Responsive Scrollable Menu

ईशान किशन ने फाइनल मैच में की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक, हासिल किया एक माइलस्टोन

Ishan Kishan Century: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगा दिया है. उन्होंने 122 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है और इसी के साथ ईस्ट जोन की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. अपनी सेंचुरी के साथ ही ईशान ने 4000 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे कर लिए हैं.

ईशान किशन ने लगाया शतक

साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ दिया है. उन्होंने चौके के साथ 122 गेंदों में इस सेंचुरी को पूरा किया. अपनी इस पारी के दौरान ईशान ने 14 चौके एक छक्का लगाया. पारी की बात करें, तो उन्होंने पहले 50 रन 71 गेंदों रन बनाए और फिर उन्होंने रन ए बॉल बनाया और शतक पूरा किया. उनके शतक को डगआउट में मौजूद साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने तालियों के साथ सराहा.

ईशान किशन के शतक ने उनकी टीम को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है. वहीं, ईशान और कुमार कुशाग्र ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 141(154) रन की साझेदारी बना ली है.

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने दिलाई मजबूत शुरुआत

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई ईस्ट जोन की टीम को उनकी सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी बनाई. इसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया. हालांकि, फिर वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए, जिनके रूप में ईस्ट जोन की टीम को पहला झटका लगा.

ईस्ट जोन ने पहले दिन बनाया 385/4 का स्कोर

साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनके बल्लेबाजों ने इसे सही साबित करके दिखाया. पहले दिन साउथ जोन के गेंदबाजों ने 79 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 विकेट के नुकसान पर ईस्ट जोन ने 385 रन बोर्ड पर लगाए हैं.

सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए फिर अभिमन्यू ईश्वरन 86 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए. फिर सुदीप कुमार घरामी 6 रन बनाकर चलते बनए. शिखर मोहन 120 गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने से पहले ईशान किशन ने अपना शतक पूरा किया और वह 135 गेंदों पर 111 रन पर और कुमार कुशाग्र 75 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद लौटे.

ईस्ट जोन का पलड़ा हुआ भारी

ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम का दलीप ट्रॉफी 2026 में पलड़ा भारी हो गया है. पहले दिन का खेल पूरी तरह से ईस्ट जोन के नाम रहा और साउथ जोन के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. अब देखने वाली बात होगी कि खेल के दूसरे दिन तिलक वर्मा अपनी टीम की कैसे वापसी कराते हैं. चूंकि, अगर पहली पारी में ईस्ट जोन और बड़ा स्कोर बना लेगी, तो साउथ जोन की टीम के लिए मैच में वापसी करना और भी मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: भारत में खेले जाते हैं कौन-कौन से घरेलू टूर्नामेंट? BCCI कैसे तैयार करता है स्टार खिलाड़ी, समझिए पूरा गणित

Continue reading on the app

केरलम में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत:सड़क किनारे फोन पर बात करने रुका था परिवार, तभी कार ने कुचला

केरलम के त्रिशूर में शनिवार देर रात एक बाइक सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी 35 वर्षीय मुनीर, उनकी 25 वर्षीय पत्नी सफना और उनके बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी का फोन आने पर मुनीर ने अपनी बाइक गुरुवायूर-कुन्नमकुलम सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान पीछे से फुल स्पीड में आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी बाइक से परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा भी डैमेज हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हादसे की 2 तस्वीरें… कार की टक्कर से तीनों उछलकर 50 मीटर दूर गिरे गुरुवायूर पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर से परिवार के तीनों सदस्य उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कार ड्राइवर ने कुछ दूरी पर कार रोकी और उतरकर फरार हो गया। जबकि कार में पिछली सीट पर बैठे दो लोग वहीं रहे। पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया है। अब ड्राइवर की तलाश की जा रही है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर- बेटे से झगड़ा हुआ, मां को स्कॉर्पियो से कुचला,VIDEO उदयपुर में बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से महिला को कुचल कर मार डाला। महिला के बेटे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। दोपहर में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शाम को स्कॉर्पियो और दो थार में 20-25 बदमाश पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

satwik-chirag: सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, चीन में पहली बार भारतीय जोड़ी ने जीता China Masters

स्पोटर्स डेस्क। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को चीन मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। BWF Super 750 टूर्नामेंट के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-5 भारतीय जोड़ी ने चीन की जोड़ी को 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। 70 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

इस जीत के साथ सात्विक और चिराग ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे चीन मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह टूर्नामेंट 2005 से खेला जा रहा है, लेकिन अब तक कोई भारतीय जोड़ी यहां चैंपियन नहीं बन सकी थी।

फाइनल की शुरुआत भारतीय जोड़ी के लिए अच्छी नहीं रही। चीन की जोड़ी ने जोरदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली। सात्विक और चिराग ने वापसी की कोशिश की, लेकिन चीनी खिलाड़ी लगातार दबाव बनाए रहे। ब्रेक तक स्कोर 11-5 था। इसके बाद भी चीन की जोड़ी ने नियंत्रण बनाए रखा और पहला गेम 21-11 से सिर्फ 18 मिनट में अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी चीन ने शुरुआत में 2-0 की बढ़त बनाई। लेकिन इस बार भारतीय जोड़ी ने तुरंत वापसी की। सात्विक और चिराग ने स्कोर 3-3 और फिर 6-6 से बराबर किया। इसके बाद दोनों ने मैच की रफ्तार अपने हाथ में ले ली। ब्रेक तक भारतीय जोड़ी 11-7 से आगे थी।

सात्विक के ताकतवर स्मैश और चिराग की आक्रामक नेट प्ले ने चीन की जोड़ी को लगातार दबाव में रखा। भारतीयों ने बढ़त को 17-11 तक पहुंचाया और आखिरकार दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।

निर्णायक गेम में चीन ने फिर तेज शुरुआत की और 4-0 की बढ़त बना ली। लेकिन भारतीय जोड़ी ने हार नहीं मानी। सात्विक-चिराग ने स्कोर 7-7 से बराबर किया और ब्रेक तक 11-9 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। भारतीय जोड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया और लगातार चार अंक हासिल कर मैच 21-17 से जीत लिया।

यह सात्विक-चिराग का BWF World Tour पर 10वां खिताब है। इस साल यह उनका दूसरा Super 750 खिताब और करियर का चौथा Super 750 खिताब है। 2026 में यह उनका तीसरा BWF World Tour फाइनल था। मई में उन्होंने Thailand Open में उपविजेता रहने के बाद उसी महीने Singapore Open का खिताब जीता था।

2023 और 2025 में China Masters के फाइनल में हारने वाली भारतीय जोड़ी ने इस बार कोई गलती नहीं की। पिछले महीने नई दिल्ली में World Championships के क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद सात्विक और चिराग ने शानदार वापसी करते हुए चीन की जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Sun, 06 Sep 2026 19:47:54 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse पर सियासत शुरू , AAP नेता Saurabh Bhardwaj का BJP पर निशाना | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T14:45:30+00:00

Delhi Building Collapse: सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं AIIMS | Satya Niketan | Breaking | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T14:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers