Responsive Scrollable Menu

Epstein Files: लड़कियों को कैसे कंट्रोल करता था एपस्टीन, खुद उसकी कैद में फंसी पीड़िता ने किया खुलासा

Epstein Files: अमेरिका के कुख्यात अपराधी जेफरी एप्सटीन के मामलों से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है. एपस्टीन की कैद में बंद जूलिया मोलचानोवा ने पहली बार अपनी आपबीती सुनाई और वह भी सार्वजनिक रूप से. पीड़ित महिला ने अमेरिकी जर्नल को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एपस्टीन कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. वह शारीरिक और मानसिक रूप से उनको प्रताड़ित करता था. 

कैसे हुई थी एपस्टीन से मुलाकात?

बता दें, जूलिया मूल रूप से रूस की रहने वाली है. वह 22 साल की उम्र में न्यूयॉर्क आई थी और तब उसकी मुलाकात एपस्टीन से हुई थी. उस वक्त जूलिया को इंग्लिश नहीं आती थी. एपस्टीन ने सड़क पर बहुत ही दोस्ताना तरीके से उससे बात की, जिससे जूलिया को उस पर कोई शक नहीं हुआ और उन्होंने एक-दूसरे के फोन नंबर बदल लिए. 

फिर ऐसे जूलिया को नाश्ते पर बुलाया था एपस्टीन...

इंटरव्यू में जूलिया ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि एपस्टीन ने एक बार उसे नाश्ते के लिए बुलाया और उनकी जिंदगी के बारे में पूछा. दोनों की बातचीत हुई और इस दौरान एपस्टीन को पता चला कि जूलिया किसी रिश्ते में परेशान है और उसे फैशन डिजाइनिंग में दिलचस्पी है. इसके बाद एपस्टीन ने उसे फैशन इंडस्ट्री में मदद करने के लिए न्यूयॉर्क बुलाया. एपस्टीन ने न्यूयॉर्क के मशहूर फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उसे एडमिशन दिलाने का झांसा दिया. यहीं से एपस्टीन द्वारा उसके शोषण का मामला शुरू हुआ.  

'असिस्टेंट' शब्द का होता था गलत इस्तेमाल

जूलिया का कहना है कि एप्सटीन बहुत ही चालाक था. वह पूरी तरह से लोगों को काबू कर लेता था. पीड़िता ने खुलासा किया कि एपस्टीन अपने घर आने-जाने वाले लोगों के सामने पीड़ित लड़कियों को खुद का असिस्टेंट कहता था. ऐसा इसलिए कि वह कहीं कानूनी शिकंजे में न फंस जाए, क्योंकि इससे किसी को शक नहीं होगा कि घर के अंदर आखिर हो क्या रहा है. जूलिया ने बताया कि एपस्टीन पीड़ितों को खर्चे के लिए क्रेडिट कार्ड तो देता था लेकिन सबको हर एक-एक रुपये का हिसाब देना पड़ता था. सभी को खर्चे के रसीद की फोटो भी संभालकर रखनी पड़ती थी. वह महिलाओं को कपड़े पहनने, बाल रखने के तरीके और उनके शरीर के वजन कितना होना चाहिए, यह तक बताता था. 

24-24 घंटे कमरे में बंद रखता था एपस्टीन

एपस्टीन पीड़ितों को उनके परिवार और दोस्तों से काट देता था. वह उनको अपने प्राइवेट आइलैंड पर भी ले जाता था. एपस्टीन खुद को बचाने के लिए महिलाओं से धन्यवाद के मैसेज करवाता था. अगर कोई ऐसा करने से मना करता था तो वह चिल्लाता था और सजा के रूप में महिलाओं को एक कमरे में 24-24 घंटे के लिए बंद तक देता था. 

डर की वजह से मदद नहीं लेती थी- जूलिया

जूलिया ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि वह अक्सर डिप्रेशन में रहती थी. एक बार उसने एपस्टीन ने डॉक्टर के पास जाने की अनुमति मांगी लेकिन उसने साफ मना कर दिया. एपस्टीन के संबंध राजनीति और देश के रसूखदार लोगों से थे, जिस वजह से वह बहुत ताकतवर हो गया था. अधिकांश लड़कियों को जान का खतरा सताता था, जिस वजह से उसने कभी भी पुलिस या फिर प्रशासन से कभी भी मदद मांगने की हिम्मत नहीं दिखाई.

 

Continue reading on the app

7 चौके और 1 छक्का... शेर-ए-पंजाब टी20 कप में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, भारतीय कप्तान ने खेली इतने रनों की तूफानी पारी

Shubman Gill : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने शेर-ए-पंजाब टी20 कप में तहलका मचा डाला है. शुभमन गिल ने अर्शदीप सिंह की टीम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और तूफानी पारी खेली. दरअसल, आज यानी 6 सितंबर (रविवार) को मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में लुधियाना लायंस और फाजिल्का फाल्कंस के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के सितारे अर्शदीप सिंह और कप्तान शुभमन गिल के दूसरे से भिड़ रहे हैं. 

अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस लीग में हिस्सा नहीं ले रहे थे. लेकिन आज वो मैदान पर खेलने के लिए उतरे. ये शेर-ए-पंजाब लीग में उनका पहला मैच है. इस मैच में गिल ने मैदान पर चौकों की बरसात कर डाली. उन्होंने छक्का लगाकर भी फैंस का मनोरंजन किया. उनकी इस तूफानी पारी का वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी

लुधियाना लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह और फाजिल्का फाल्कंस के कप्तान सनवीर सिंह टॉस पर आए और लुधियाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में फाजिल्का की ओर से शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने के लिए आए. गिल ने 21 बॉल में 40 रनों की पारी खेली. पारी के दौरान गिल ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा और उन्होंने फैंस का मैदान पर जमकर मनोरंजन किया. 

इस मैच में शुभमन गिल के पास अपनी पारी को और आगे बढ़ाकर अर्धशतक पूरा करने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए. उनको लुधियाना लायंस के स्पिन गेंदबाज कार्तिक चड्ढा ने विकेटकीपर साहिल अरोड़ा के हाथों कैच आउट कराके उनकी पारी का अंत कर दिया.अब तक इस मैच में गिल की टीम 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 99 रन बना चुकी हैं. 

विकेट के लिए तरसे अर्शदीप सिंह

इस मुकाबले में लुधियाना लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह ने अब तक कुल 2 ओवर डाले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 23 रन खर्च कर डाले हैं. उनको एक भी विकेट अभी तक नसीब नहीं हुआ है. इन दो ओवरों में अर्शदीप सिंह का इकोनॉमी रेट 11.50 का रहा है. वो उम्मीद से ज्यादा महंगे साबित हुए हैं. भारतीय पेसर का इस तरह रन देना फैंस को रास नहीं आ रहा है.

अब सोमवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में अभिषेक शर्मा की टीम अमृतसर सूरमाज के खिलाफ शुभमन गिल धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. दरअसल, अमृतसर सूरमाज के साथ फाजिल्का फाल्कंस अपना अगला मैच खेलने वाली है. इस मैच में भारत के दो बड़े स्टार खिलाड़ियों और दोस्तों की टक्कर होगी. जहां अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आमने सामने होंगे. 

टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे गिल और अर्शदीप

भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया की बॉलिंग लाइनअप की अगुआई करते हुए नजर आएंगे. वहीं शुभमन गिल इस सीरीज में नहीं दिखाई देंगे. वो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. 

ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने शतक ठोक रचा इतिहास, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, जानिए बना डाला कौन सा बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब, बताई चयन की कड़वी सच्चाई

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है. Sun, 6 Sep 2026 23:53:36 +0530

  Videos
See all

Etawah Teacher Story: दिखता कुछ नहीं, लेकिन ब्लैकबोर्ड पर लिखावट देखकर रह जाएंगे हैरान! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T19:30:29+00:00

Viral Video | धौला कुआं पर कार में आग से अफरा तफरी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T19:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers