Responsive Scrollable Menu

दुबई से सतना पहुंची पत्नी, पति को ढूंढ रही:बोली- अचानक भारत लौटे, अब नहीं मिल रहे; 22 साल छोटे युवक से की थी शादी

दुबई से सतना पहुंची एक महिला अपने पति सुनील ठाकुर को ढूंढ रही है। महिला ने सतना पुलिस से मदद मांगी। महिला का कहना है- पति अचानक दुबई से भारत लौट आए, लेकिन अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्लीज उन्हें ढूंढ दीजिए। महिला ने बताया- उसका नाम अश्विंदर कौर है। वह साल 2020 से सुनील ठाकुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के रिश्ते के बारे में सुनील और उसके परिवार के सदस्यों को जानकारी थी। महिला ने शनिवार देर शाम पुलिस से मदद के लिए आवेदन सौंपा है। महिला बोली- जबलपुर के गुरुद्वारे में शादी की थी अश्विंदर ने बताया, मेरे हस्बैंड सुनील ठाकुर मेरे साथ दुबई में रहते थे। हमने 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी उनके रिश्तेदारों और अन्य लोगों की मौजूदगी में हुई थी। अब वह दुबई से यहां आ गए हैं। मैं उन्हें जबलपुर और सतना में ढूंढ रही हूं। पत्नी ने बताया- मुझे पता चला है कि वह सतना में अपनी बहन के घर आए हुए हैं। उनकी मां सुनीता रोरा, जो मेरी सास हैं, भी यहां आई हुई हैं। उन्हें वहां छिपाकर रखा गया है। मुझसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि मेरे साथ नहीं रहना है और उन्हें यहां जबरदस्ती लेकर आई हैं। पत्नी के मुताबिक, मैं अभी पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने आई हूं। मैं दुबई से यहां उन्हें ढूंढते हुए आई हूं। मैं उनकी कानूनी रूप से विवाहित पत्नी हूं और चाहती हूं कि पुलिस इस मामले में मेरी मदद करे और उचित कार्रवाई करे। पत्नी बोली- ढूंढने के लिए यहां-वहां भटक रही हूं महिला ने कहा- मैं बहुत परेशान हूं और उन्हें ढूंढने के लिए यहां-वहां भटक रही हूं। मुझे नहीं पता कि वे लोग कहां रह रहे हैं। अगर किसी को उनके बारे में कोई जानकारी है तो कृपया मुझे बताएं। अश्विंदर ने बताया कि वह दुबई में जॉब करती है। पिछले 23 साल से वहीं रह रही है। उसकी पहले भी शादी हुई थी, जिसका तलाक हो चुका है। उसने अपने परिवार और ससुराल वालों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। महिला बोली- मेरी उम्र मेरे पति से 12 साल ज्यादा उसने बताया- मेरी उम्र उनसे 12 साल ज्यादा है, इसके बावजूद उन्होंने मुझसे शादी की। मैं नवंबर 2020 से उनके साथ हूं। हमारी शादी 2025 में हुई, लेकिन 2020 से हम दुबई में साथ में रह रहे थे। मुझे मध्यप्रदेश पुलिस और प्रशासन से उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। पुलिस बोली- महिला सिर्फ पति को ढूंढने में मदद चाहती है डीएसपी मनोज दीक्षित ने बताया- दुबई से एक महिला यहां आई हुई हैं। उन्होंने महिला थाने में शिकायत दी है। उनके पति उन्हें छोड़कर यहां आ गए हैं। अपनी बहन या किसी अन्य रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। महिला अपने पति को ढूंढ रही हैं। उन्होंने बताया- फिलहाल महिला ने महिला थाने में आवेदन दिया है। वह अपनी ससुराल और ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों के यहां अपने पति को तलाशने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई या प्रकरण दर्ज नहीं किया है, क्योंकि यह पति-पत्नी से जुड़ा मामला है। पुलिस से अपने पति को ढूंढने में मदद चाहती हैं।

Continue reading on the app

अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर कनाडा के रवैये की आलोचना की है। उन्होंने कनाडा की तुलना बड़े कुत्ते को परेशान करने वाले छोटे भौंकने वाले कुत्ते से की। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा कि कनाडा के साथ व्यापार युद्ध का अमेरिका की कीमतों पर असर बहुत मामूली होगा। उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर बेहतरीन व्यापार समझौते को ठुकराने का आरोप भी लगाया। दरअसल, अमेरिका और कनाडा के बीच 19-21 अगस्त में हुए तीन दिन की ट्रेड बातचीत के बाद डील नहीं हो पाई थी। पीएम मार्क कार्नी का कहना था कि अमेरिका ने आखिरी समय पर डील की शर्तें बदल दी थी। वहीं अमेरिका ने कहा कि उन्होंने अच्छा ऑफर दिया था। फॉक्स न्यूज ने जब बेसेंट से पूछा कि अमेरिका और कनाडा के बीच चल रहे व्यापार विवाद का आगे क्या होगा, तो बेसेंट ने कहा, बेंसेट बोले- कनाडाई टैरिफ का अमेरिका पर कोई असर नहीं अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने ट्रेड वॉर से अमेरिका में कीमतें बढ़ने की आशंका को लेकर भी चिंता नहीं जताई। बेसेंट ने कहा, “मैं चाहता हूं कि कोई मुझे यह दिखाए कि कनाडा के टैरिफ का अमेरिकी कीमतों पर कोई महत्वपूर्ण सांख्यिकीय असर है। मैं इस मुद्दे पर किसी से भी बहस करने के लिए तैयार हूं।” बेसेंट का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पिछले कुछ समय से उनका और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का एक-दूसरे पर बयान देने का सिलसिला जारी है। इससे पहले भी बेसेंट ने कार्नी पर आरोप लगाया था कि वे कनाडा की अर्थव्यवस्था के लिए क्या बेहतर है, इसके बजाय अपनी राजनीतिक छवि की ज्यादा चिंता करते हैं। ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता न होने के बाद 22 अगस्त से कनाडा के 20 अरब डॉलर (करीब 1.9 लाख करोड़ रुपए) के सामान पर 50% टैरिफ लागू कर दिया था। यह टैरिफ कनाडा के अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामान का करीब 5% है। पीएम कार्नी ने इस टैरिफ को कनाडा पर हमला बताया। उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ते ट्रेड विवाद को लेकर कहा, “हम जंग में हैं, क्योंकि हम पर हमला हुआ है।” अमेरिका ने कनाडा पर इतना ज्यादा टैरिफ क्यों लगाया? अमेरिका का कहना है कि कनाडा की कुछ व्यापार नीतियां अमेरिकी कंपनियों के लिए नुकसानदेह हैं। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इनमें ऑटोमोबाइल, डेयरी प्रोडक्ट्स, शराब और लकड़ी का कारोबार प्रमुख हैं। अमेरिका ने पहले नए टैरिफ 20 अगस्त से लगाने का ऐलान किया था। हालांकि, डेडलाइन से ठीक पहले दोनों देशों ने बातचीत शुरू करने का फैसला किया। इसके बाद ट्रम्प ने टैरिफ लागू करने की समयसीमा 3 दिन बढ़ा दी, ताकि समझौते की कोशिश की जा सके। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, कई मुद्दों पर सहमति बन गई थी, लेकिन कुछ अहम मामलों में दोनों देश एक-दूसरे की शर्तों पर सहमत नहीं हो सके। 1. अमेरिकी कारों के साथ भेदभाव का आरोप 2. कनाडा का अपने डेयरी मार्केट को प्रोटेक्शन 3. अमेरिकी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध कनाडा के अमेरिका पर जवाबी टैरिफ अमेरिका के 50% टैरिफ के बाद कनाडा ने भी जवाबी कार्रवाई का ऐलान कर दिया। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडा अमेरिका के टैरिफ का डॉलर-फॉर-डॉलर जवाब देगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव और बढ़ गया। अमेरिका और कनाडा एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में शामिल हैं, इसलिए टैरिफ बढ़ने का असर दोनों देशों के कारोबार और सामान की कीमतों पर पड़ने का अनुमान है। अमेरिका-कनाडा के बीच 3 अन्य बड़े विवाद 1. कनाडा को 51वां राज्य कहना ट्रम्प कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कह चुके हैं। ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका व्यापार के मामले में कनाडा को अरबों डॉलर का फायदा पहुंचाता है। यदि कनाडा अमेरिका का हिस्सा बन जाता है, तो यह व्यापारिक असमानता और टैरिफ से जुड़े विवाद अपने आप खत्म हो जाएंगे। 2. ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर कहना ट्रम्प ने कई बार कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को तंजिया लहजे में ‘गवर्नर’ कहकर संबोधित किया था। कनाडाई नेताओं और जनता ने इसे अपनी संप्रभुता का अपमान माना। 3. सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ और फेंटानिल तस्करी अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ती सीमा सुरक्षा चिंताएं भी बड़े विवाद का कारण बनी हैं। ट्रम्प प्रशासन का आरोप रहा है कि कनाडा की उत्तरी सीमा से अवैध प्रवासियों की घुसपैठ और खतरनाक नशीली दवाओं (विशेषकर फेंटानिल) की तस्करी अमेरिका में बढ़ रही है। अमेरिका ने कनाडा से अपनी सीमाओं पर सख्त निगरानी और सख्त आव्रजन नीतियां लागू करने की मांग की है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने कनाडा से जुड़ी झील का नाम बदला:'लेक ओंटारियो' अब 'लेक अमेरिका' कहलाएगा; कनाडा बोला- हम पुराना नाम ही बोलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के आदेश पर साइन किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

South Africa Squad Announced: कप्तान समेत 7 खिलाड़ियों की वापसी, ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की धाकड़ टीम का ऐलान

south africa vs australia odi series: 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में कप्तान तेम्बा बावुमा समेत सात खिलाड़ियों की वापसी हुई. इनमें से 5 को नामीबिया के खिलाफ पिछली सीरीज में रेस्ट दिया गया था, जबकि तेज गेंदबाज 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. Mon, 7 Sep 2026 18:35:59 +0530

  Videos
See all

Dangal With Sahil Joshi: मंदिर पर कोई आपत्ति नहीं होती मस्जिद पर हाय-तौबा मचाते हैं- Rakesh Tripathi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:05:41+00:00

Suraksha Sabha Aaj Tak | AI से बदलेगी युद्ध की तस्वीर! Future Warfare पर Defense Experts की बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers