहना है कि ये जहाज ऐसे समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे उसकी ओर से अधिकृत नहीं किया गया था। इसके अलावा तीन अन्य जहाजों को भी निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है, जिनके बारे में ईरान ने उन्हें अमेरिका से जुड़ा बताया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम उस कार्रवाई के बाद सामने आया है, जिसमें अमेरिका ने फारस की खाड़ी और ओमान सागर में ईरानी तेल ले जा रहे तीन टैंकरों को निशाना बनाया था। ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को गंभीर और गैरकानूनी कदम बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना का आरोप है कि अमेरिकी हमलों में तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचा और इसका उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश करना था। इसके बाद ईरानी बलों ने स्ट्रेट के आसपास सक्रिय जहाजों को चेतावनी दी कि वे उन समुद्री रास्तों से दूर रहें, जिन्हें ईरान अनधिकृत मानता है।

गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है। फारस की खाड़ी से निकलने वाले कच्चे तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की बड़ी मात्रा इसी संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरती है। इसलिए यहां किसी भी सैन्य टकराव का असर केवल ईरान और अमेरिका तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

दूसरी तरफ अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ईरान के दावों के बीच कहा है कि एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और गाईडेड  मिसाइलों से लैस एक युद्धपोत ने ईरान की ओर से किए गए कई कथित हमलों से सफलतापूर्वक बचाव किया। अमेरिकी पक्ष के अनुसार इन घटनाओं में किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी को चोट नहीं लगी।

अमेरिकी सेना ने जिन ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने की बात कही है, उन्हें कथित तौर पर एक बड़े गुप्त तेल कारोबार तंत्र का हिस्सा बताया है। अमेरिका का आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिये रिवोल्यूशनरी गार्ड और उसके क्षेत्रीय सहयोगी संगठनों के लिए अरबों डॉलर की रकम जुटाई जाती है। अमेरिकी सेना के अनुसार काइलो नाम के एक टैंकर को कई महत्वपूर्ण हिस्सों में निशाना बनाया गया, ताकि उसे आगे संचालन में इस्तेमाल न किया जा सके।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को संप्रभुता के खिलाफ कार्रवाई बताया है। मंत्रालय का कहना है कि वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी हमले गैरकानूनी और गैरजिम्मेदाराना हैं। ईरान ने साफ किया है कि वह अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेगा।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर क्षेत्र में हमले और हस्तक्षेप जारी रहे तो इसके परिणाम अमेरिका और उसके सहयोगियों को भुगतने पड़ेंगे। ऐसे में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास बढ़ती सैन्य गतिविधियां आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। 

Continue reading on the app

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बढ़ा लग्जरी घरों का आकर्षण, न्यू गुरुग्राम बना नया प्रीमियम हाउसिंग हब

गुरुग्राम के लग्जरी हाउसिंग बाजार में अब बदलाव साफ दिखाई देने लगा है. महंगे और प्रीमियम घरों की मांग अब केवल पुराने और स्थापित इलाकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि नए इलाकों में भी इसका विस्तार हो रहा है. गोल्फ कोर्स रोड जैसे पुराने प्रीमियम इलाकों में खरीदारों की दिलचस्पी बनी हुई है, वहीं न्यू गुरुग्राम जैसे नए क्षेत्र बड़े घरों, खुले स्थान, बेहतर प्राइवेसी और आधुनिक सुविधाओं के कारण अमीर खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं. इसी बदलाव के बीच द्वारका एक्सप्रेसवे एनसीआर के लग्जरी हाउसिंग बाजार में एक महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है.

इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह इस कॉरिडोर में तेजी से सुधरती कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाएं हैं. दिल्ली और गुरुग्राम के बीच बेहतर संपर्क, आईजीआई एयरपोर्ट से नजदीकी, सड़क ढांचे में सुधार और रिटेल, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज तथा मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार ने इस इलाके को घर खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाया है. बड़े भूखंडों पर विकसित हो रही नई आवासीय परियोजनाओं के साथ यह क्षेत्र धीरे-धीरे एक विकसित शहरी इलाके का रूप ले रहा है, जहां घरों में ज्यादा जगह, सुविधा और बेहतर जीवनशैली पर जोर दिया जा रहा है.

औसत कीमत करीब 16 करोड़ रुपये

इस बदलाव का असर खास तौर पर अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट में दिखाई दे रहा है. CRE Matrix और India Sotheby’s International Realty के हालिया विश्लेषण के अनुसार, 2025 में गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाले घरों की कुल बिक्री 24,120 करोड़ रुपये रही. इस दौरान इस श्रेणी के 1,494 घर बिके और प्रत्येक घर की औसत कीमत करीब 16 करोड़ रुपये रही. खास बात यह है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर इस सेगमेंट में लेन-देन का मूल्य 2024 के 383 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 8,347 करोड़ रुपये हो गया. वहीं बिकने वाले घरों की संख्या भी 21 से बढ़कर 630 हो गई.

बड़ी कीमत वाले मकानों की हिस्सेदारी बढ़ रही

प्रीमियम घरों की नई आपूर्ति में भी बड़ी कीमत वाले मकानों की हिस्सेदारी बढ़ रही है. Knight Frank की 2026 की पहली छमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआर में लॉन्च किए गए नए घरों में 60 फीसदी की कीमत 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच थी. वहीं 21 फीसदी नए घर 1 से 2 करोड़ रुपये की कीमत वाले वर्ग में थे. जनवरी से जून 2026 के दौरान एनसीआर में लॉन्च हुए नए घरों में गुरुग्राम की हिस्सेदारी 50 फीसदी रही, जबकि बिक्री में शहर की हिस्सेदारी 42 फीसदी रही. इससे पता चलता है कि प्रीमियम आवासीय बाजार में गुरुग्राम की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है.

गुरुग्राम में घरों की बिक्री का आंकड़ा भी इस बदलाव को मजबूती देता है. JLL के दूसरी तिमाही 2026 के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हुई कुल आवासीय बिक्री में गुरुग्राम की हिस्सेदारी 43 फीसदी रही, जो इस क्षेत्र में सबसे अधिक थी. वहीं नई आवासीय परियोजनाओं की लॉन्चिंग में गुरुग्राम की हिस्सेदारी 45 फीसदी रही. द्वारका एक्सप्रेसवे, न्यू गुरुग्राम, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और मानेसर इस दौरान प्रमुख आवासीय मांग वाले क्षेत्रों में शामिल रहे.

जीवनशैली को भी महत्व दे रहे

बाजार में हो रहे इस बदलाव के साथ लग्जरी घर खरीदने वालों की पसंद भी बदल रही है. अब खरीदार केवल किसी प्रतिष्ठित इलाके में घर होने को पर्याप्त नहीं मान रहे हैं. बड़े फ्लोर प्लान, प्राइवेसी, हरियाली, वेलनेस सुविधाएं, निर्माण की गुणवत्ता और आसपास की सामाजिक सुविधाएं भी उनके फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. एचएनआई, एनआरआई, कारोबारी परिवार और संपन्न एंड-यूजर अब घर के साथ-साथ आसपास के पूरे माहौल और जीवनशैली को भी महत्व दे रहे हैं.

डिजाइन में भी यह बदलाव देखने को मिल रहा

प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं के डिजाइन में भी यह बदलाव देखने को मिल रहा है. County Group के निदेशक अमित मोदी कहते हैं, “लग्जरी हाउसिंग बाजार में एचएनआई और यूएचएनआई खरीदारों की अपेक्षाओं में स्पष्ट बदलाव आया है. अब घर खरीदने का फैसला केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग प्राइवेसी, जगह, गुणवत्ता और बेहतर जीवनशैली को भी उतना ही महत्व दे रहे हैं. ऐसे घरों और समुदायों की मांग बढ़ रही है, जहां लोगों को रहने का बेहतर और संपूर्ण अनुभव मिल सके. द्वारका एक्सप्रेसवे इस बदलाव के लिए बेहतर स्थिति में है, क्योंकि यहां बड़े भूखंड उपलब्ध हैं, जिन पर बड़े घरों और बेहतर सुविधाओं वाले आवासीय समुदायों का विकास किया जा सकता है. खरीदारों के लिए लग्जरी का मतलब अब बेहतर कनेक्टिविटी के साथ अधिक विकल्प, आराम और विशिष्टता है.”

2026 में बाजार के प्रदर्शन से भी इस बदलाव को समर्थन मिल रहा है. Savills India के 2026 की पहली छमाही के आंकड़ों के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास तैयार लग्जरी आवासीय संपत्तियों की कीमतों में सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसी अवधि में रिहायशी प्लॉट की कीमतों में 16 फीसदी और किराये की कीमतों में 22 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. खास तौर पर किराये में हुई बढ़ोतरी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केवल संपत्ति की कीमत बढ़ने के बजाय इलाके में रहने वाले लोगों की मांग बढ़ने का भी संकेत देती है.

लंबे समय में कितना फायदा मिल सकता है

HCBS Developments Ltd. के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ सहारण कहते हैं, “आज के प्रीमियम घर खरीदार कुछ साल पहले की तुलना में कहीं अधिक सोच-समझकर फैसला लेते हैं. वे केवल पते या इलाके को नहीं देखते, बल्कि यह भी देखते हैं कि उस जगह से उन्हें लंबे समय में कितना फायदा मिल सकता है, कनेक्टिविटी कैसी है, जीवनशैली कैसी होगी और भविष्य में वहां सुविधाएं कितनी विकसित होंगी. द्वारका एक्सप्रेसवे पर एचएनआई और एनआरआई खरीदारों की लगातार रुचि इसी बदलाव को दिखाती है. साथ ही, पेंटहाउस और बड़े आकार के घरों की मांग बढ़ रही है. इससे साफ है कि खरीदार केवल ज्यादा जगह नहीं, बल्कि प्राइवेसी, बेहतर डिजाइन, आराम और लंबे समय तक मिलने वाली वैल्यू को भी प्राथमिकता दे रहे हैं.”

Rise Infraventures Limited के वीपी सुमित चौधरी कहते हैं, “बाजार के नजरिए से देखें तो द्वारका एक्सप्रेसवे अब केवल भविष्य में विकास की संभावना वाले इलाके के रूप में नहीं देखा जा रहा है. बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ती आवासीय एवं सामाजिक सुविधाओं ने निवेशकों और घर खरीदारों का भरोसा बढ़ाया है. एचएनआई, एनआरआई और कारोबारी परिवारों की बढ़ती रुचि से यहां खरीदारों का आधार भी व्यापक हुआ है. प्रीमियम और लग्जरी घरों की उपलब्धता, बेहतर कनेक्टिविटी और विकसित होते शहरी ढांचे का मेल इस क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण लग्जरी आवासीय बाजार बनाने की दिशा में ले जा रहा है.”

गुरुग्राम भी अपनी अलग पहचान बना रहा

गुरुग्राम का लग्जरी हाउसिंग बाजार अब एक ही इलाके तक सीमित नहीं रह गया है. गोल्फ कोर्स रोड जैसे स्थापित इलाकों के साथ न्यू गुरुग्राम भी अपनी अलग पहचान बना रहा है. द्वारका एक्सप्रेसवे पर बेहतर कनेक्टिविटी, नए आवासीय विकास, बड़े प्रोजेक्ट और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार इसे घर खरीदारों के लिए आकर्षक बना रहा है.द्वारका एक्सप्रेसवे का उभरना एनसीआर के प्रीमियम हाउसिंग बाजार में हो रहे बड़े बदलाव का हिस्सा है. अब लग्जरी घर की पहचान केवल महंगे पते से नहीं, बल्कि ज्यादा जगह, प्राइवेसी, बेहतर कनेक्टिविटी, सुविधाओं और बेहतर जीवन गुणवत्ता से भी तय हो रही है.

Continue reading on the app

  Sports

T20I Tri-Series: नामीबिया से हारने के बाद भी चैंपियन बना साउथ अफ्रीका, फाइनल में जिम्बाब्वे को रौंदा

Namibia T20I Tri-Series: नामीबिया टी20I ट्राई-सीरीज के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रनों से हरा दिया. वहीं, नामीबिया की टीम तीसरे स्थान पर रही. Sun, 06 Sep 2026 21:48:11 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: यूरेनियम पर PM मोदी का जोर क्यों? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T17:14:08+00:00

Ajnar River Cleanup: Anand Mahindra से लेकर Bollywood तक मुरीद! जानिए कौन हैं ‘बिट्टू तबाही’? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers