Responsive Scrollable Menu

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में फिर इलाज पर सवाल, कुत्ते ने काटा था लेकिन लगा दिया ‘स्नेक बाइट’ का इंजेक्शन; युवक ने बताई पूरी कहानी

रीवा: एक मरीज को मृत घोषित करने का मामला अभी चर्चा में ही है कि रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज से जुड़ी कथित लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। इस बार 18 वर्षीय युवक का आरोप है कि वह कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचा था, लेकिन कैजुअल्टी में उसे डॉग बाइट की जगह ‘स्नेक बाइट’ से संबंधित इंजेक्शन लगा दिया गया। घर पहुंचकर पर्चा देखने पर युवक और उसके परिजनों को इसका पता चला, जिसके बाद वह दोबारा अस्पताल पहुंचा और डॉग बाइट का उपचार कराया।

मामला रामपुर कोठी झिरिया निवासी 18 वर्षीय आयुष सिंह का है, जो जेएनसीटी में पढ़ाई कर रहा है। आयुष के मुताबिक 5 सितंबर की शाम करीब 5 बजे उसे कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद वह संजय गांधी अस्पताल पहुंचा, पर्ची बनवाई और कैजुअल्टी में डॉक्टर को डॉग बाइट की जानकारी दी।

घर पहुंचकर पर्चा देखा तो लिखा था ‘स्नेक बाइट’

आयुष का आरोप है कि कैजुअल्टी में मौजूद महिला पीजी डॉक्टर ने उसका पर्चा देखने के बाद इंजेक्शन लगाया। उसे लगा कि कुत्ते के काटने के बाद लगने वाला इंजेक्शन ही दिया गया है और वह घर चला गया। घर पहुंचने पर परिजनों ने पर्चा देखा तो उसमें ‘स्नेक बाइट’ दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद आयुष दोबारा अस्पताल पहुंचा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5:39 बजे डॉग बाइट की नई पर्ची बनवाई गई। युवक ने कैजुअल्टी में पहले हुए उपचार की जानकारी दी, जिसके बाद उसे डॉग बाइट से संबंधित इंजेक्शन लगाया गया।

आयुष का कहना है कि उसने पहली बार अस्पताल पहुंचने पर ही डॉक्टर को स्पष्ट रूप से बताया था कि उसे कुत्ते ने काटा है। इसके बावजूद कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने को लेकर अब अस्पताल की उपचार व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लगातार दूसरे मामले से अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल

संजय गांधी अस्पताल को लेकर यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब एक दिन पहले ही एक गंभीर मरीज को मृत घोषित किए जाने और बाद में उसके जीवित पाए जाने का मामला चर्चा में आया था। लगातार सामने आए इन दोनों मामलों ने कैजुअल्टी में मरीजों की जांच, पर्चे पर दर्ज जानकारी और उपचार शुरू करने से पहले की जाने वाली मेडिकल प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

रविवार सुबह डिप्टी CM ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर डीन, अधीक्षक और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। ऐसे में अब इस नए मामले में अस्पताल प्रबंधन की जांच और संबंधित चिकित्सक का पक्ष महत्वपूर्ण होगा।

 

Continue reading on the app

गैस चूल्हा संभालना…घर में खुद नहीं करने चाहिए ये 5 काम, एक्सपर्ट की होती है जरूरत

लोग जुगाड़ करके बहुत सारे काम कर लेते हैं, क्योंकि इससे पैसों की बचत हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में एक्सपर्ट की जरूरत होती है. 5 ऐसे काम हैं जो खुद से करने से बचना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

10वीं सेंचुरी और 4000 रन, ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी, दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा

Ishan Kishan Smashes 4000 first class runs: दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ जोन के खिलाफ 4 विकेट पर 385 रन बना लिए. कप्तान ईशान किशन 111 रन और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 127 रनों की शतकीय साझेदारी हो चुकी है. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 44, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. साउथ जोन के गेंदबाज चेन्नई की पिच पर संघर्ष करते दिखे. Sun, 6 Sep 2026 19:04:35 +0530

  Videos
See all

Delhi Buidling Collapse: दिल्ली नगर निगम और एजेंसिया पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है-Praveen Khandelwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:35:25+00:00

Sanjay Azad Case: स्वतंत्र भारद्वाज से चिराग पासवान ने किया किनारा, बोले- 'मैं नहीं जानता' | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers