एक दिन के लिए स्वतंत्र भारद्वाज को फिर दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा, CJP कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र कुमार को एक दिन के लिए जेल भेज दिया है. उसे पटियाला हाउस के ड्यूटी एमएम यानी महानगर दंडाधिकारी (Duty MM - Metropolitan Magistrate) के सामने पेश किया था. एक दिन के लिए उसे जेल भेज दिया गया है. अब उसे सोमवार को फिर से संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें, हाल में सीजेपी ने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और में POSCO में केस दर्ज की.
कल कोर्ट से मिल सकती है जमानत
दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्वतंत्र के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. मारपीट का सेक्शन जमानती है और एससी-एसटी एक्ट गैर जमानती है, हालांकि, ऐसे मामले में पुलिस तुरंत गिरफ्तार नहीं करती और कोर्ट भी तुरंत जमानत दे देती है. स्वतंत्र के केस में भी संभावना है कि कोर्ट उसको कल जमानत दे दे.
चिराग पासवान ने भी दर्ज की शिकायत
बता दें, नाबालिग सीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर जोड़ी गई पॉक्सो का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज है, जिस वजह से पुलिस ने अब तक इस केस की जांच भी शुरू नहीं की है. इस पर आगे फैसला लिया जाएगा. पहले किशोर का पटियाला कोर्ट में बयान दर्ज करवाया जाएगा, उसके बाद आगे फैसला लेगा. इसके अलावा, चिराग पासवान ने भी स्वतंत्र के खिलाफ शिकायत की है, हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर अभी दर्ज नहीं की है.
जो हुआ वह सेल्फ डिफेंस में किया- स्वतंत्र
जब संसद मार्ग पुलिस थाने में सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था, उस बीच स्वतंत्र भारद्वाज का एक नया वीडियो सामने आया था. स्वतंत्र ने वीडियो में कहा कि लोग जिसे हमला बात रहे हैं, वह असल में सेल्फ डिफेंस में किया गया था. स्वतंत्र ने कहा कि अगर वह सेल्फ डिफेंस में नहीं करता तो भीड़ उनको पीट-पीटकर मार सकती थी. भारद्वाज का दावा है कि उसे 10 से 15 लोगों ने घेर रखा था. इस दौरान उसके कड़े से नाबालिग के पिता के सिर पर चोट लग गई.
मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट नहीं- दिल्ली पुलिस
स्वतंत्र ने कहा कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, निशु के पिता को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई थी. उन्होंने दावा किया कि उनके पास घटना से जुड़ा वीडियो भी सबूत के रूप में मौजूद है. मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा था कि नाबालिक के पिता के सिर पर एक आरोपी के हाथ में पहने हुए कड़े से चोट लगी थी. उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मामूली चोटें आईं हैं.
कपिल मिश्रा और चिराग पासवान पर भी सफाई
स्वतंत्र ने पॉडकास्ट में किए गए बड़बोलेपन पर भी सफाई पेश की. स्वतंत्र ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि कुछ बातों को व्यंग्य में ही कहा गया था. दरअसल, स्वतंत्र ने पॉडकास्ट में कहा था कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा के वजह से दिल्ली पुलिस ने उनको अब तक गिरफ्तार नहीं किया. कपिल मिश्रा और चिराग को उसने अपना भाई बताया था.
चिराग पासवान ने जारी की सफाई
मामले ने जब तूल पकड़ा तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक शख्स खुलेआम कह रहा है कि उसने किसी को इतना मारा कि उसकी मौत हो सकती थी. उसे खुलेआम से कबूल करने के बाद भी अगर कार्रवाई नहीं होगी तो देश और जनता के बीच काफी गलत संदेश जाएगा. उस शख्स ने कई नेताओं के संग उनका नाम भी लिया. इस पर मैंने उसके खिलाफ शिकायत को दर्ज कराया.
ईशान किशन ने फाइनल मैच में की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक, हासिल किया एक माइलस्टोन
Ishan Kishan Century: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगा दिया है. उन्होंने 122 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है और इसी के साथ ईस्ट जोन की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. अपनी सेंचुरी के साथ ही ईशान ने 4000 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे कर लिए हैं.
ईशान किशन ने लगाया शतक
साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ दिया है. उन्होंने चौके के साथ 122 गेंदों में इस सेंचुरी को पूरा किया. अपनी इस पारी के दौरान ईशान ने 14 चौके एक छक्का लगाया. पारी की बात करें, तो उन्होंने पहले 50 रन 71 गेंदों रन बनाए और फिर उन्होंने रन ए बॉल बनाया और शतक पूरा किया. उनके शतक को डगआउट में मौजूद साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने तालियों के साथ सराहा.
ईशान किशन के शतक ने उनकी टीम को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है. वहीं, ईशान और कुमार कुशाग्र ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 141(154) रन की साझेदारी बना ली है.
???? for Ishan Kishan ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
He brings it up in style ????
The East Zone captain leading from the front with a superb knock ????
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/ql9el4G60Q
वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई ईस्ट जोन की टीम को उनकी सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी बनाई. इसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया. हालांकि, फिर वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए, जिनके रूप में ईस्ट जोन की टीम को पहला झटका लगा.
ईस्ट जोन ने पहले दिन बनाया 385/4 का स्कोर
Stumps Day 1: East Zone - 385/4 in 78.6 overs (Ishan 111 off 135, Kumar Kushagra 63 off 75) #EZvSZ #DuleepTrophy #Final
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनके बल्लेबाजों ने इसे सही साबित करके दिखाया. पहले दिन साउथ जोन के गेंदबाजों ने 79 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 विकेट के नुकसान पर ईस्ट जोन ने 385 रन बोर्ड पर लगाए हैं.
सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए फिर अभिमन्यू ईश्वरन 86 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए. फिर सुदीप कुमार घरामी 6 रन बनाकर चलते बनए. शिखर मोहन 120 गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने से पहले ईशान किशन ने अपना शतक पूरा किया और वह 135 गेंदों पर 111 रन पर और कुमार कुशाग्र 75 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद लौटे.
ईस्ट जोन का पलड़ा हुआ भारी
ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम का दलीप ट्रॉफी 2026 में पलड़ा भारी हो गया है. पहले दिन का खेल पूरी तरह से ईस्ट जोन के नाम रहा और साउथ जोन के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. अब देखने वाली बात होगी कि खेल के दूसरे दिन तिलक वर्मा अपनी टीम की कैसे वापसी कराते हैं. चूंकि, अगर पहली पारी में ईस्ट जोन और बड़ा स्कोर बना लेगी, तो साउथ जोन की टीम के लिए मैच में वापसी करना और भी मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: भारत में खेले जाते हैं कौन-कौन से घरेलू टूर्नामेंट? BCCI कैसे तैयार करता है स्टार खिलाड़ी, समझिए पूरा गणित
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







